देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी में बूस्टर डोज 2 करोड़ के पार, सीएम योगी ने ट्वीट कर दी बधाई

कोरोना टीकाकरण में उत्तर प्रदेश ने 2 करोड़ से अधिक नि:शुल्क बूस्टर डोज का आकड़ा पार कर लिया है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल से स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और प्रदेश की जनता को बधाई दी है।

आरती तिवारी
August 23 2022 Updated: August 23 2022 21:50
0 30474
यूपी में बूस्टर डोज 2 करोड़ के पार, सीएम योगी ने ट्वीट कर दी बधाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश। प्रदेश में इन दिनों कोरोना महामारी को मात देने के लिए लगातार अभियान चल रहा है।सोमवार को दो करोड़ से अधिक नि:शुल्क बूस्टर डोज का आकड़ा पार कर लिया है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल से स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और प्रदेश की जनता को बधाई दी है। रविवार को प्रदेश के 19.64 लाख लोगों को बूस्टर डोज दी गई। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से महामारी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और जल्द से जल्द बूस्टर डोज को लगाकर कोरोना मुक्त भारत के लिए ”टीका जीत का” की अपील की है।

 

सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल से बूस्टर डोज (Booster Dose) की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मार्गदर्शन में यूपी ने कोविड-19 (COVID-19) के खिलाफ लोगों को बूस्टर डोज देने में बड़ी सफलता हासिल करते हुए  दो करोड़ से अधिक का आकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स की कड़ी मेहनत का परिणाम है. साथ ही सीएम योगी ने कहा है कि जन टीकाकरण अभियान (vaccination campaign) की शुरुआत के बाद 75 दिन के विशेष अभियान के तहत चलाए जा रहे अमृत खुराक अभियान का ही परिणाम है कि योगी सरकार ने एक बार फिर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपनी अहम जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।

 

बता दें कि यूपी में बूस्टर डोज देने के लक्ष्य की शुरुआत 10 जनवरी से की थी। इसके तहत 18 वर्ष की आयु के लोगों को 15 जुलाई से बूस्टर डोज देने के लिए 75 दिनों का विशेष अभियान शुरू किया था। वहीं, सीएम के निर्देशों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के हर व्यक्ति को बूस्टर डोज लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बूस्टर खुराक के महत्व के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

उत्तर प्रदेश: एक बार फिर बढ़ रही कोविड संक्रमण की दर 

उत्तर प्रदेश: एक बार फिर बढ़ रही कोविड संक्रमण की दर 

हुज़ैफ़ा अबरार December 16 2021 34373

दिसंबर माह में कोविड मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। 30 नवंबर को प्रदेश में 89 एक्टिव केस

Dr Google v Dr Real: Is it unethical to dismiss patients who self-diagnose?

Dr Google v Dr Real: Is it unethical to dismiss patients who self-diagnose?

हे.जा.स. November 02 2025 3437

Self-diagnosis reflects a shift toward patient empowerment, driven by digital access and systemic ga

तीन लाख से कम हुए कोरोना संक्रमण के रोज़ाना मामले, तीसरी लहर कमजोर होने के संकेत

तीन लाख से कम हुए कोरोना संक्रमण के रोज़ाना मामले, तीसरी लहर कमजोर होने के संकेत

एस. के. राणा January 25 2022 35774

देश भर में कुल एक्टिव केसों की संख्या 22,36,842 है। कोरोना का रिकवरी रेट फिलहाल 93.15% बना हुआ है। ड

सीतापुर में बुखार का कहर, रोज बढ़ रही मरीजों की संख्या

सीतापुर में बुखार का कहर, रोज बढ़ रही मरीजों की संख्या

श्वेता सिंह August 28 2022 30335

यहां के जगदेवा, फखरपुर, देवरिया, फरीदपुर सहित कई गांवों में 100 से अधिक लोग बीमार हैं। जानकारी के अन

यूपी में माध्यमिक शिक्षा के कुछ स्कूल कोविड प्रोटोकाल के साथ खुले।

यूपी में माध्यमिक शिक्षा के कुछ स्कूल कोविड प्रोटोकाल के साथ खुले।

रंजीव ठाकुर August 19 2021 28656

उत्तर प्रदेश सरकार ने दो अगस्त सोमवार को कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों (माध्यमिक

देश में कोरोना की सुनामी, 24 घंटे में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा नए मामले आये 

देश में कोरोना की सुनामी, 24 घंटे में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा नए मामले आये 

एस. के. राणा January 08 2022 20296

राहत की बात यह है कि नए केसों में इजाफे की तुलना में मौतों का आंकड़ा काफी कम है। शुक्रवार को देश भर

लार जांच से मसूड़ों की बीमारी का पता लगाएगी नई डिवाइस

लार जांच से मसूड़ों की बीमारी का पता लगाएगी नई डिवाइस

एस. के. राणा September 10 2023 107590

अमेरिकी इंजीनियरों ने एक ऐसी डिवाइस बनाई है जिसकी मदद से घर पर ही लार की जांच से पता चल सकेगा कि आपक

देश में मंकीपॉक्स के खिलाफ टास्क फोर्स गठित, रखेगी संक्रमण पर नज़र

देश में मंकीपॉक्स के खिलाफ टास्क फोर्स गठित, रखेगी संक्रमण पर नज़र

विशेष संवाददाता August 01 2022 34781

पूरे विश्व में मंकी पॉक्स संक्रमण को लेकर हर स्तर पर कार्य हो रहे हैं। देश में भी स्वास्थ्य विभाग सत

जिस आत्मबल से नशा शुरू किया उसी से मुक्ति भी मिलेगी : डॉ संजय सक्सेना

रंजीव ठाकुर June 01 2022 28071

आईएमए लखनऊ अध्यक्ष डॉ मनीष टण्डन ने कहा कि मरीजों और तीमारदारों के सबसे ज्यादा पास नर्सेज रहते हैं इ

देश में कोविड-19 के 13,193 नए मामले, 97 लोगों की मौत।

देश में कोविड-19 के 13,193 नए मामले, 97 लोगों की मौत।

रंजीव ठाकुर February 19 2021 31338

पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कुल 13,193 मामले आए। संक्रमण से 97 और लोगों के दम तोड़ने से मृतकों की स

Login Panel