देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

ग्लेनमार्क, स्ट्राइड्स फार्मा और सिप्ला ने अमेरिका से वापस मंगाईं अपनी दवाएं

दवाओं के सबसे बड़े बाजार अमेरिका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दवा कंपनियां ग्लेनमार्क, स्ट्राइड्स फार्मा और सिप्ला अमेरिका से अपने उत्पाद वापस ले रही हैं।

श्वेता सिंह
August 22 2022 Updated: August 23 2022 00:55
0 37674
ग्लेनमार्क, स्ट्राइड्स फार्मा और सिप्ला ने अमेरिका से वापस मंगाईं अपनी दवाएं प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली (लखनऊ ब्यूरो)। दवाओं के सबसे बड़े बाजार अमेरिका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दवा कंपनियां ग्लेनमार्क, स्ट्राइड्स फार्मा और सिप्ला अमेरिका से अपने उत्पाद वापस ले रही हैं। इसकी बड़ी वजह विनिर्माण से जुड़े मुद्दों को बताया जा रहा है।  


अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन (यूएसएफडीए) द्वारा जारी ताजा प्रवर्तन रिपोर्ट के अनुसार न्यूजर्सी स्थित ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स इंक (Glenmark Pharmaceuticals) पैकेजिंग की समस्या के कारण रक्तचाप कम करने वाली 72,000 से अधिक इकाइयों को वापस ले रही है। इन दवाओं को ग्लेनमार्क के पीथमपुर (मध्य प्रदेश) स्थित विनिर्माण केंद्र बनाया गया था। इन दवाओं की पैकेजिंग (packaging) में समस्या थी। यूएसएफडीए (USFDA) ने कहा, फार्मा कंपनी ने इस साल 29 जून को दवाएं वापस मंगाने की शुरुआत की।


यूएसएफडीए के मुताबिक, घरेलू दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) अमेरिकी बाजार में डिफ्लुप्रेडनेट ऑप्थेल्मिक इमल्शन की 7,992 बोतलें वापस मंगा रही है। इसका इस्तेमाल आंखों की सर्जरी के बाद सूजन और दर्द के इलाज में किया जाता है।


एक अलग सूचना में अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने कहा कि बेंगलुरु स्थित स्ट्राइड्स फार्मा साइंस की एक इकाई प्रेडनिसोन टैबलेट की 1,032 बोतलों को वापस ले रही है। इस दवा का इस्तेमाल अस्थमा (asthma), एलर्जी और गठिया (arthritis ) जैसे रोगों के इलाज में किया जाता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सावधान! पेट दर्द हो सकता है खतरनाक

सावधान! पेट दर्द हो सकता है खतरनाक

आरती तिवारी November 23 2022 22172

खान-पान में गड़बड़ी या दूसरी कारणों से पेट में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं, पेट में दर्द होना भी

ये हैं गर्मियों में टैनिंग दूर भगाने के घरेलू रामबाण उपाय

ये हैं गर्मियों में टैनिंग दूर भगाने के घरेलू रामबाण उपाय

आरती तिवारी August 17 2022 33233

सूरज की यूवी किरणों के कारण त्वचा पर टैन हो जाता है और इस कारण त्वचा सुस्त और बेजान नजर आने लगती है,

कोरोना वैक्सीन की वजह से हो सकतें हैं कई साइड इफेक्टस।

कोरोना वैक्सीन की वजह से हो सकतें हैं कई साइड इफेक्टस।

लेख विभाग March 28 2021 29308

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने सुझाव दिया है कि अगर आपके शरीर में कुछ असामान्य

संकरा आई हॉस्पिटल, कानपुर ने नेत्र विज्ञान में डीएनबी मान्यता प्राप्त की

संकरा आई हॉस्पिटल, कानपुर ने नेत्र विज्ञान में डीएनबी मान्यता प्राप्त की

रंजीव ठाकुर August 05 2022 161471

संकरा आई हॉस्पिटल की अकादमिक शाखा, संकरा एकेडमी ऑफ विज़न (एसएवी) को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन, नई दि

डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चों का कोई इलाज नही प्यार ही असली दवा है

डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चों का कोई इलाज नही प्यार ही असली दवा है

आनंद सिंह March 21 2022 36332

भारत में जन्म लेने वाले हर 800 से 1000 बच्चों में से किसी एक को यह समस्या प्रभावित करती है। डाउन सिं

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और टीकाकरण में सहयोग पर देशवासियों की सराहना की

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और टीकाकरण में सहयोग पर देशवासियों की सराहना की

एस. के. राणा August 15 2022 31495

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति

रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान

विशेष संवाददाता March 27 2023 29492

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 132 यूनिट ब्लड डोनेट कर रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को सफल बना

खतना मामले में एक्शन, एम खान अस्पताल का लाइसेंस निलंबित

खतना मामले में एक्शन, एम खान अस्पताल का लाइसेंस निलंबित

आरती तिवारी June 26 2023 31062

बरेली के एम खान अस्पताल में बच्चे की जीभ के बजाए खतना करने का मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। बरे

शारीरिक स्टैमिना बढ़ाने के लिए खाने में शामिल करें ये चीजें

शारीरिक स्टैमिना बढ़ाने के लिए खाने में शामिल करें ये चीजें

लेख विभाग February 14 2023 30921

क्या आप छोटा सा काम काम करके ही थक जाते हैं। सीढ़ियों से चढ़ने-उतरने में सांस फूलने लगता है और वर्कआ

कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी शुरू

कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी शुरू

विशेष संवाददाता January 01 2023 47764

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के स

Login Panel