देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

आजमाएं नींबू के घरेलू नुस्खे।

नींबू के रस में नमक मिलाकर नहाने से त्वचा का रंग निखरता है और सौंदर्य बढ़ता है। नींबू का रस विटामिन सी, विटामिन, बी, कैल्शियम, फ़ास्फ़ोरस, मैग्नीशियम, प्रोटीन और कार्बोहाईड्रेट से समृद्ध होता है।

लेख विभाग
June 12 2021 Updated: June 12 2021 16:13
0 35707
आजमाएं नींबू के घरेलू नुस्खे।

नींबू की कई जातियां पाई जाती है, जैसे- कागजी नींबू, बिजौरी नींबू, जम्मीरी नींबू, मीठा नींबू इत्यादि।औषधि के रूप में कागजी नींबू का ही प्रयोग करना चाहिए। आयुर्वेद में नींबू के बारे में बहुत सारी अच्छी बातें बताई गई हैं। आईये जानते हैं, नींबू के घरेलू नुस्खे। 

1- शुद्ध शहद में नींबू की शिकंजी पीने से मोटापा दूर होता है।
2- नींबू के सेवन से सूखा रोग दूर होता है।
3- नींबू का रस एवं शहद एक-एक तोला लेने से दमा में आराम मिलता है।
4- नींबू का छिलका पीसकर उसका लेप माथे पर लगाने से माइग्रेन ठीक होता है।
5- नींबू में पिसी काली मिर्च छिड़क कर जरा सा गर्म करके चूसने से मलेरिया ज्वर में आराम मिलता है।
6- आधा कप गाजर के रस में नींबू निचोड़कर पिएं, रक्त की कमी दूर होगी।
7- नौसादर को नींबू के रस में पीसकर लगाने से दाद ठीक होता है।
8- नींबू के बीज को पीसकर लगाने से गंजापन दूर होता है।
9- बहरापन हो तो नींबू के रस में दालचीनी का तेल मिलाकर डालें।
10- नींबू के रस में नमक मिलाकर नहाने से त्वचा का रंग निखरता है और सौंदर्य बढ़ता है।

11- दो चम्मच बादाम के तेल में नींबू की दो बूंद मिलाएं और रूई की सहायता से दिन में कई बार घाव पर लगाएं, घाव बहुत जल्द ठीक हो जाएगा।
12- प्रतिदिन नाश्ते से पहले एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच ज़ैतून का तेल पीने से पत्थरी से छुटकारा मिलता है।
13- किसी जानवर के काटे या डसे हुए भाग पर रूई से नींबू का रस लगांए, लाभ होगा।
14- एक गिलास गर्म पानी में नींबू डाल कर पीने से पांचन क्रिया ठीक रहती है।
15- चक्तचाप, खांसी, क़ब्ज़ और पीड़ा में भी नींबू चमत्कारिक प्रभाव दिखाता है।
16- विशेषज्ञों का कहना है कि नींबू का रस विटामिन सी, विटामिन, बी, कैल्शियम, फ़ास्फ़ोरस, मैग्नीशियम, प्रोटीन और कार्बोहाईड्रेट से समृद्ध होता है।
17- यदि मसूढ़ों से ख़ून रिसता हो तो प्रभावित जगह पर नींबू का रस लगाने से मसूढ़े स्वस्थ हो जाते हैं।
18- नींबू का रस पानी में मिलाकर ग़रारा करने से गला खुल जाता है।
19- नींबू का रस रक्तचाप को संतुलित रखता है।
20- नींबू के रस को पानी में मिलाकर पीने से त्वचा रोगों से भी बचाव होता है। त्वचा चमकती रहती है, कील मुंहासे भी इससे दूर होते हैं और झुर्रियों की भी रोकथाम करता है।

