











































प्रतीकात्मक
मुंबई (भाषा)। दुबई स्थित अस्पताल श्रृंखला एस्टर डीएम हेल्थकेयर अगले पांच वर्षों में राजस्व बढ़ाने के लक्ष्य के साथ भारत पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है और खाड़ी देशों में अपने परिचालन को एक अलग इकाई के सुपुर्द करने की योजना बना रही है।
एस्टर डीएम हेल्थकेयर खाड़ी क्षेत्र के साथ-साथ भारत में निजी क्षेत्र की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा श्रृंखलाओं में से एक है। आज खाड़ी देशों से इसे लगभग 80 प्रतिशत राजस्व मिलता है और बाकी राजस्व भारतीय बाजार से मिलता है।
एस्टर डीएम के चेयरमैन आजाद मूपेन ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत योजना है और इसे अभी निदेशक मंडल की मंजूरी के लिए नहीं रखा गया है।
35 वर्ष पुराने और बाजार में सूचीबद्ध इस अस्पताल समूह ने दुबई से दिसंबर 1987 में परिचालन शुरू किया था। समूह 455 स्वास्थ्य देखभाल इकाइयों का संचालन करता है जिसमें 27 अस्पताल एवं 126 क्लीनिक के अलावा लगभग 300 फार्मेसी भी शामिल हैं।
वित्त वर्ष 2020-21 में समूह को प्राप्त लगभग 10,000 करोड़ रुपये के राजस्व में से 2,500 करोड़ रुपये भारतीय कारोबार से आए थे।
समूह के संस्थापक डॉ. मूपेन ने कहा कि वह खाड़ी देशों के कारोबार के लिए एक अलग इकाई बनाकर भारतीय कारोबार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। उनकी योजना है कि अगले पांच वर्षों में भारतीय कारोबार का राजस्व कुल राजस्व का करीब 50 फीसदी होकर 25,000 करोड़ रुपये पहुंच जाए।
उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों के कारोबार के अलग हो जाने से निवेशकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। भारत में कारोबार विस्तार के लिए समूह पहले से सक्रिय अस्पतालों का प्रबंधन अपने हाथ में लेने की रणनीति पर चलेगा।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9744
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5922
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
सहारा हॉस्पिटल में सभी सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध हैं, इसलिए मरीज को ब्लड बैंक की सुविधा और डॉक्ट
महानिदेशक घेबरेयेसस ने मंगलवार को स्विट्ज़रलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान एक उच
कोरोना के नए मामलों के बीच सीएम योगी ने राज्य स्तरीय कोविड सलाहकार समिति और उच्चस्तरीय टीम-9 के साथ
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,59,632 नए मामले सामने आए, जो पिछले 224 दिन में सामने आए
ठंड बढ़ने के बावजूद लखनऊ में बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है
कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के सबवैरिएंट BA.2 को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ती जा रही है। नेचर
मेडिकल सुविधाओं के क्षेत्र में यूपी को देश में नंबर वन बनाना है। वहीं इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख
इसके साथ ही एम्स को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में पहुंच गयी है। एम्स प
120/80 के स्थान पर डायरिया रोगी का ब्लड प्रेशर 85/45 तक हो जाता है। उसका बीपी और पल्स नहीं मिलती। रो
देश के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अदाणी लखनऊ के सरोजनीनगर में रहने वाली चार साल की मासूम मनुश्री के इल

COMMENTS