देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है: डायटीशियन आएशा

एसजीपीजीआई की डायटीशियन आएशा बताती हैं कि मोटे अनाज में पर्याप्त फाइबर होने के कारण यह पाचन सुधारता है। ब्लोटिंग , कब्ज, पेट दर्द और गैस की समस्या से राहत देता है। मक्के की रोटी सेवन कर प्री-डायबिटीज को ठीक किया जा सकता है?

लेख विभाग
January 15 2023 Updated: January 15 2023 04:51
0 32583
मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है: डायटीशियन आएशा

संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया है। मोटे अनाज को साबुत अनाज या होलग्रेन (whole grains) भी कहा जाता है। आखिर यह साबुत अनाज क्या है, जिसकी अचानक से मांग बढ़ी है। लोगों में सेहत के लिए ये पहली पसंद बन रहे हैं।


डॉक्टरों का कहना है कि साबुत अनाज न केवल बैड काेलेस्ट्रॉल (bad cholesterol) को कम करता है बल्कि गुड कोलेस्ट्रॉल (good cholesterol) को बढ़ाता है। इन्सुलिन के स्तर (insulin levels) को संतुलित करता है। ब्लड प्रेशर (blood pressure) घटाता है। इससे हृदय रोग (heart disease), स्ट्रोक (stroke ) और डायबिटीज (diabetes) का खतरा घटता है। आंतों के कैंसर का खतरा भी कम होता है।


एसजीपीजीआई (SGPGI) की डायटीशियन आएशा बताती हैं कि मोटे अनाज में पर्याप्त फाइबर (fiber) होने के कारण यह पाचन सुधारता है। ब्लोटिंग (bloating), कब्ज (constipation), पेट दर्द (abdominal pain) और गैस की समस्या से राहत देता है। मक्के की रोटी सेवन कर प्री-डायबिटीज को ठीक किया जा सकता है?


डायटीशियन (Dietician) आएशा का कहना है कि गेहूं की रोटी डायबिटीज के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकती है। वे बताती हैं कि बाजार में मिलने वाले गेहूं के आटे में आमतौर पर रिफाइंड आटा (refined flour) मिलाया जाता है जो मधुमेह के लिए अच्छा नहीं है, हालांकि कुछ सीमित मात्रा में जैसे कि गेहूं का दलिया का सेवन कर सकते हैं।


डायटीशियन आएशा ने कहा कि गेहूं के आटे में गेहूं का आटा 60%, रागी 10%, ज्वार 10%, कालाचना 10%, बाजारा 5%, जौ आटा 5% मात्रा में मिलाया जा सकता है। इससे पाचन तंत्र (digestive system) ठीक रहेगा और इम्युनिटी (immunity) भी बढ़ेगी। 


उन्होंने बताया कि बाजरे की रोटी (millet bread) का लगातार सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए बाजरे का सेवन सुबह के समय नाश्ते में या दोपहर के लंच में करना सबसे बेहतर होता है। इसके अलावा बाजरे को अन्य चीजों के समय मिलाकर खाएं। यह आसानी से पचता है।


डायटीशियन आएशा ने बताया कि हृदय रोगियों के साबुत गेहूं, ब्राउन राइस (brown rice), जई, जौ, क्विनोआ का सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज बच्चों को भी खिलाना चाहिए। खासकर रागी क्योंकि इसमें कैल्शियम (calcium) प्रचुर मात्रा में होता है। छोटे बच्चों के लिए एक कप रागी पर्याप्त होती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यूपी के सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे जेनेरिक आधार के स्टोर

यूपी के सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे जेनेरिक आधार के स्टोर

आरती तिवारी December 20 2022 34913

प्रदेश में जेनेरिक दवाओं का बाजार बढ़ेगा। कई कंपनियां यहां निवेश के लिए आगे आई हैं। जेनेरिक आधार के

एंडोक्राइन सर्जरी विभाग ने तीन दिवसीय सर्जिकल कार्यशाला का किया आयोजन

एंडोक्राइन सर्जरी विभाग ने तीन दिवसीय सर्जिकल कार्यशाला का किया आयोजन

आरती तिवारी April 23 2023 29455

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में एंडोक्राइन सर्जरी विभाग द्वारा आयोजित एक सर्जिकल का

तकनीकी समस्या दूर आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

तकनीकी समस्या दूर आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

हुज़ैफ़ा अबरार May 24 2026 1246

साचीज की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया 14 मई को नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (एनएचए) और संबंधित बैंकों के बीच भु

मोटे बच्चों में कोरोना के गंभीर संक्रमण का खतरा अधिक।

मोटे बच्चों में कोरोना के गंभीर संक्रमण का खतरा अधिक।

लेख विभाग November 20 2021 29368

एक अध्ययन में यह निष्कर्ष सामने आया है की मोटापे से ग्रस्त बच्चों को कोरोना के गंभीर संक्रमण का खतरा

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर जानिए, नर्सेज को जमीनी स्तर क्या दिक्कतें आती हैं

रंजीव ठाकुर May 13 2022 31190

फ्लोरेंस नाइटिंगेल से दुनिया भर की नर्सेज प्रेरणा लेती है और आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होत

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आदेश के बाद अस्पतालों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आदेश के बाद अस्पतालों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई

आरती तिवारी October 08 2022 27690

नरीपुरा स्थित आर मधुराज हॉस्पिटल में आग लगने की घटना और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कड़े रुख के बाद ब

एलोपैथिक के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की जरूरत: डॉ. सूर्यकांत

एलोपैथिक के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की जरूरत: डॉ. सूर्यकांत

हुज़ैफ़ा अबरार July 04 2021 25833

हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करना, खाने में चीनी की जगह गुड़, मैदे की जगह मोटा आटा, मोटा अनाज, सफेद नमक

दवा हेपरिन कोरोना के खिलाफ एक प्रभावी इलाज और  निवारक साबित हो सकती है: शोध

दवा हेपरिन कोरोना के खिलाफ एक प्रभावी इलाज और निवारक साबित हो सकती है: शोध

हे.जा.स. February 08 2022 36507

रक्त को पतला करने वाली किफायती दवा हेपरिन को अगर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज लेते हैं तो उनके फेफड

गोरखपुर हुआ कोरोना मुक्त, सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य

गोरखपुर हुआ कोरोना मुक्त, सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य

अनिल सिंह December 09 2022 28378

पहली लहर में एक मार्च तक 2021 तक 21 हजार 700 लोग संक्रमित हो चुके थे और 367 की मौत चुकी थी। दूसरी लह

लौंग के तेल के है जादुई फायदे

लौंग के तेल के है जादुई फायदे

आरती तिवारी September 24 2022 27972

सालों से आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में प्रयोग किया जाने वाले प्रभावी उपायों में से एक लौंग का तेल ह

Login Panel