देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अस्पताल के महानिदेशक डा. महेश गोयल ने कहा कि  बेहतर स्वास्थ्य (health) के लिए यह जरूरी है कि लोगों को नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए। अस्पताल द्वारा 30-35 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 28 2022 Updated: June 28 2022 01:01
0 34071
गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीज़ और स्टाफ

लखनऊ। चिन्हट ब्लॉक के सेमरा स्थित साईं मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर मंदिर में गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  


अस्पताल के महानिदेशक डा. महेश गोयल ने कहा कि  बेहतर स्वास्थ्य (health) के लिए यह जरूरी है कि लोगों को नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए। अस्पताल द्वारा 30-35 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों (free health camps) का आयोजन किया जा चुका है। अस्पताल के प्रधानाचार्य डा. अविनाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में  लगभग 110  मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।  


शिविर के दौरान जनरल मेडिसिन (general medicine) के 30, महिला एवं प्रसूति रोग के 15, दंत रोग (dentistry) के 30, सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित मरीजों की नि:शुल्क जांच एवं परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य शिविर में ब्लड शुगर (Blood sugar), हीमोग्लोबिन (hemoglobin) एवं ब्लड प्रेशर (blood pressure) की भी निशुल्क जांच की गई।


शिविर के सकुशल समापन पर अस्पताल के निदेशक डा. आलोक मिश्रा एवं उप चिकित्सा अधीक्षक डा. मनीष सिंह ने चिकित्सा दल को शुभकामनायें दीं और उनका उत्साहवर्धन किया।


इस मौके पर पंचकर्म विशेषज्ञ डा. अरविन्द सक्सेना, स्त्री एवं प्रसूति  रोग विशेषज्ञ डा. लक्ष्मी सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डा. मैत्री बाजपेयी,  सामान्य मेडिसिन के चिकित्सक डा. एन. जयशीला, स्टाफ नर्स प्रियंका प्रसाद, कनक मिश्रा अस्पताल के कर्मचारी धीरेश श्रीवास्तव तथा अंकित उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

महारष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई दहशत, पिछले 24 घंटे में आए 900 से ज्यादा केस दर्ज

महारष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई दहशत, पिछले 24 घंटे में आए 900 से ज्यादा केस दर्ज

हे.जा.स. April 07 2023 26745

महारष्ट्र में कोरोना के पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 926 केस सामने आए हैं। एक्टिव केस की सं

स्तनपान सिर्फ जिम्मेदारी नही, पूरे समाज को सहयोग करना होगा: डॉ मिलिंद 

स्तनपान सिर्फ जिम्मेदारी नही, पूरे समाज को सहयोग करना होगा: डॉ मिलिंद 

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2026 1519

डॉ मिलिंद ने कहा बीते तीन-चार वर्षों में एक्सक्लूसिव स्तनपान का 60 प्रतिशत से 35 प्रतिशत होना चिंता

Effectiveness of an intervention for reducing sitting time and improving health in office workers: three arm cluster randomised controlled trial

Effectiveness of an intervention for reducing sitting time and improving health in office workers: three arm cluster randomised controlled trial

British Medical Journal January 16 2023 25887

Both SWAL and SWAL plus desk were associated with a reduction in sitting time, although the addition

भुवनेश्‍वर एम्‍स में खुला एडवांस्‍ड डायग्‍नोस्टिक्‍स रिसर्च सेंटर

भुवनेश्‍वर एम्‍स में खुला एडवांस्‍ड डायग्‍नोस्टिक्‍स रिसर्च सेंटर

विशेष संवाददाता November 28 2022 23403

भुवनेश्‍वर एम्‍स में देश का सबसे बड़ा एडवांस्ड माइकोलॉजी एंड डायग्‍नोस्टिक्‍स रिसर्च सेंटर खोला गया

भारत में कोविड-19 के 35,342 नए मामले, 483 और लोगों की मौत।

भारत में कोविड-19 के 35,342 नए मामले, 483 और लोगों की मौत।

एस. के. राणा July 23 2021 27958

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 45,29,39,545 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 16,68,

विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर साइक्लोथॉन, वॉकथॉन और मेगा कैंप का आयोजन

विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर साइक्लोथॉन, वॉकथॉन और मेगा कैंप का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार November 15 2022 26066

RSSDI के उत्तर प्रदेश चैप्टर के चयनित चेयरमैन डॉ अनुज माहेश्वरी ने कहा, “डायबिटीज के रोकथाम पर होने

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की जगह लेगा नेशनल फार्मेसी आयोग

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की जगह लेगा नेशनल फार्मेसी आयोग

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 2870

ड्राफ्ट बिल पर सभी हितधारकों एवं आम नागरिकों से सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित की हैं। इसका उद्देश्य द

हिमाचल में कोरोना के 50 पॉजिटिव केस

हिमाचल में कोरोना के 50 पॉजिटिव केस

हे.जा.स. March 12 2023 29453

हिमाचल प्रदेश की करें तो इस समय प्रदेश में कोरोना के कुल 50 एक्टिव केस हैं। हमीरपुर में 4, कांगड़ा

आज नहीं तो कल, यूपी बनेगा बेबी फ्रेंडली स्टेटः डॉ. आर.एन. सिंह

आज नहीं तो कल, यूपी बनेगा बेबी फ्रेंडली स्टेटः डॉ. आर.एन. सिंह

आनंद सिंह December 04 2025 23821

डॉ. सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को बेबी फ्रे़डली बनवाने के लिए वह आखिरी सा़ंस तक प्रयास करे़ंगे। आज

गॉल ब्लैडर की समस्या से बचने के लिए बिना रसायन वाली साग-सब्जियां खायें: डॉ डीएस सिंह

गॉल ब्लैडर की समस्या से बचने के लिए बिना रसायन वाली साग-सब्जियां खायें: डॉ डीएस सिंह

admin March 18 2022 45839

लोगों को प्रकृति की तरफ लौटना चाहिए। चावल, दाल, रोटी, हरी सब्जी आदि का सेवन ज्यादा अहम होता है। पानी

Login Panel