देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19: संक्रमण कम मौतें ज़्यादा।

देश में 118 दिन बाद संक्रमण के सबसे कम 31,443 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,09,05,819 हो गई।

0 26751
कोविड-19: संक्रमण कम मौतें ज़्यादा।

नयी दिल्ली (भाषा)। मध्य प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की मौत के आंकड़ों के फिर से मिलान के बाद हुई बढ़ोतरी से भारत में एक दिन में संक्रमण से मौत के 2,020 मामले सामने आए और मृतक संख्या बढ़कर 4,10,784 हो गई। वहीं, देश में 118 दिन बाद संक्रमण के सबसे कम 31,443 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,09,05,819 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,31,315 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.40 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 43,40,58,138 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,40,325 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर घटकर 1.81 प्रतिशत हो गई है। यह पिछले 22 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर 2.28 प्रतिशत है। अभी तक कुल 3,00,63,720 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 38.14 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो 2,020 मामले सामने आए, उनमें से मध्य प्रदेश के 1,481, महाराष्ट्र के 146 और करेल के 100 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,10,784 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,26,024 , कर्नाटक के 35,896 , तमिलनाडु के 33,454 , दिल्ली के 25,018 , उत्तर प्रदेश के 22,700 , पश्चिम बंगाल के 17,927 और पंजाब के 16,193 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

होली से पहले इस वायरस ने बढ़ाई चिंता

होली से पहले इस वायरस ने बढ़ाई चिंता

आरती तिवारी March 07 2023 33178

शहर के कैमिस्टों के मुताबिक पिछले 45 दिनों में खुदरा काउंटरों पर एंटी एलर्जी दवाओं की बिक्री में लगभ

योग से होगा मानसिक स्वास्थ्य को लाभ

योग से होगा मानसिक स्वास्थ्य को लाभ

लेख विभाग October 11 2022 77552

मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग काफी फायदेमंद माना जाता है।लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील

अपोलो हॉस्पिटल्स ने

अपोलो हॉस्पिटल्स ने 'कैंसर योद्धाओं' को सम्मानित करने के लिए ''उमंग- सेलिब्रेशन ऑफ़ लाइफ़’' का आयोजन किया

हुज़ैफ़ा अबरार February 02 2026 5523

‘उमंग’ के माध्यम से अपोलो हॉस्पिटल्स लखनऊ ने एक बार फिर यह दोहराया कि यहां कैंसर के इलाज में बेहतरीन

सेहत से जुड़ा होता है किताब का कनेक्शन, रोज पढ़ें

सेहत से जुड़ा होता है किताब का कनेक्शन, रोज पढ़ें

लेख विभाग January 21 2023 29956

किताब पढ़ना भी एक व्यायाम है जो आपके दिमाग को फिट रखने में मदद करता है। किताबें पढ़ना, धीरे-धीरे डिम

निशात अस्पताल में स्नोमैन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आंख में रोशनी आई और सिर दर्द भी खत्म हुआ

रंजीव ठाकुर August 08 2022 91607

65 वर्षीय महिला को सिर दर्द रहता था और बांयी आंख से दिखाई देना धीरे धीरे कम हो रहा था। महिला ने आंखो

कोरोना वायरस की और वैक्सीन नहीं खरीदेगा स्वास्थ्य मंत्रालय

कोरोना वायरस की और वैक्सीन नहीं खरीदेगा स्वास्थ्य मंत्रालय

एस. के. राणा October 17 2022 27299

भारत में कोविड-19 के मामलों में गिरावट आ रही है, और वैक्सीनेशन भी लगातार की जा रही है। इस बीच, केंद्

अपोलोमेडिक्स अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे ऑर्थोपेडिक्स सर्जन डॉ संजय श्रीवास्तव

अपोलोमेडिक्स अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे ऑर्थोपेडिक्स सर्जन डॉ संजय श्रीवास्तव

हुज़ैफ़ा अबरार December 22 2022 60133

महिलाओं में कूल्हे की हडडी टटने के सवाल पर डा. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी जीवन शैली में बदलाव

बदलते मौसम में होठों को नर्म और गुलाबी बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

बदलते मौसम में होठों को नर्म और गुलाबी बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

admin February 14 2022 36243

बदलते मौसम में भी होंठ नर्म, मुलायम और कोमल बने रहे इसके लिए जरूरी है कि आप ऐसे मौसम में होंठों की ख

स्वास्थ्य का अधिकार नाम से इंटरनेट पर हस्ताक्षर अभियान।

स्वास्थ्य का अधिकार नाम से इंटरनेट पर हस्ताक्षर अभियान।

हुज़ैफ़ा अबरार February 28 2021 34039

संविधान के अनुच्छेद 21 के अनुसार सभी व्यक्तियों को जीवन का अधिकार है और इस अधिकार को स्वाथ्य के अधिक

कोरोना महामारी के अंतिम दौर का जद्दोजेहद जारी, बीते 24 घंटों में केवल 861 नए संक्रमित मिले

कोरोना महामारी के अंतिम दौर का जद्दोजेहद जारी, बीते 24 घंटों में केवल 861 नए संक्रमित मिले

एस. के. राणा April 12 2022 25002

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 11,058 सक्रिय मामले ही बचे हैं जो कि दो साल बाद सबसे

Login Panel