












































राजभवन में माधव फाउंडेशन के प्रतिनिधि।
लखनऊ। कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच भारत के ग्रामीण हिस्सों में ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और वेंटिलेटर की गंभीर कमी हैं। इसको देखते हुए फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने सीएसआर पार्टनर मुकुल माधव फाउंडेशन के साथ मिलकर अस्पतालों को सहायतार्थ 15 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और 12 वेंटिलेटर दान में दिया।
फिनोलेक्स का कहना है कि उसने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से यह कार्य किया है। कंपनी ने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, एसजीपीजीआई, आरएमएल आयुर्विज्ञान संस्थान, राज्य कैंसर संस्थान, लोकबंधु अस्पताल के लिये 12 वेंटिलेटरआज राजभवन में उपलब्ध करा दिए हैं। जिन्हें शीघ्र ही संबंधित संस्थान को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

माधव फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने बताया कि उक्त के अतिरिक्त इनमें से प्रत्येक संस्थान को किट के रूप में 250 मास्क, 250 दस्ताने, 100 पीपीई सूट, 2 थर्मोस्कैनर, 2 ऑक्सीमीटर, 300 स्ट्रिप्स तथा पेरासिटामोल आदि सामग्री शीघ्र ही राजभवन को उपलब्ध करा दी जायेगी।
मुकुल माधव फाउंडेशन ने बताया कि उन्होंने सिद्धार्थनगर और गोरखपुर जिलों से प्राप्त आवश्यकता को भी पूरा किया है। वहाँ पर प्रत्येक जिले में 5 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और 2 अशोक लीलैंड निर्मित वेंटिलेटर (ऑटोमेटेड रेस्पिरेटरी असिस्ट डिवाइस (एआरएडी) के साथ उपलब्ध करा दिया है।
यह सब कार्य स्वयंसेवकों, भागीदारों और अन्य शुभचिंतकों की मदद से ही संभव हो सका, जिन्होंने जमीनी कार्य को लागू करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाया।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 546
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 413
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9737
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5915
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73519
प्रो. वेद प्रकाश बताया कि पल्मोनरी हाइपरटेंशन फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं से जुड़ी स्थिति है। इसमें फेफ
आइएमए, गोरखपुर के तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। संदेश यही था कि अब अगर लोग प्रकृति क
इस मौसम में एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिये वह डॉक्टरों द्वारा बताये गये कुछ आसान से उपायों को अपनाक
विश्व विख्यात कार्डियोलॉजिस्ट तथा मेदांता अस्पताल के जनक डॉ नरेश त्रेहन तीसरे इंवेस्टर समिट में भाग
सभी वक्ताओं ने अपनी वार्ता में हम किस प्रकार सकारात्मक स्वास्थ्य पा सकते है इसके सुझाव दिया। सकारात्
इस वक्त जब दुनियाभर में कोविड के मामलों में गिरावट देखी जा रही है, हाल ही में इम्पीरियल कॉलेज लंदन द
बीते सात जनवरी से एम्स में गैर कोविड मरीजों की भर्ती पर रोक थी। ऑपरेशन भी टालने पड़े थे। बीते सप्ताह
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां ट्रांसप्लांट कराने वाले मरीजों का खर्चा निजी अस्पतालों के मुकाबले
कद्दू के बीजों में प्रोटीन, जिंक, कॉपर, हेल्दी फैट, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो शर
प्रदेश में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयी निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत 225 करोड रुपए टीबी से ग्रसित

COMMENTS