देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

विश्व पर्यावरण दिवस पर संयुक्त राष्ट्र ने पृथ्वी को बचाने का किया आह्वान 

यूएन प्रमुख ने आगाह करते हुए कहा कि हम अपनी अरक्षणीय जीवन शैलियों के लिये पृथ्वी से बहुत ज़्यादा की मांग व अपेक्षा कर रहे हैं। साथ ही ध्यान भी दिलाया कि इससे ना केवल पृथ्वी, बल्कि इस पर रहने वाले निवासी भी आहत होते हैं।  

हे.जा.स.
June 05 2022
0 34367
विश्व पर्यावरण दिवस पर संयुक्त राष्ट्र ने पृथ्वी को बचाने का किया आह्वान  प्रतीकात्मक चित्र

न्यूयॉर्क। पृथ्वी ही हमारा एक मात्र घर है। पृथ्वी की प्राकृतिक प्रणाली, हमारी बढ़ती मांगों को पूरा नहीं कर सकती है। ये बहुत आवश्यक है कि हम पृथ्वी के वातावरण, जीवन की विविधता, इसकी पारिस्थितिकी और इसके सीमित संसाधनों की हिफ़ाज़त करें। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर उक्त उदगार व्यक्त किये। 

यूएन प्रमुख (UN chief) ने आगाह करते हुए कहा कि हम अपनी अरक्षणीय जीवन शैलियों के लिये पृथ्वी से बहुत ज़्यादा की मांग व अपेक्षा कर रहे हैं। साथ ही ध्यान भी दिलाया कि इससे ना केवल पृथ्वी (Earth), बल्कि इस पर रहने वाले निवासी भी आहत होते हैं।  

उन्होंने बताया कि दुनिया भर में बढ़ते पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिये वर्ष 1973 से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता रहा है। इस दिन पृथ्वी पर मौजूद विषैले रसायन (toxic chemicals), प्रदूषण (pollution), वन उन्मूलन (forest eradication) और बढ़ते वैश्विक तापमान (rising global temperature) पर जन-जागरूकता फैलाया जाता है। 

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा समय बीतने के साथ विश्व पर्यावरण दिवस ने एक वैश्विक कार्रवाई मंच का रूप धारण कर लिया है। जन-जागरूकता के प्रभाव से उपभोक्ता आदतों में बदलाव लाने में मदद मिल रही है और राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय पर्यावरण नीतियों में बदलाव सम्भव हो रहा है। 

यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश (Antonio Guterres) ने याद दिलाया कि भोजन, स्वच्छ जल, औषधियाँ, जलवायु नियमन (climate regulation) और अत्यन्त चरम मौसम की घटनाओं से सुरक्षा मुहैया कराने के लिये एक स्वस्थ पर्यावरण (healthy environment), लोगों व टिकाऊ विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये अनिवार्य है। 

उन्होंने ध्यान दिलाते हुए कहा कि ये बहुत अहम है कि हम प्रकृति का प्रबन्धन बुद्धिमानी के साथ करें और इसकी सेवाओं की समान उपलब्धता सुनिश्चित करें, विशेष रूप से बेहद निर्बल हालात वाले लोगों व समुदायों के लिये। 

यूएन प्रमुख के अनुसार, दुनिया भर में तीन अरब से भी ज़्यादा लोग, ख़राब हो चुकी पारिस्थितिकी प्रणालियों (ecosystems) से प्रभावित हैं। प्रदूषण के कारण हर साल लगभग 90 लाख लोगों की समय पूर्व ही मौत हो जाती है। ख़राब हो चुकी पारिस्थितिकी प्रणालियों से पृथ्वी पर दस लाख से ज़्यादा वनस्पतियों (plants) व पशु प्रजातियों (animal species) के विलुप्त हो जाने का खतरा है। ऐसा अनुमान है कि वर्ष 2050 तक, 20 करोड़ से ज़्यादा लोग हर साल जलवायु व्यवधान के कारण, विस्थापन (displacement) का जोखिम झेलेंगें। 

ख़तरे की घण्टी
यूएन प्रमुख ने कहा कि 50 वर्ष पहले जब विश्व के नेता, मानव पर्यावरण पर यूएन सम्मेलन में एकत्र हुए थे, तो उन्होंने पृथ्वी के संरक्षण के लिये प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। लेकिन हम कामयाबी हासिल करने से बहुत दूर हैं। पृथ्वी के पर्यावरण पर बढ़ते खतरे की अब और ज़्यादा अनदेखी नहीं की जा सकती। 