21-अगर बॉडी में विटामिन सी की मात्रा कम हो जाए,
तो एनिमिया, जोड़ों का दर्द, दांतों की बीमारी, पायरिया, खांसी और दमा जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। नीबू में विटामिन सी की क्वॉन्टिटी बहुत ज्यादा होती है।इसलिए इन बीमारियों से दूरी बनाने में यह आपकी मदद करता है।
22- पेट खराब, पेट फूलना, कब्ज, दस्त होने पर नीबू के रस में थोड़ी सी अजवायन, जीरा, हींग, काली मिर्च और नमक मिलाकर पीने से आपको काफी राहत मिलेगी।
23- गर्मी में बुखार होने पर अगर थकान महसूस हो रही हो या पीठ और बांहों में दर्द हो, तो भी आपके पास नींबू का उपाय है।
आप एक चम्मच नींबू के रस में दस बूंद तुलसी की पत्तियों का रस, चार काली मिर्च और दो पीपली का चूर्ण मिलाकर लें। इसे दो खुराक के तौर सुबह-शाम लें।
24-चेहरे पर मुंहासे होना एक आम समस्या है।
इसे दूर करने के लिए नींबू रस में चंदन घिसकर लेप लगाएं। अगर दाद हो गया है, तो इसी लेप में सुहागा घिसकर लगाएं, आपको आराम मिलेगा।
25- कई बार लंबी दूरी की यात्रा करने पर शरीर में बहुत थकान महसूस होती है। ऐसे में एक गिलास पानी में दो नींबू निचोड़कर उसमें 50 ग्राम किशमिश भिगो दें। रातभर भीगने के बाद सुबह किशमिश पानी में मथ लें। यह पानी दिनभर में चार बार पिएं।
इससे एनर्जी मिलेगी और बॉडी की फिटनेस भी बनी रहेगी।
26-अधिक थकान और अशांति के कारण कई बार नींद नहीं आती। अगर आप भी इस प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, तो लेमन रेमेडी अपनाएं। रात को सोने से पहले हाथ-पांव, माथे, कनपटी व कान के पीछे सरसों के तेल की मालिश करें। इसके बाद थोड़े से नीबू के रस में लौंग घिसकर चाट लें। ऐसा करने से आपको नींद बहुत जल्दी आएगी।
27- मोटापे से आजकल हर दूसरा शख्स परेशान होता है।
इससे छुटकारा पाने के लिए आप मूली के रस में नीबू का रस व थोड़ा नमक मिलाकर नियमित रूप से लें। मोटापा दूर होगा।
28- अगर याददाश्त कमजोर हो गई है,
तो गिरी, सोंठ का चूर्ण और मिश्री को पीसकर नींबू के रस में मिलाएं। फिर इसे धीरे-धीरे उंगली से चाटें।
29- सुंदर दिखना तो सभी चाहते हैं।अगर आपकी भी यही चाहत है, तो एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच गेहूं का आटा, आधा चम्मच गुलाब जल और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर लोशन तैयार करें। इसे धीरे-धीरे चेहरे पर मलें। कुछ ही दिनों में आपका चेहरा निखर जाएगा।
30- जहां तक हो सके, कागजी पीले रंग के नीबू का यूज करें। इसमें दो चुटकी सेंधा नमक या काला नमक मिला सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड़रोधी दवा

कोविड़रोधी दवा 'पैक्सलोविड को विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंजूरी

हे.जा.स. April 22 2022 32825

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने Covid-19 के इलाज के लिए बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी फाइजर की दवा'पैक्सलोवि

जन्म से नहीं था मल द्वार, बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई शिशु की जान

जन्म से नहीं था मल द्वार, बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई शिशु की जान

रंजीव ठाकुर August 26 2022 32133

चिकित्सकों को यूँ ही भगवान का दर्जा नहीं दिया जाता है। राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में 9 दिन के शिशु

कोवैक्सीन की बूस्टर डोज ओमिक्रॉन समेत कोरोना वैरिएंट्स के खिलाफ काफी असरदार: ICMR

कोवैक्सीन की बूस्टर डोज ओमिक्रॉन समेत कोरोना वैरिएंट्स के खिलाफ काफी असरदार: ICMR

विशेष संवाददाता April 10 2022 37998

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और कोवैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक की ओर से जनवरी में यह अध्य

अगले साल लगेगी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

अगले साल लगेगी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

एस. के. राणा December 17 2022 38426

महिलाओं में होने वाली सर्विकल कैंसर बेहद खतरनाक बीमारी है। दिल्ली। महिलाओं को होने वाली सर्विकल कैं

मोबाइल की लत से युवाओं को लग रहा मनोरोग: मेरठ मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट

मोबाइल की लत से युवाओं को लग रहा मनोरोग: मेरठ मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट

विशेष संवाददाता July 07 2022 29973

मेरठ मेडिकल कॉलेज और मनोरोग विभाग, जिला अस्पताल ने जनवरी से जून के बीच आएं 2653 मरीजों की पड़ताल की

बरेली में लंपी वायरस की गिरफ्त में आवारा गोवंशीय

बरेली में लंपी वायरस की गिरफ्त में आवारा गोवंशीय

आरती तिवारी November 18 2022 30008

यूपी समेत कई प्रदेशों में लंपी वायरस की चपेट में आने से गोवंशीय मारे गए हैं।

नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद महिला की मौत

नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद महिला की मौत

विशेष संवाददाता August 01 2023 41677

कटघर कोतवाली इलाके के लाजपत नगर में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराई गई गर्भवती महिला के ऑपरेशन से बच्चा

फेफड़े को रखना है स्वस्थ तो, करें ये योगासन

फेफड़े को रखना है स्वस्थ तो, करें ये योगासन

आरती तिवारी November 05 2022 34468

क्या आप भी स्मॉग के चलते लगातार खांसी या फेफड़ों के बिगड़े हुए स्वास्थ्य जैसी समस्याओं का सामना कर

सशस्त्र सेना चिकित्सा सामान डिपो द्वारा तीन दिवसीय सीएमई 19 सितम्बर से

सशस्त्र सेना चिकित्सा सामान डिपो द्वारा तीन दिवसीय सीएमई 19 सितम्बर से

रंजीव ठाकुर September 17 2022 27848

सशस्त्र सेना चिकित्सा सामान डिपो 19 से 21 सितंबर तक 'आपूर्ति-2022' की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह त

रेलवे कर्मचारियों संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी करा सकेंगें इलाज।

रेलवे कर्मचारियों संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी करा सकेंगें इलाज।

हे.जा.स. December 30 2020 23376

रेलवे कर्मचारियों को अब संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी इलाज मिल सकेगा।

Login Panel