देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

किडनी की बीमारी में हाइपरटेंशन और डायबिटीज़ का विशेष रोल है: नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ आर के शर्मा

डॉ शर्मा ने बताया कि किडनी की बीमारियों में हाइपरटेंशन का विशेष रोल होता है। आज कल गुर्दे की बीमारियां महामारी की तरह फैल रही है। देश में 10 में से एक व्यक्ति को गुर्दे की बीमारियों के लक्षण पाएं जाते हैं।

रंजीव ठाकुर
June 05 2022 Updated: June 06 2022 01:20
0 59945

लखनऊ। मेदांता अस्पताल में नेफ्रोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट विभाग के हेड डॉ राज कुमार शर्मा ने हेल्थ जागरण से विशेष बातचीत करते हुए किडनी से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब दिए। डॉ शर्मा प्रदेश के जाने माने नेफ्रोलॉजिस्ट है और आपके पढ़ाएं हुए डॉक्टर्स आज पूरे देश में फैले हुए हैं। आप इण्डियन आर्गन ट्रांसप्लांट सोसायटी और अंतर्राष्ट्रीय नेफ्रोलॉजी सोसायटी के सक्रिय सदस्य भी हैं।

आईएमए (IMA) में आयोजित सीएमई (CME) में डॉ शर्मा ने लाइफ स्टाइल (lifestyle) से जुड़ी बीमारियों को लेकर जानकारी दी। किडनी की बीमारियों में हाइपरटेंशन का विशेष रोल होता है। आज कल गुर्दे की बीमारियां (kidney diseases) महामारी की तरह फैल रही है। देश में 10 में से एक व्यक्ति को गुर्दे की बीमारियों के लक्षण पाएं जाते हैं। अगर प्रारम्भिक अवस्था में यह बीमारियां पता हो जाएं तो इसका निदान हो सकता है। यदि ऐसा नहीं होता है तो गुर्दे खराब हो जाते हैं और महंगें ट्रांसप्लांट (transplants) या डायलिसिस (transplants) की जरूरत पड़ती है। गुर्दे के लिए हाइपरटेंशन (Hypertension) और डायबिटीज़ कंट्रोल बहुत ही आवश्यक है। 

गुर्दे की बीमारियों को पहचानने की जानकारी देते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि पेशाब और खून का साधारण सा टेस्ट करके बीमारी का पता लगाया जा सकता है। यदि पेशाब में प्रोटीन जा रहा है तो यह चिंताजनक स्थिति होती है। ऐसे लोग गुर्दे की बीमारी के प्रति सचेत रहें जिनको हाई ब्लडप्रेशर (high blood pressure), अधिक वज़न या डायबिटीज (diabetes) है और जिनके परिवार में गुर्दे के रोगी है, नशा करते हैं तथा लम्बे समय से आयुर्वेदिक दवाएं ले रहे हैं। 50 वर्ष से अधिक की आयु वाले पेशाब और खून की जांच जरूर करवाएं जिससे गुर्दे की बीमारियों का अर्ली स्टेज पर पता चल सके। आम आदमी को चाहिए कि वजन कम रखें, व्यायाम (exercise) करें और लाइफ स्टाइल को ऐसे रखें कि गुर्दे स्वस्थ रहें। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भारतीय हर्बल दवाओं को अब विदेशों में मिलेगी पहचान, आयुष मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम

भारतीय हर्बल दवाओं को अब विदेशों में मिलेगी पहचान, आयुष मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम

विशेष संवाददाता August 31 2022 31103

इस समझौते के तहत वैज्ञानिक तौर पर मानक स्थापित किए जाएंगे। पीसीआईएमएच के निदेशक और प्रभारी प्रोफेसर

Associations of smoking and alcohol consumption with the development of open angle glaucoma

Associations of smoking and alcohol consumption with the development of open angle glaucoma

British Medical Journal October 16 2023 84263

Alcohol consumption was associated with an increased risk of developing glaucoma, particularly in me

कमजोर इम्युनिटी वालों को हो रहा म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण। 

कमजोर इम्युनिटी वालों को हो रहा म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 11 2021 37589

डायबिटिक मरीजों में म्यूकोरमाइकोसिस के मामले मिलते रहते हैं लेकिन अगर किसी का शुगर लेवल कंट्रोल में

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस में मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने की परीक्षा की तिथि को बढ़ाया गया

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस में मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने की परीक्षा की तिथि को बढ़ाया गया

जीतेंद्र कुमार November 23 2022 25086

राज्य सरकार ने पदों की संख्या को बढ़ाकर 1765 कर दिया था। अब एक बार फिर परीक्षा की तिथि को बढ़ाया गया

दुनिया की बड़ी आबादी कोरोनारोधी टीके से वंचित, कोरोना से बचाव के लिए 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण आवश्यक: संयुक्त राष्ट्र

दुनिया की बड़ी आबादी कोरोनारोधी टीके से वंचित, कोरोना से बचाव के लिए 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण आवश्यक: संयुक्त राष्ट्र

हे.जा.स. December 23 2021 36365

आबादी के एक बड़े हिस्से का टीकाकरण नहीं होने की वजह से, ओमिक्रॉन जैसे नए वैरिएण्ट्स के बार-बार उभरने

स्पर्म डोनर निकला 60 बच्चों का पिता दिखने में सभी लगभग एक जैसे

स्पर्म डोनर निकला 60 बच्चों का पिता दिखने में सभी लगभग एक जैसे

हे.जा.स. February 22 2023 27801

ऑस्ट्रेलिया का एक स्पर्म डोनर फर्जी नामों से स्पर्म डोनेट कर 60 बच्चों का पिता बन गया। इसका खुलासा त

मूत्र असंयमता : केवल डायबिटीज और उम्र बढ़ने का संकेत नहीं, यूरोलॉजिस्ट्स की राय

मूत्र असंयमता : केवल डायबिटीज और उम्र बढ़ने का संकेत नहीं, यूरोलॉजिस्ट्स की राय

रंजीव ठाकुर May 01 2022 35667

ओवरएक्टिव ब्लैडर समस्या से पीड़ित होने का यह मतलब नहीं है कि यह उम्र बढ़ने के कारण या डायबिटीज का संक

कैविटी की समस्या से इस तरह पाएं निजात

कैविटी की समस्या से इस तरह पाएं निजात

लेख विभाग November 14 2022 31622

कैवेटी की समस्या तब होती है जब सही तरीके से ब्रश न किया जाए या खाने के बाद कुल्ला न करने से खाना दा

व्यायाम से पाये गर्दन और कंधे के दर्द से छुटकारा।

व्यायाम से पाये गर्दन और कंधे के दर्द से छुटकारा।

लेख विभाग January 17 2021 27138

चिन टक व्यायाम मांसपेशियों के तनाव को कम करके उन्हें मज़बूती देता है। यह एक आसान प्रक्रिया है जिसे आ

वेजिटेल सेफ कलर बना केमिकल-मुक्त हेयर केयर लोगों की पसंद

वेजिटेल सेफ कलर बना केमिकल-मुक्त हेयर केयर लोगों की पसंद

सौंदर्या राय November 12 2026 749

बाजार में मिलने वाले अधिकांश हेयर कलर्स में ऐसे केमिकल होते हैं जो बालों को रंग तो देते हैं, लेकिन ब

Login Panel