हाल के स्टॉकहोम +50 पर्यावरण सम्मेलन में दोहराया गया है कि सभी 17 टिकाऊ विकास लक्ष्यों की प्राप्ति, एक स्वस्थ ग्रह पर निर्भर है जिसके लिये, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव-विविधता हानि के तिहरे संकटों को टालना होगा। 

यूएन महासचिव ने देशों की सरकारों को याद दिलाया कि वो ऐसे नीति निर्माण के माध्यम से, जलवायु कार्रवाई और पर्यावरणीय संरक्षण को प्राथमिकता पर रखें, जिनसे टिकाऊ प्रगति को प्रोत्साहन मिले। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डॉ. शोभा बडिगर से जानिये रक्त कैंसर का कारण, लक्षण और उपचार

डॉ. शोभा बडिगर से जानिये रक्त कैंसर का कारण, लक्षण और उपचार

लेख विभाग July 15 2022 38328

ल्यूकेमिया डब्ल्यूबीसी के कैंसर से संबंधित है और शायद ही कभी लाल रक्त कोशिकाओं और समयपूर्व प्लेटलेट्

अंग प्रत्यारोपण के लिए विकसित हुई ऑर्गनएक्स टेक्नोलजी

अंग प्रत्यारोपण के लिए विकसित हुई ऑर्गनएक्स टेक्नोलजी

हे.जा.स. September 16 2022 35864

येल यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं की एक टीम ने अंग प्रत्यारोपण के लिए ऑर्गनएक्स टेक्नोलजी को विकसित किय

सीओपीडी के निदान के लिए स्पाईरोमीट्री जरूरी: डॉ बी पी सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2022 32639

सीओपीडी रोग धीरे-धीरे बढ़ता है, जिस वजह से मरीज अपनी बीमारी को पहचान नहीं पाते और समय पर मेडिकल परा

हरदोई: उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया अस्पताल का किया निरीक्षण

हरदोई: उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया अस्पताल का किया निरीक्षण

आरती तिवारी November 15 2022 37076

उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी आज मेडिकल कॉलेज के अधीन आने वाले जिला अस्प

बीकानेर के सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी, जानें वजह

बीकानेर के सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी, जानें वजह

विशेष संवाददाता March 23 2023 36686

पिछले चार दिन से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल, सेटेलाइट अस्पताल गंगाशहर और जिला अस्पताल जस्सूसर गेट पर

गोरखपुर के मेडिकल कालेज में पीजी की सीटें बढ़ी 30 और सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा 

गोरखपुर के मेडिकल कालेज में पीजी की सीटें बढ़ी 30 और सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा 

हे.जा.स. December 31 2020 24481

बाबा राघव दास मेडिकल कालेज में आठ विभागों में पीजी की 27 सीटें बढ़ गई हैं।  इनमें इसी सत्र से पढ़ाई

चिकित्सा, स्वास्थ्य और कोरोना को लेकर योगी सरकार के बड़े फैसले

चिकित्सा, स्वास्थ्य और कोरोना को लेकर योगी सरकार के बड़े फैसले

रंजीव ठाकुर April 20 2022 36401

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य को लेकर कई बड़े फैसले किए है। इनमे कोरोना वायरस से स

ब्रिटेन में एक दिन में दोगुने हो गए ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले।

ब्रिटेन में एक दिन में दोगुने हो गए ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले।

हे.जा.स. December 12 2021 34969

कोरोना केसों का ग्रोथ रेट और डबलिंग टाइम बना रहा, तो अगले दो या चार हफ्तों में कोरोना के 50% केस ओमि

गुजरात में डब्ल्यूएचओ खोलेगा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा पद्धति केंद्र

गुजरात में डब्ल्यूएचओ खोलेगा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा पद्धति केंद्र

हे.जा.स. March 10 2022 28675

इस केंद्र को आयुष मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित किया जाएगा। इसके जरिये परंपरागत चिकित्सा पद्धति को वैश

देहरादून के 2 स्कूलों में 42 बच्चे वायरल फीवर से हुए बीमार

देहरादून के 2 स्कूलों में 42 बच्चे वायरल फीवर से हुए बीमार

विशेष संवाददाता February 09 2023 29931

अल्मोड़ा सोमेश्वर क्षेत्र के 2 स्कूलों में 42 बच्चों के वायरल से ग्रसित होने की खबर सामने आ रही है।

Login Panel