देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

जेबी केमिकल्स नेफ्रोलॉजी क्षेत्र में उतरी। 

2015 की ग्लोबल डिसीज बर्डन रिपोर्ट के अनुसार सीकेडी को मृत्यु के सबसे सामान्य कारणों में से एक माना गया है। पिछले दस सालों में मृत्यु दर में 37.1 प्रतिशत से बढ़ा है।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 19 2021 Updated: May 19 2021 02:29
0 38006
जेबी केमिकल्स नेफ्रोलॉजी क्षेत्र में उतरी।  प्रतीकात्मक

लखनऊ। ब्लड प्रेशर की दवा बनाने में अग्रणी जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने अब नेफ्रोलॉजी के क्षेत्र में प्रवेश करने की घोषणा की है। गंभीर किडनी बिमारियों पर इलाज ले रहे मरीज़ों की सेवा के लिए कंपनी ने "रेनोवा" यह नया, समर्पित डिवीज़न शुरू किया है। 

नया डिवीज़न किडनी की गंभीर बिमारियों में व्यापक देखभाल पर ध्यान केंद्रित करेगा। किडनी की गंभीर बिमारियों में उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) के प्रबंधन से लेकर गुर्दे की आखरी स्टेज पर पहुंच चुकी बीमारी तक व्यापक देखभाल के लिए यह डिवीज़न प्रयासशील रहेगा।  

सिलाकर और निकार्डिया जैसे ब्रांड्स लाकर उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) क्षेत्र की अग्रसर कंपनियों में स्थान हासिल करने के बाद अब जेबीसीपीएल ने किडनी की गंभीर बिमारियों से पीड़ित मरीज़ों की मदद करने पर भी ध्यान केंद्रित करना शुरू किया है। किडनी की गंभीर बीमारी (क्रोनिक किडनी डिजीज - सीकेडी) दुनिया भर में होने वाली मौतों के प्रमुख कारणों में से एक है। 

2015 की ग्लोबल डिसीज बर्डन रिपोर्ट के अनुसार सीकेडी को मृत्यु के सबसे सामान्य कारणों में से एक माना गया है। पिछले दस सालों में मृत्यु दर में 37.1 प्रतिशत से बढ़ा है। भारत में, सीकेडी के बोझ का सही तरीके से आकलन नहीं किया गया है, लेकिन यह अनुमान लगाया गया है कि हर एक मिलियन (दस लाख) आबादी में सीकेडी के 800 रोगी हैं। गुर्दे की बीमारी से पीड़ित अंतिम चरण के रोगियों की संख्या हर एक मिलियन आबादी में 150-200 रोगी है। दुर्भाग्य से, इनमें से काफी कम सीकेडी मरीज़ नेफ्रोलॉजिस्ट के पास जा पाते हैं और ज्यादातर मरीज़ बीमारी बहुत ज़्यादा बढ़ने पर, आखरी चरण में डॉक्टर के पास जाते हैं। इसलिए, इस क्षेत्र में विशेष ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। 

जे. बी. केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक श्री. निखिल चोपड़ा ने बताया, "उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) क्षेत्र में अग्रसर कंपनियों में से एक कंपनी के रूप में काम करते हुए हमने देखा कि किडनी की गंभीर बिमारियों की समस्या देश में बढ़ती जा रही है और मरीज़ों की संख्या भारी मात्रा में बढ़ती जा रही है। सीकेडी से जुड़े उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) के मामले बढ़ रहे हैं और हमें विश्वास है कि यह पहल हमें सीकेडी रोगियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बनाएगी।”   

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्किन की इन समस्याओं में रामबाण इलाज है कपूर

स्किन की इन समस्याओं में रामबाण इलाज है कपूर

सौंदर्या राय May 06 2023 103020

स्किन के लिए कपूर कई तरह से काम करता है। दरअसल, कपूर का सबसे बड़ा गुण ये है कि ये एंटीबैक्टीरियल और

एंडोमेट्रियोसिस के इलाज में यूएसएफडीए ने माईफेम्ब्री को दी मंजूरी

एंडोमेट्रियोसिस के इलाज में यूएसएफडीए ने माईफेम्ब्री को दी मंजूरी

हे.जा.स. August 08 2022 30512

कंपनी ने बताया कि Myfembree को प्रीमेनोपॉज़ल महिलाओं में गर्भाशय फाइब्रॉएड से जुड़े भारी मासिक धर्म

मेनोपॉज के दौरान आयुर्वेद से ऐसे करें झड़ते हुए बालों की देखभाल

मेनोपॉज के दौरान आयुर्वेद से ऐसे करें झड़ते हुए बालों की देखभाल

श्वेता सिंह August 30 2022 34136

उम्र बढ़ने के बाद और मेनोपॉज के आसपास के वक्त में महिलाओं को भी हेयर लॉस, हेयर थिनिंग, डैंड्रफ और गं

2025 तक देश को टीबी मुक्त करने की कवायद, हिमाचल सरकार ने तैयार किया प्लान

2025 तक देश को टीबी मुक्त करने की कवायद, हिमाचल सरकार ने तैयार किया प्लान

हे.जा.स. May 07 2023 31921

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि अब सभी खांसी के मरीजों को बलगम का सैंपल दे

क्लिनिकल स्टडी: जंक फूड पहुंचा रहा हड्डियों को नुकसान

क्लिनिकल स्टडी: जंक फूड पहुंचा रहा हड्डियों को नुकसान

लेख विभाग August 15 2022 36916

हम सब जानते हैं कि जंक फूड हमारी सेहत को नुकसान पहुंचता है लेकिन फिर भी इसका उपयोग बढ़ता जा रहा है। क

बच्चों में कोविड के गंभीर संक्रमण की संभावना बड़ों की अपेक्षा कम: डॉ. अरोड़ा 

बच्चों में कोविड के गंभीर संक्रमण की संभावना बड़ों की अपेक्षा कम: डॉ. अरोड़ा 

एस. के. राणा September 03 2021 27254

हम दूसरी लहर की अंतिम अवस्था में है। तीसरी लहर की आशंका उस स्थिति में ही मजबूत होगी जबकि हम कोविड अन

सर्दियों में बीमारियों से बचाएगा अंडा !

सर्दियों में बीमारियों से बचाएगा अंडा !

लेख विभाग January 09 2023 35321

अंडे में कई पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और बीमारियों से बचाव करते हैं।

सहारा हॉस्पिटल ने गॉल ब्लॉडर कैंसर पीड़ित मरीज की जान बचायी

सहारा हॉस्पिटल ने गॉल ब्लॉडर कैंसर पीड़ित मरीज की जान बचायी

हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2022 55156

डॉ अंकुर ने बताया कि उसे गाल ब्लैडर का कैंसर है, इसका आपरेशन करना होगा। तब मरीज ने सरकारी हॉस्पिटल म

योग आधारित वेलनेस टूरिज्म उभर रहा सामाजिक घटना के रूप में: पीएचडी शोध

योग आधारित वेलनेस टूरिज्म उभर रहा सामाजिक घटना के रूप में: पीएचडी शोध

हुज़ैफ़ा अबरार August 29 2026 1813

वेलनेस (Wellness) का अर्थ केवल बीमारी से मुक्त होना नहीं बल्कि शारीरिक मानसिक और भावनात्मक रूप से स्

खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं संतरे के ये नुस्खे

खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं संतरे के ये नुस्खे

श्वेता सिंह September 26 2022 29444

संतरे से आपका खोया हुआ निखार वापस आ जाएगा। बता दें संतरा ना केवल हमारे शरीर के लिए बल्कि हमारी स्किन

Login Panel