देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

यूरोप  में मंकीपॉक्स का जोखिम उच्चतम स्तर पर: विश्व स्वास्थ्य संगठन

वैश्विक स्तर पर 17 वर्ष से कम उम्र के लगभग 81 बच्चों को मंकीपॉक्स के वायरस से संक्रमित पाया गया है। जबकि इन मामलों की बहुसंख्या, युवा पुरुषों में पाई गई है जिनकी औसत आयु 37 वर्ष है।

हे.जा.स.
July 27 2022 Updated: July 27 2022 16:47
0 29931
यूरोप  में मंकीपॉक्स का जोखिम उच्चतम स्तर पर: विश्व स्वास्थ्य संगठन

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को कहा है कि तेज़ी से फैल रही मंकीपॉक्स बीमारी को समूहों में सही रणनीतियाँ अपनाकर, रोका जा सकता है। मंकीपॉक्स संक्रमण पर यूएन स्वास्थ्य एजेंसी की तकनीकी प्रमुख डॉक्टर रोज़ामुण्ड लुइस ने जेनेवा में प्रेस वार्ता में कहा कि समय तेजी से निकल रहा है। इस बीमारी की रोकथाम के लिये हम सभी को तुरन्त एकजुट प्रयास करने होंगे।

 

एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपदा - A public health disaster

संगठन के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस (Dr Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने शनिवार को, मंकीपॉक्स के वायरस को अन्तरराष्ट्रीय चिन्ता वाली एक सार्वजनिक स्वास्थय (PHEIC) आपदा घोषित किया था जोकि संगठन का उच्चतम ऐलर्ट है।

डॉक्टर लुइस ने कहा कि इस घोषणा के बाद, देशों व तमाम हितधारकों के दरम्यान समन्वय और सहयोग के साथ-साथ, वैश्विक एकजुटता में बढ़ोत्तरी की उम्मीद की जा रही है।

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के आकलन के अनुसार, यूरोप क्षेत्र में मंकीपॉक्स का जोखिम उच्चतम स्तर पर है, जबकि वैश्विक स्तर पर इसका जोखिम सामान्य है।

डॉक्टर लुइस ने बताया कि इस वर्ष मंकीपॉक्स (monkeypox) के संक्रमण के, 75 देशों में अभी तक 16 हज़ार मामले दर्ज किये गए हैं, जबकि असली संख्या इससे कहीं ज़्यादा हो सकती है।

उन्होंने ध्यान दिलाया कि काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में, कई हज़ार मामलों का सन्देह था, मगर वहाँ टेस्ट सुविधाएँ सीमित हैं। “वैश्विक आँकड़ों में, सन्देहास्पद मामलों को शामिल नहीं किया गया है.”

उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर 17 वर्ष से कम उम्र के लगभग 81 बच्चों को मंकीपॉक्स के वायरस से संक्रमित पाया गया है। जबकि इन मामलों की बहुसंख्या, युवा पुरुषों में पाई गई है जिनकी औसत आयु 37 वर्ष है।

 

कलंक की मानसिकता भी वायरस की तरह ख़तरनाक - Mentality of stigma is also dangerous like a virus

यह वायरस सबसे पहले बन्दरों में पाया गया था और ये किसी संक्रमित व्यक्ति के निकट सम्पर्क में आने से, अन्य मानवों में फैलता है। 

अफ़्रीका में ये वायरस एक व्यापक स्तर वाली बीमारी है और इस साल से पहले तक, ये वायरस अफ़्रीका से बाहर फैलते हुए नहीं देखा गया, मगर मई के आरम्भ में कुछ मामले ब्रिटेन में देखे गए जिनसे संकेत मिला कि ये बीमारी योरोप में भी फैल गई है।

डॉक्टर लुइस ने ध्यान दिलाया कि किसी को कलंकित करने और भेदभाव की मानसिकता से बचा जाना होगा क्योंकि उनसे इस बीमारी का सामना करने के प्रयासों को नुक़सान पहुँचेगा।

उन्होंने बताया कि इस समय मंकीपॉक्स संक्रमण (monkeypox infection) कुछ देशों में ऐसे पुरुषों के समूहों तक ही सीमित है जो समलैंगिक पुरुषों के साथ यौन सम्बन्ध बनाते हैं, मगर सभी देशों में ऐसी ही स्थिति नहीं है। “साथ ही, ये समझना बहुत ज़रूरी है कि कलंकित करने और भेदभाव का चलन, बहुत हानिकारक और वायरस की ही तरह ख़तरनाक हो सकता है।”

मंकीपॉक्स वायरस (monkeypox virus) के संक्रमण के अनेक लक्षण हो सकते हैं जिनमें दर्दनाक छाले पड़ना भी शामिल है। कुछ लोगों में ये लक्षण गम्भीर हो जाते हैं जिन्हें स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता होती है।

टीकाकरण में समन्वय -Ccoordination of vaccinations

डॉक्टर लुइस ने बताया कि यूएन स्वास्थ्य एजेंसी, वैक्सीन जारी करने के लिये, सदस्य देशों और योरोपीय संघ के साथ मिलकर काम कर रही है और वैश्विक तालमेल व्यवस्था निर्धारित करने के लिये साझीदारों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि व्यापक पैमाने पर टीकाकरण की आवश्यकता नहीं है, मगर संगठन ने संक्रमण होने के बाद टीका लगवाने की सिफ़ारिश की है।  

उन्होंने बताया कि इस समय लगभग एक करोड़ 64 लाख टीके उपलब्ध हैं मगर उन्हें अन्तिम रूप दिया जाना बाक़ी है। इस समय जो देश वैक्सीन्स बना रहे हैं उनमें डेनमार्क, जापान और अमेरिका प्रमुख हैं।

उन्होंने ध्यान दिलाते हुए कहा कि मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्तियों के लिये मौजूदा सिफ़ारिश ये है कि वो ख़ुद का एकान्तवास में रखें और जब तक पूरी तरह ठीक ना हो जाएँ, कोई यात्रा ना करें, उनके सम्पर्क में आने वाले लोगों को अपना तापमान लगातार मापते रहना चाहिये और 9 से 21 दिनों के दौरान, अन्य लक्षणों पर भी नज़र रखें।

डॉक्टर लुइस ने कहा कि किसी को टीका लगाए जाने के बाद भी, उनकी रोग प्रतिरोधी क्षमता सक्रिय होने में, कई सप्ताहों का समय लगता है।

 

नाम में क्या रखा है?

