देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

230 दिन में भारत में कुल संक्रमितों संख्या सर्वाधिक, कोरोना के 3 लाख 38 हज़ार और ओमिक्रोन के 8,891 संक्रमित मिले

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,38,018 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,76,18,271 हो गई।

हे.जा.स.
January 19 2022 Updated: January 19 2022 22:52
0 27901
230 दिन में भारत में कुल संक्रमितों संख्या सर्वाधिक, कोरोना के 3 लाख 38 हज़ार और ओमिक्रोन के 8,891 संक्रमित मिले प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,38,018 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,76,18,271 हो गई। संक्रमण के कुल मामलों में कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के 8,891 मामले भी शामिल हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 17,36,628 हो गई है, जो कुल मामलों का 4.62 प्रतिशत है। देश में 230 दिन में उपचाराधीन मरीजों की यह संख्या सर्वाधिक है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 80,287 की वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं, 310 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,86,761 हो गई। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 94.09 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में सोमवार से ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के मामलों में 8.31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, हरेक संक्रमित के नमूनों का जीनोम अनुक्रमण मुमकिन नहीं है, लेकिन इस मौजूदा लहर में अधिकतर मामले ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के ही हैं।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 14.43 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 14.92 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक कुल 3,53,94,882 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.29 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 158.04 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो 310 मामले सामने आए हैं, उनमें से 72 मामले केरल के और 33 मामले पश्चिम बंगाल के हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 4,86,761 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,41,832, केरल के 50,904, कर्नाटक के 38,445, तमिलनाडु के 37,009, दिल्ली के 25,387, उत्तर प्रदेश के 22,972 और पश्चिम बंगाल के 20,121 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जीका संक्रमित महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म।

जीका संक्रमित महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म।

हे.जा.स. November 18 2021 39360

शहर के एक अस्पताल में जीका संक्रमित महिला के प्रसव का पहला मामला सामने आया है। काजीखेड़ा निवासी प्रत

प्रदेश में समूह ख की नर्सों का तबादला आदेश निरस्त

प्रदेश में समूह ख की नर्सों का तबादला आदेश निरस्त

हुज़ैफ़ा अबरार July 26 2022 30764

निदेशक पैरामेडिकल ने सभी सीएमओ को निर्देश दिया कि तत्काल प्रभाव से तबादला आदेश निरस्त किया जाए। इस प

गढ़वाल के टीला गांव में रहस्यमयी बीमारी का कहर, 100 से ज्यादा लोग बीमार

गढ़वाल के टीला गांव में रहस्यमयी बीमारी का कहर, 100 से ज्यादा लोग बीमार

विशेष संवाददाता August 31 2022 31589

टीला गांव के लोगों द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों को तेज बुखार, सीने में दर्द, उल्टी, हाथ- पैर के जोड

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आयुष्मान योजना की अहम भूमिका 

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आयुष्मान योजना की अहम भूमिका 

हे.जा.स. October 01 2022 30842

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने चार साल में 2,16 करोड़ से अधिक लाभार्थियों का आय

हरदोई में बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप

हरदोई में बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप

आरती तिवारी October 11 2022 32545

जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अस्पताल में रोजाना 5 से 6 मरीज भर्ती हो रहे हैं। वहीं पि

बालों को कलर के साथ पोषण भी दे रहा एएमए हर्बल वेजिटल हेयर कलर

बालों को कलर के साथ पोषण भी दे रहा एएमए हर्बल वेजिटल हेयर कलर

रंजीव ठाकुर September 20 2022 171297

अगर आप भी बालों को केमिकल हेयर डाई से कलर करके तंग हो चुके हैं तो एएमए हर्बल वेजिटल हेयर कलर से प्रा

प्रदेश में लंपी वायरस की रोकथाम के लिए लगाया लॉकडाउन: मंत्री धर्मपाल सिंह

प्रदेश में लंपी वायरस की रोकथाम के लिए लगाया लॉकडाउन: मंत्री धर्मपाल सिंह

आरती तिवारी October 05 2022 26748

उत्तर प्रदेश सरकार ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए ये फैसला लिया है। सरकार के मुताबिक दुधारू जानव

इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा

इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा

विशेष संवाददाता July 13 2023 43173

कौशांबी में इलाज के दौरान निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा

रीजेंसी हेल्थ लखनऊ ने की मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे से सावधानी बरतने की अपील

रीजेंसी हेल्थ लखनऊ ने की मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे से सावधानी बरतने की अपील

हुज़ैफ़ा अबरार May 08 2026 2324

मौसम में बदलाव के साथ मच्छरों की सक्रियता बढ़ जाती है, ऐसे में अस्पताल ने लोगों से समय रहते सतर्क रह

फाइलेरिया की दवा खाने से 25 बच्चों की तबियत बिगड़ी, सीएमओ ने दी सफाई

फाइलेरिया की दवा खाने से 25 बच्चों की तबियत बिगड़ी, सीएमओ ने दी सफाई

आरती तिवारी February 10 2023 31403

प्राथमिक विद्यालय में फाइलेरिया की दवा खिलाने के बाद करीब 25 बच्चों को उल्टी और दस्त की समस्या होने

Login Panel