देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

दुनिया से खत्म नही हुआ कोरोना, कई देशों में अभी भी मचा रहा तबाही

ग्लोबल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार चीन, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई ऐसे देश हैं जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। आइए जानते हैं इन देशों में कोरोना से किस तरह के हालात हैं..

विशेष संवाददाता
April 03 2022 Updated: April 03 2022 21:49
0 31481
दुनिया से खत्म नही हुआ कोरोना, कई देशों में अभी भी मचा रहा तबाही प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। भारत में भले ही कोरोना के मामले कम हो रहे हो लेकिन कई अन्य देशों में यह फिर से तबाही मचाने लगा है। ग्लोबल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार चीन, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई ऐसे देश हैं जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। आइए जानते हैं इन देशों में कोरोना से किस तरह के हालात हैं..

चीन में हालात भयावह, शंघाई में स्थिति खतरनाक
चीन (China) में आए दिन कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 13,146 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जो करीब दो साल पहले पहली लहर के चरम के बाद से सबसे अधिक है। शंघाई में एक दिन में रिकॉर्ड 8226 केस दर्ज किए गए हैं।  देश के कई प्रांतों में बेहद ही खतरनाक ओमिक्रोन वेरिएंट फैल गया है, जिससे लोगों के बीच एक बार दहशत का माहौल है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि चीनी प्रशासन ने देश की वीत्तिय राजधानी शंघाई में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान लोगों को घर में रहने के लिए कहा जा रहा है। बाहर निकलने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  इतना ही नहीं शहर में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप पड़ गई हैं। विदेशों कों निर्यात किए जाने वाले सामानों की सप्लाई रोक दी गई है।

चीन के शंघाई में अस्पताल मरीजों से फुल
हालात इतना खराब हो चुके हैं कि शंघाई (Shanghai) के किसी भी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं बची है। इसके बावजूद चीन का दावा है कि शंघाई में कोरोना संक्रमण से अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है।

ब्रिटेन में भर्ती और मृत्यु होने की दर फिर से बढ़ी
ब्रिटेन (Britain) में अस्पताल में भर्ती और मृत्यु होने की दर फिर से बढ़ रही है क्योंकि कोरोना संक्रमण रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। 19 से लेकर 26 मार्च तक यहां कोरोना के लगभग 50 लाख नए मामले सामने आए हैं। नवीनतम उछाल अधिक पारगम्य ओमाइक्रोन संस्करण (Omicron variant) BA.2 द्वारा संचालित है। जो पूरे ब्रिटेन में प्रमुख वेरिएंट है।

दक्षिण कोरिया में भी हालात भयावह
दक्षिण कोरिया में बीते 24 घंटों में कोरोना के 264,171 नए मामले दर्ज किए गए और 306 लोगों की मौत हो गई। यहां भी अस्पताल में मरीज को भर्ती करने की जगह नहीं बची है। कई शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है।

अमेरिका की 73 फीसदी काउंटीज में आबादी घटी
अमेरिका ( America) में  जनगणना के बाद डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं। बता दें बीते दो साल में भारी संख्या में कोरोना से हुई मौत के कारण अमेरिका की 73 फीसदी काउंटीज में आबादी घट गई है। इन काउंटीज में मौतों का आकंड़ा 2019 में जहां 45.5% था वहीं इसकी दर अगले साल यानी 2020 में करीब 10 फीसदी तक बढ़ गई। लिहाजा 2020 में 55.5% फीसदी मौतें हुईं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

102, 108 और वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस एंबुलेंस सेवा का संचालन खुद करेगी यूपी सरकार। 

102, 108 और वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस एंबुलेंस सेवा का संचालन खुद करेगी यूपी सरकार। 

हे.जा.स. January 24 2021 25999

अब सरकार ने तय किया है कि एंबुलेंस सेवा का संचालन खुद करेगी।  मरीजों को समय पर वाहन उपलब्ध कराने के