डॉक्टर लुइस के अनुसार, मंकीपॉक्स नाम, बीमारियों के अन्तरराष्ट्रीय वर्गीकरण में पहले से मौजूद है, और सम्भवतः इसका नाम बदलने के लिये, एक प्रक्रिया का पालन करना होगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सात गुना महंगी दवा बेचने पर ब्रिटेन ने अलायंस फार्मा और सहयोगी कंपनियों पर लगाया 356 करोड़ रुपये का जुर्माना

सात गुना महंगी दवा बेचने पर ब्रिटेन ने अलायंस फार्मा और सहयोगी कंपनियों पर लगाया 356 करोड़ रुपये का जुर्माना

हे.जा.स. February 04 2022 33905

सिरदर्द, उलटी व चक्कर आने पर मरीज को दी जाने वाली टेबलेट्स सात गुना महंगी बेचने पर ब्रिटेन के प्रतिस

सहारा हास्पिटल में चौथे चरण का कोरोना वैक्सीनेशन सम्पन्न।

सहारा हास्पिटल में चौथे चरण का कोरोना वैक्सीनेशन सम्पन्न।

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2021 28136

टीकाकरण के पश्चात ऑब्जरवेशन रूम में टीकाकरण कराए हुए व्यक्तियों के लिए उनकी मेडिकल स्थिति को ऑब्जरवे

एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोधक रोगजनक बैक्टीरिया से लड़ने के लिए टीका जरुरी: डब्ल्यूएचओ

एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोधक रोगजनक बैक्टीरिया से लड़ने के लिए टीका जरुरी: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. July 15 2022 32321

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध की मौन महामारी से निपटने के लिए ज्यादा वैक्सीन डेवलेप क

स्तनपान के प्रति जागरूकता के लिए 21 नवंबर तक जिला स्तर से गावों तक चलेंगे कार्यक्रम।

स्तनपान के प्रति जागरूकता के लिए 21 नवंबर तक जिला स्तर से गावों तक चलेंगे कार्यक्रम।

हुज़ैफ़ा अबरार November 17 2021 39025

स्तनपान सप्ताह 21 नवंबर तक चलेगा और इस दौरान प्रसूताओं को स्तनपान कराने के तरीके और उसके फायदे समझाए

कोरोना का कहर: देश में कोविड संक्रमण के नए मामले बीस हज़ार के पार 

कोरोना का कहर: देश में कोविड संक्रमण के नए मामले बीस हज़ार के पार 

एस. के. राणा July 29 2022 27511

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब कुल कोरोना

मरीजों का मेंटल हेल्थ जानना बेहद जरूरीः डा. सौरभ सिंह

मरीजों का मेंटल हेल्थ जानना बेहद जरूरीः डा. सौरभ सिंह

आनंद सिंह March 26 2022 66930

दरअसल, होम्योपैथी की यही खासियत है। किसी भी मर्ज को तीन तरीके से जानने और समझने की कोशिश होती है। उन

कोविड-19 से संक्रमित स्वर्गवासी नर्सेज को शहीद के नाम से जाना जाए - राजकीय नर्सेज संघ

कोविड-19 से संक्रमित स्वर्गवासी नर्सेज को शहीद के नाम से जाना जाए - राजकीय नर्सेज संघ

हुज़ैफ़ा अबरार February 15 2021 42252

संविदा या ऐजेंसी के माध्यम से कार्यरत नर्सेज को समान पद का समान वेतन दिया जाय, व अन्य मागों पर भी वि

टाटा हेल्थ ने देश भर में शुरू किया टेलीमेडिसिन सेवा।

टाटा हेल्थ ने देश भर में शुरू किया टेलीमेडिसिन सेवा।

एस. के. राणा October 19 2021 35431

टाटा हेल्थ चिकित्सकों और विशेषज्ञों के एक विस्तृत नेटवर्क के जरिए तत्काल परामर्श सेवा देती है, जिससे

कानपुर में बढ़ते ही जा रहे डेंगू पॉजिटिव, टूटने लगा रिकॉर्ड

कानपुर में बढ़ते ही जा रहे डेंगू पॉजिटिव, टूटने लगा रिकॉर्ड

आरती तिवारी November 07 2022 29350

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सीएचसी कल्याणपुर में पांच, कांशीराम हॉस्पिटल में दो, कृष्णा सुपर स्पेशलिट

निजी अस्पताल में ऑक्सीजन और तय शुल्क से अधिक मांग पर प्रशासन से शिकायत करें ।

निजी अस्पताल में ऑक्सीजन और तय शुल्क से अधिक मांग पर प्रशासन से शिकायत करें ।

हुज़ैफ़ा अबरार May 08 2021 30347

जिला स्तर पर एडीएम प्रशासन अमर पाल सिंह, डीसीपी प्रोटोकॉल और सीएमओ इन टीमों की निगरानी करेंगे और निर

Login Panel