देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

तीन जनवरी से बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका, एक जनवरी से कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू 

किशोरों को लगने वाले टीकों और साठ साल या उससे अधिक आयु के लोगों को दिए जाने वाली एहतियाती खुराक संबंधी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देश के अनुसार, 15-18 आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए टीके का विकल्प केवल कोवैक्सीन होगा।

एस. के. राणा
January 02 2022 Updated: January 02 2022 06:13
0 27732
तीन जनवरी से बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका, एक जनवरी से कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू  प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने टीकाकरण को लेकर आम जनता से अपील की है। उन्होंने कहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने बच्चों के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करें। अगर बच्चे सुरक्षित हैं, तभी देश का भविष्य सुरक्षित है। दरअसल, 15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों को सोमवार यानी तीन जनवरी से कोरोना का टीका लगाया जाना है। इसके लिए शनिवार यानी एक जनवरी से रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। कोविन पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। 

किशोरों को लगने वाले टीकों और साठ साल या उससे अधिक आयु के लोगों को दिए जाने वाली एहतियाती खुराक संबंधी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देश के अनुसार, 15-18 आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए टीके का विकल्प केवल कोवैक्सीन होगा।

अब तक कोरोना वैक्सीन की 145 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकीं
देश में कोरोना रोधी टीके की शुक्रवार को 52 लाख से अधिक खुराक दी गई। इसी के साथ देश में टीकाकरण कवरेज का आंकड़ा 145 करोड़ को पार कर गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंडाविया ने एक ट्वीट में कहा कि 145 करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि पार करने के साथ वर्ष की समाप्ति हो रही है। 2021 के चुनौतीपूर्ण वर्ष में अत्यधिक साहस, प्रतिबद्धता और दृढ़ निश्चय प्रदर्शित करने के लिए मैं, हमारे चिकित्सकों, वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का आभार प्रकट करता हूं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या 145 करोड़ (145,09,24,269) को पार कर गई है। शुक्रवार को शाम सात बजे तक 52,29,437 खुराक दी गई। अब तक 84,46,46,530 प्रथम खुराक और 60,62,77,739 दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

नवरात्र व रमजान में इन बातों का रखें खास ख्याल: डायटिशियन

नवरात्र व रमजान में इन बातों का रखें खास ख्याल: डायटिशियन

हुज़ैफ़ा अबरार April 02 2022 29404

शनिवार से हो रहा नवरात्र की शुरुआत, रविवार से रोजे शुरू होने की उम्मीद। इस तपती गर्मी में रखना होगा

डा. सूर्यकान्त को मिला एमएल मित्तल ओरेशन अवार्ड।

डा. सूर्यकान्त को मिला एमएल मित्तल ओरेशन अवार्ड।

हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2021 33795

यह पुरस्कार उनके द्वारा चिकित्सा शिक्षण, अध्यापन एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने एवं कोर

विधानसभा में स्पेशल हेल्थ कैंप, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

आरती तिवारी September 20 2022 30416

यूपी विधानसभा मॉनसून सत्र के पहले दिन सीएम योगी ने विधानसभा में विधायकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का उ

हरी मूंग है सेहत के लिए फायदेमंद

हरी मूंग है सेहत के लिए फायदेमंद

लेख विभाग September 09 2023 95487

उबली मूंग दाल में विटामिन बी, फोलेट मैगनीज, फास्फोरस, आयरन होता है। इससे वह स्वास्थ्य में लाभदायक ह

प्रेगनेंसी में बहुत फायदेमंद है केसर वाला दूध

प्रेगनेंसी में बहुत फायदेमंद है केसर वाला दूध

श्वेता सिंह October 28 2022 29765

प्रेगनेंसी में केसर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस मसाले में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो

खोजी एआई-वायरस बनाम बैक्टीरिया निर्जीव वस्तुओं की खोज नहीं, बल्कि जैविक खोज तक पहुंच गई है:सर्वेश

खोजी एआई-वायरस बनाम बैक्टीरिया निर्जीव वस्तुओं की खोज नहीं, बल्कि जैविक खोज तक पहुंच गई है:सर्वेश

हुज़ैफ़ा अबरार August 09 2026 532

वैज्ञानिकों ने पहले ईवो नाम के ए आई माडल को लाखों जीवों के डीएनए कोड और आरएनए कोड की भाषा सिखायी। इस

H3N2 इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बनाया एक्शन प्लान

H3N2 इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बनाया एक्शन प्लान

आरती तिवारी March 15 2023 29249

यूपी में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस का खतरा मंडरा रहा है। KGMU में 15 मरीजों के सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आन

कोरोना काल से टीकाकरण तक एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज का कार्य सराहनीय- सीएमओ

कोरोना काल से टीकाकरण तक एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज का कार्य सराहनीय- सीएमओ

हुज़ैफ़ा अबरार February 12 2021 31420

कोरोना मरीजो के उपचार में भी एरा ने उत्कृष्ट कार्य किए हैं जिसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर भी हुई है।

जानिए पेशाब रोकने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में

जानिए पेशाब रोकने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में

लेख विभाग February 09 2022 31387

ज़िन्दगी में कई ऐसे मौके आतें है जब व्यक्ति को कई घंटों यूरिन रोककर बैठे रहना पड़ता हैं। ऐसा करते हुए

चीन के वैज्ञानिकों का दावा कोरोना का वैरिएंट नियोकोव बरपा सकता है कहर

चीन के वैज्ञानिकों का दावा कोरोना का वैरिएंट नियोकोव बरपा सकता है कहर

एस. के. राणा January 28 2022 31360

वैज्ञानिकों ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में नए प्रकार का कोरोना वायरस 'नियोकोव' मिला है। इसकी संक्रम

Login Panel