देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एम्स गोरखपुर में शुरू हुआ मालीक्यूलर बायोलाजी लैब

इस लैब के जरिये रोग शुरू होने के दो साल पहले ही पता चल सकेगा। जैसे किसी को दो साल बाद कैंसर होने वाला है तो जीन की जांच कर पता किया जा सकता है।

आनंद सिंह
March 31 2022 Updated: April 01 2022 00:35
0 32760
एम्स गोरखपुर में शुरू हुआ मालीक्यूलर बायोलाजी लैब प्रतीकात्मक

गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS Gorakhapur) में मालीक्यूलर बायोलाजी लैब (Molecular Biology Lab) का शुभारंभ हुआ। इस लैब के जरिये जीन की जांच होगी और विभिन्न रोगों पर शोध किए जाएंगे। पहला शोध चेहरे पर पड़ने वाली छाईं के कारणों पर होगा। इसकी जिम्मेदारी डर्मेटोलाजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. सुनील कुमार गुप्ता को दी गई है। 

कार्यकारी निदेशक डा. सुरेखा किशोर ने कहा कि मालीक्यूलर बायोलाजी लैब शोध के लिए सबसे उत्तम लैब है। इसके माध्यम से शोध के अलावा उपचार की प्लानिंग भी की जाएगी। इससे डायग्नोसिस (diagnosis), प्राग्नोसिस (prognosis) व ट्रीटमेंट (treatment) का पता चल सकेगा। इस लैब में जीन सिक्वेंसर मशीन (gene sequencer machine) लग जाने से यहां जीनोम सिक्वेंसिंग भी हो सकेगी। उम्मीद की जाती है कि शीघ्र ही यह मशीन भी लग जाएगी।

रिसर्च सेल के हेड डा. हरिशंकर जोशी ने कहा कि इस लैब के जरिये रोग शुरू होने के दो साल पहले ही पता चल सकेगा। जैसे किसी को दो साल बाद कैंसर (cancer) होने वाला है तो जीन की जांच कर पता किया जा सकता है कि उसके डीएनए में कैंसर मौजूद है। उसका उपचार शुरू कर दिया जाएगा। इसी तरह से अन्य गंभीर रोगों के बारे में रोग शुरू होने के पूर्व ही पता किया जा सकेगा।

संचालन डा. शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर डा. रुचिका अग्रवाल, डा. अलका त्रिपाठी, डा. विकास श्रीवास्तव व पंकज आदि उपस्थित थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाया अन्नप्राशन दिवस।

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाया अन्नप्राशन दिवस।

हुज़ैफ़ा अबरार February 24 2021 69447

छह माह तक बच्चे को केवल माँ का दूध ही देना चाहिए लेकिन उसके बाद बच्चे के लिए माँ का दूध पर्याप्त नही

तनाव: बीसवीं सदी की सबसे खराब स्वास्थ्य महामारी

तनाव: बीसवीं सदी की सबसे खराब स्वास्थ्य महामारी

लेख विभाग October 31 2021 39480

तनाव अंततः शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक समस्याओं को जन्म देता है। यह आपके खाने और आपकी नींद, साथ ही

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद

विशेष संवाददाता May 27 2023 30083

औषधि विभाग और मोदीनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोविन्दुपरी कॉलोनी में छापा मारकर 80 लाख रु

मेरठ में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले।

मेरठ में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले।

हे.जा.स. October 26 2021 26387

रविवार को मेरठ में डेंगू के 34 नए मरीज मिले। डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 1081 हो गई है। 275 सक्रिय

40 लाख अन्त्योदय कार्ड धारकों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड: स्वास्थ्य मंत्री

40 लाख अन्त्योदय कार्ड धारकों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड: स्वास्थ्य मंत्री

हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2021 25771

आयुष्मान कार्ड योजना का प्रमुख उद्देश्य कमजोर वर्ग को मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराना ताकि उनको यह

अपोलो लखनऊ में शुरू हुआ मोनोक्लोनल एंटीबॉडी ट्रीटमेंट।

अपोलो लखनऊ में शुरू हुआ मोनोक्लोनल एंटीबॉडी ट्रीटमेंट।

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2021 23509

इस इलाज में ज्यादा समय नही लगता, मोनोक्लोनल एंटीबॉडी या कॉकटेल एंटीबाडी सामान्य इंट्रावीनस पद्धति से

दिवाली से पहले कोरोना के इस नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

दिवाली से पहले कोरोना के इस नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

एस. के. राणा October 14 2022 24217

भारत में तबाही मचाने वाला कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का ये एक और रूप है जो बहुत तेजी से लोगों को संक

नकली दवाओं पर SCAN से कसेगी नकेल, सरकार जल्द ले सकती है फैसला

नकली दवाओं पर SCAN से कसेगी नकेल, सरकार जल्द ले सकती है फैसला

एस. के. राणा October 04 2022 72110

नकली दवाओं पर नकेल कसने के लिए सरकार ने बड़ा एक्शन लेने की तैयारी है। सरकार दवा कंपनियों के लिए अपनी

कोरोना के इलाज में कोलचीसीन दवा के क्लीनिकल परीक्षण की मिली मंज़ूरी।

कोरोना के इलाज में कोलचीसीन दवा के क्लीनिकल परीक्षण की मिली मंज़ूरी।

एस. के. राणा June 13 2021 24225

कोलचीसीन का उपयोग हृदय रोग से पीड़ित कोविड-19 मरीजों के लिए मददगार साबित होगा और यह प्रो-इंफ्लेमेटरी

कोविड-19: देश में 70 दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले।

कोविड-19: देश में 70 दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले।

एस. के. राणा June 12 2021 29427

उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63 दिन के बाद 11 लाख से कम है जबकि 24 घंटों में आए 84,332 नए मामले 70 दिन

Login Panel