चंडीगढ़ स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल हिम्स को केंद्र सरकार ने दी मान्यता।

चंडीगढ़ स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल हिम्स को केंद्र सरकार ने दी मान्यता।

हुज़ैफ़ा अबरार November 29 2021 667087

हिम्स एकीकृत चिकित्सा विज्ञान अस्पताल है, जो विभिन्न चिकित्सा प्रणालियों के विवेकपूर्ण मिश्रण का उपय

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालयः पंचकर्म केंद्र में 11 कॉटेज में हो रहा इलाज, संतुष्ट होकर जा रहे लोग

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालयः पंचकर्म केंद्र में 11 कॉटेज में हो रहा इलाज, संतुष्ट होकर जा रहे लोग

आनंद सिंह June 25 2025 18066

आकांक्षा देश मे कई डॉक्टरों को दिखा चुकी थीं लेकिन दर्द से राहत नहीं मिल रही थी। नौबत सर्जरी कराने क

अपना और अपने हार्ट का रखे ख्याल, फॉलो करें ये हेल्दी डाइट

अपना और अपने हार्ट का रखे ख्याल, फॉलो करें ये हेल्दी डाइट

लेख विभाग June 08 2023 41952

गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से हार्ट संबंधी बीमारियां बढ़ती जा रही है। हालांकि हेल्दी डाइट

रेज़र, नेल कटर, टूथब्रश और तौलिया शेयर करने से लीवर में गंभीर संक्रमण की समस्या हो सकती है

रेज़र, नेल कटर, टूथब्रश और तौलिया शेयर करने से लीवर में गंभीर संक्रमण की समस्या हो सकती है

रंजीव ठाकुर April 18 2022 27281

रेज़र, नेल कटर, टूथब्रश और यहां तक कि तौलिये जैसी वस्तुओं में खून के निशान हो सकते हैं, और उन्हें कि

सरकारी अस्पतालों और स्टाफ का नाम उर्दू में भी लिखने का आदेश देने वाली अधिकारी निलम्बित

सरकारी अस्पतालों और स्टाफ का नाम उर्दू में भी लिखने का आदेश देने वाली अधिकारी निलम्बित

रंजीव ठाकुर September 14 2022 29990

उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों और स्टाफ का नाम हिंदी के साथ-साथ उर्दू में भी लिखने का आदेश देन

चीनी विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने फिजिकल ट्रेनिंग को मान्यता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

चीनी विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने फिजिकल ट्रेनिंग को मान्यता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

हे.जा.स. March 20 2022 26457

कोरोना महामारी फैलने के बाद भारत लौटने को मजबूर मेडिकल छात्र तब से देश और राज्य के सरकारी और निजी अस

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विशेष संवाददाता February 07 2023 33756

भिवानी और फतेहाबाद में स्वाइन फ्लू के केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। खांसी-जु

स्लिम बने रहने के लिए डाइट में शामिल करें फाइबर युक्त ये चीजें

स्लिम बने रहने के लिए डाइट में शामिल करें फाइबर युक्त ये चीजें

आरती तिवारी October 08 2022 40861

फाइबर खाद्य पदार्थों में पाया जाने वाला न पचने वाला कार्बोहाइड्रेट होता है। इसे घुलनशीलता के आधार पर

कोविड-19: फाइजर की नई दवा के जैनेरिक उत्पादन के लिये संयुक्त राष्ट्र समर्थित संस्था से समझौता

कोविड-19: फाइजर की नई दवा के जैनेरिक उत्पादन के लिये संयुक्त राष्ट्र समर्थित संस्था से समझौता

हे.जा.स. November 17 2021 25955

संयुक्त राष्ट्र समर्थित वैश्विक स्वास्थ्य पहल और औषधि निर्माता कम्पनी ‘फ़ाइज़र’ में एक स्वैच्छिक लाइ

Login Panel