देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

UP NHM के 125 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 40 से 60 हजार रुपये होगी सैलरी

ये आवेदन 125 रिक्तियों को भरने के लिए मंगाए गए हैं, जिनमें से 46 रिक्तियां क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट के पद के लिए, 40 साइकियाट्रिक सोशल वर्कर और 39 साइकियाट्रिक नर्स के पद के लिए हैं।

श्वेता सिंह
August 27 2022 Updated: August 28 2022 14:56
0 32243
UP NHM के 125 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 40 से 60 हजार रुपये होगी सैलरी प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ ब्यूरो। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (UP NHM) ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, साइकियाट्रिक सोशल वर्कर और साइकियाट्रिक नर्स के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

 

ये आवेदन 125 रिक्तियों को भरने के लिए मंगाए गए हैं, जिनमें से 46 रिक्तियां क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट (Clinical Psychologist) के पद के लिए, 40 साइकियाट्रिक सोशल वर्कर और 39 साइकियाट्रिक नर्स के पद के लिए हैं। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर 03 सितंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

 

क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट पद के लिए उम्मीदवार भारतीय पुनर्वास परिषद अधिनियम, 1992 की धारा 3 के तहत अनुमोदित और मान्यता प्राप्त संस्थान से नैदानिक मनोविज्ञान यानी क्लिनिकल साइकोलॉजी (Clinical Psychologist) में स्नातकोत्तर होना आवश्यक है। साइकियाट्रिक सोशल वर्कर (Psychiatric Social Worker) पद के लिए उम्मीदवार को सोशल वर्क में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा फुल-टाइम कोर्स पूरा करने के बाद साइकियाट्रिक सोशल वर्क में दो वर्षीय मास्टर ऑफ फिलॉसफी भी होनी चाहिए।साइकियाट्रिक नर्स के पद पर आवेदक उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त संस्थान से साइकियाट्रिक नर्सिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा के साथ बीएससी नर्सिंग या जीएनएम या फिर भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग में समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

 

यूपी एनएचएम भर्ती के तहत रिक्त पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी जरूरी है। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट और साइकियाट्रिक सोशल वर्कर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि साइकियाट्रिक नर्स के पद के लिए ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष है। उपरोक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद 40 हजार से 60 हजार रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

आरती तिवारी November 14 2022 31920

मेले में बाल विकास पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) ने भी अपना स्टाल लगाया। जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर

दूसरे अस्पतालों को अपने डाक्टर व संसाधन मुहैया कराएगा एम्स

दूसरे अस्पतालों को अपने डाक्टर व संसाधन मुहैया कराएगा एम्स

एस. के. राणा October 31 2022 30922

जो मरीज हल्के लक्षण वाले हैं और उन्हें दूसरे अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तर पर इलाज दिया जा सकता है तो

रूस और यूक्रेन युद्ध का कंपनी के सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं: भारत बायोटेक

रूस और यूक्रेन युद्ध का कंपनी के सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं: भारत बायोटेक

एस. के. राणा March 12 2022 33333

स्वदेशी दवा कंपनी भारत बायोटेक ने शुक्रवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से अभी तक कं

ज़रूरतमंदों को समय से दवा मिले यही है मेरा सम्मान- औषधि आयुक्त

ज़रूरतमंदों को समय से दवा मिले यही है मेरा सम्मान- औषधि आयुक्त

February 19 2021 26323

कोरोना काल मे झाँसी मंडल के अंतर्गत झाँसी, जालौन, ललितपुर ज़िलों में बेहतरीन कार्य करनेके कारण उनको श

डॉ अभिषेक जैन से समझिये अल्सर के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव

डॉ अभिषेक जैन से समझिये अल्सर के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव

लेख विभाग March 03 2022 29810

लम्बे समय तक एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक दवाइयाँ, स्टेरॉयड की दवाइयाँ और सिगरेट-शराब के सेवन से भी अल

विदेश में मेडिकल की पढ़ाई के लिए NEET जरूरी, इस साल वालों को छूट।

विदेश में मेडिकल की पढ़ाई के लिए NEET जरूरी, इस साल वालों को छूट।

अखण्ड प्रताप सिंह November 15 2020 21320

मई 2018 के बाद भारत से बाहर किसी भी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को एनईईटी परी

कोविड के बाद से न्यूरोलॉजिकल बीमारियों में वृद्धि हुई है: डॉ जयंत वर्मा

कोविड के बाद से न्यूरोलॉजिकल बीमारियों में वृद्धि हुई है: डॉ जयंत वर्मा

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2022 28125

रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर के न्यूरोसर्जन डॉ जयंत वर्मा के अनुसार कोविड महामारी के बाद से ब्रेन स्ट्रोक

बिसवां वन रेंज  में मरे हुए चमगादड़ों के मिलने से सनसनी

बिसवां वन रेंज में मरे हुए चमगादड़ों के मिलने से सनसनी

विशेष संवाददाता May 09 2022 29970

वन विभाग के रेंजर अहमद कमाल सिददीकी का कहना है कि चमगादड़ शेडयूल प्राणी है। इसलिए इस पर नजर रखी जा रह

कोरोना से महिला की मौत, 21 साल का बेटा भी संक्रमित

कोरोना से महिला की मौत, 21 साल का बेटा भी संक्रमित

हे.जा.स. March 21 2023 26098

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार को कोरोना से एक महिला की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

लखनऊ में लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस, सबसे ज्यादा लोकबंधु अस्पताल में मरीज

लखनऊ में लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस, सबसे ज्यादा लोकबंधु अस्पताल में मरीज

आरती तिवारी October 14 2022 38598

राजधानी में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लखनऊ के कई अस्पतालों में डेडिकेटेड डेंगू वार्ड बन

Login Panel