देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले संक्रामक रोगों से निपटने के लिए ‘वन-हेल्थ' परियोजना कल से होगी शुरू 

प्रथम चरण में ‘वन-हेल्थ’ परियोजना, कर्नाटक तथा उत्तराखंड राज्यों लागू की जाएगी। बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ), डीएएचडी और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) क्रियान्वयन साझीदार के तौर पर रहेंगें। 

विशेष संवाददाता
June 28 2022 Updated: June 28 2022 01:51
0 28184
पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले संक्रामक रोगों से निपटने के लिए ‘वन-हेल्थ प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अधीन पशुपालन और डेयरी विभाग (DAHD) ने ‘वन-हेल्थ’ स्वरूप के जरिये पशुओं, मनुष्यों और पर्यावरण सम्बंधी स्वास्थ्य की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिये हितधारकों को एक मंच पर लाने की पहल की है। 


प्रथम चरण में ‘वन-हेल्थ’ (One-Health')परियोजना, कर्नाटक तथा उत्तराखंड राज्यों लागू की जाएगी। बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (BMGF), डीएएचडी और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) क्रियान्वयन साझीदार के तौर पर रहेंगें। 


डीएएचडी कल कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) में ‘वन हेल्थ’ को प्रायोगिक तौर पर शुरू करेगा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव अतुल चतुर्वेदी कर्नाटक में इस प्रायोगिक परियोजना का शुभारंभ करेंगे। उस अवसर पर केंद्र और राज्य के सभी प्रमुख गणमान्य और पशुधन, मानव संसाधन, वन्यजीव और पर्यावरण सेक्टर के हितधारक उपस्थित रहेंगे।


डीएएचडी एक राष्ट्रीय ‘वन-हेल्थ’ रोडमैप विकसित करेगा, जो इस पहल से मिलने वाले अनुभवों पर आधारित होगा। इसके जरिये पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले संक्रामक रोगों (infectious diseases) को भविष्य में रोकने में मदद मिलेगी। इस पहल से बेहतर तरीके से रोगों से निपटने की प्रणाली तैयार होगी और उसका प्रबंधन संभव होगा। साथ ही विश्वभर में अपनाई जाने वाले उत्कृष्ट व्यवहारों को अपनाया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान कर्नाटक के लिये क्षमता निर्माण योजना और ‘वन-हेल्थ’ पुस्तिका (कन्नड़) का भी शुभारंभ किया जायेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आईएमए और आईडीए गोरखपुर ने आयोजित किया निशुल्क कैंसर ओपीडी

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आईएमए और आईडीए गोरखपुर ने आयोजित किया निशुल्क कैंसर ओपीडी

आनंद सिंह February 05 2022 38115

डॉक्टर दीप्ति चतुर्वेदी ने बताया की महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, एंडोमेट्रियल कैंसर, एवं अंडाशय का कै

जीका संक्रमित महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म।

जीका संक्रमित महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म।

हे.जा.स. November 18 2021 39577

शहर के एक अस्पताल में जीका संक्रमित महिला के प्रसव का पहला मामला सामने आया है। काजीखेड़ा निवासी प्रत

दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला, अफ्रीकन महिला में हुई पुष्टि

दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला, अफ्रीकन महिला में हुई पुष्टि

विशेष संवाददाता September 13 2022 32631

राजधानी में मंकीपॉक्स वायरल का 7वां मरीज संक्रमित मिला है। रविवार को एक 24 वर्षीय अफ्रीकी महिला में

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर आठ अस्पतालों का किया गया औचक निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर आठ अस्पतालों का किया गया औचक निरीक्षण

आरती तिवारी April 01 2023 24091

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल के निर्देश पर आठ अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया।

भारत में बढ़ रही है मानसिक रोगियों की संख्या

भारत में बढ़ रही है मानसिक रोगियों की संख्या

लेख विभाग October 10 2022 48658

मानसिक रोगियों की इतनी बड़ी संख्या के बावजूद भी अब तक भारत में इसे एक रोग के रूप में पहचान नहीं मिल प

कोविड-19 के नए स्वरूप ‘ओमीक्रॉन’ के डर से दुनियाभर के देशों ने लगायी यात्रा पाबंदियां।

कोविड-19 के नए स्वरूप ‘ओमीक्रॉन’ के डर से दुनियाभर के देशों ने लगायी यात्रा पाबंदियां।

हे.जा.स. November 29 2021 36660

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक समिति ने कोरोना वायरस के नये स्वरूप को ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया है और इसे ‘बे

हरियाणा सरकार ने कफ सिरप का रोका उत्पादन, WHO की चेतावनी के बाद फैसला

हरियाणा सरकार ने कफ सिरप का रोका उत्पादन, WHO की चेतावनी के बाद फैसला

विशेष संवाददाता October 12 2022 42388

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार ने कंपनी के कफ सिरप उत्पादन पर रोक लगा दी है। उन्हों

ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फ्रूट

ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फ्रूट

आरती तिवारी August 24 2022 33913

चमकती त्वचा पाना हर किसी की ख्वाहिश होती है। इसके लिए हम तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते ह

डब्ल्यूएचओ का बड़ा ऐलान, कोविड-19 अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं

डब्ल्यूएचओ का बड़ा ऐलान, कोविड-19 अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं

हे.जा.स. May 05 2023 33587

ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी से कोविड-19 को बाहर करने की घोषणा के साथ डब्ल्यूएचओ के निदेशक डॉ टेड्रोस ने स्

मेडिकल के PG छात्रों के लिए जिला अस्पतालों में 3 महीने की पोस्टिंग अनिवार्य।

मेडिकल के PG छात्रों के लिए जिला अस्पतालों में 3 महीने की पोस्टिंग अनिवार्य।

अखण्ड प्रताप सिंह November 21 2020 21759

इसका मुख्य उद्देश्य पीजी के इन छात्रों को जिला स्वास्थ्य प्रणाली से रूबरू कराना और जिला अस्पताल में

Login Panel