देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

RMLअस्पताल में इंटर्नशिप पूरी कर चुके छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ के प्रतिष्ठित आयुर्विज्ञान संस्थान राम मनोहर लोहिया में इंटर्नशिप कर चुके छात्रों ने एक प्रदर्शन किया। छात्रों के मुताबिक नेशनल मेडिकल कमीशन ने अभी तक राम मनोहर लोहिया संस्थान को रिकॉग्नाइज नहीं किया है।

आरती तिवारी
July 11 2023 Updated: July 13 2023 20:46
0 35119
RMLअस्पताल में इंटर्नशिप पूरी कर चुके छात्रों का प्रदर्शन आयुर्विज्ञान संस्थान राम मनोहर लोहिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित आयुर्विज्ञान संस्थान राम मनोहर लोहिया (Ram Manohar Lohia) में इंटर्नशिप कर चुके छात्रों ने एक प्रदर्शन किया। यह सभी छात्र एमबीबीएस कोर्स पूरा करने के बाद अपनी 1 साल की इंटर्नशिप अप्रैल 30 में ही पूरी कर चुके हैं और इंटर्नशिप पूरे होने के 2 महीने बाद तक भी उनको रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिल पाया है।

जिसकी वजह से ये सभी छात्र NEET PG में काउंसलिंग के लिए अयोग्य साबित हो जाएंगे। बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के ना तो यह मेडिकल के छात्र कहीं प्रैक्टिस कर सकते हैं और ना ही नीत पीजी के जरिए होने वाले काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते है।

 

छात्रों के मुताबिक नेशनल मेडिकल कमीशन (National Medical Commission) ने अभी तक राम मनोहर लोहिया संस्थान को रिकॉग्नाइज नहीं किया है। जिसकी वजह से इन सभी छात्रों को अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं मिल पाया है। वही इस पूरे मामले पर राम मनोहर लोहिया संस्थान की निदेशक डॉक्टर सोनिया नित्यानंद (Dr. Sonia Nityananda) ने बताया कि नेशनल मेडिकल कमीशन से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है।

प्रक्रिया को पूर्ण होने में थोड़ा वक्त लगता है। कॉलेज प्रशासन (college administration) छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगा और उनको तय समय पर उनका रजिस्ट्रेशन होगा जिससे NEET-PG के काउंसलिंग और प्रैक्टिस के लिए योग्य हो सके।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ब्रिटेन में नागरिकों को बूस्टर डोज लगने शुरू।

ब्रिटेन में नागरिकों को बूस्टर डोज लगने शुरू।

हे.जा.स. December 13 2021 36313

ब्रिटेन अपने नागरिकों को बूस्टर डोज लगाना शुरू करने जा रहा है। सोमवार से ब्रिटेन में 30 से ज्यादा के

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में हुई जांचें, कोविड वैक्सीनेशन और मुफ्त दवा वितरित

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में हुई जांचें, कोविड वैक्सीनेशन और मुफ्त दवा वितरित

रंजीव ठाकुर August 29 2022 33718

ऑल इंडिया पयाम इंसानियत फोरम ने केजीएमयू के सहयोग से एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कुतुब

माहवारी में साफ-सफाई रखकर संक्रमण से बचें।

माहवारी में साफ-सफाई रखकर संक्रमण से बचें।

हुज़ैफ़ा अबरार May 29 2021 40064

डॉ सुजाता ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए माहवारी के दौरान योनि से स्रावित होने वाले रक्त या स्रा

सहारा हास्पिटल में जटिल सर्जरी द्वारा मरीज़ की उलटी आंतों को किया ठीक

सहारा हास्पिटल में जटिल सर्जरी द्वारा मरीज़ की उलटी आंतों को किया ठीक

हुज़ैफ़ा अबरार January 04 2022 32319

किशोर की छोटी आंतों और बड़ी आँतों की जगह बदल गयी थी। इसकी जानकारी एंडोस्कोपी, सीटी स्कैन के साथ ही लग

आधुनिक चिकित्सा का सबसे कारगर विकल्प बनेगा आयुर्वेद: डॉ. भट्ट

आधुनिक चिकित्सा का सबसे कारगर विकल्प बनेगा आयुर्वेद: डॉ. भट्ट

आनंद सिंह April 06 2022 25952

डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा, आरोग्यता के साथ आयुर्वेद व्यापक रोजगार देने में भी सक्षम, गुरु ग

कानपुर में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य अधिकारी ने जाना हाल

कानपुर में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य अधिकारी ने जाना हाल

आरती तिवारी September 30 2022 23029

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 4 छात्राएं स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गई है। जहां इस पूरे मामले को सूबे के

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्कूली बच्चों को मिली ये छूट

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्कूली बच्चों को मिली ये छूट

विशेष संवाददाता October 12 2022 29015

अपने आदेश में डीएम ने कहा है कि सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी विद्यालय, शिक्षण संस्थान के सभी शिक्षक

सहारा हास्पिटल में दो दिवसीय आईवीएफ शिविर सम्पन्न  

सहारा हास्पिटल में दो दिवसीय आईवीएफ शिविर सम्पन्न  

हुज़ैफ़ा अबरार February 18 2023 44402

मरीजों का इलाज गोपनीयता की सुरक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाता है। आईवीएफ विशेषज्ञ डा. ग

सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को बहरेपन से बचाने के लिए बीएमसी की मुहिम

सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को बहरेपन से बचाने के लिए बीएमसी की मुहिम

विशेष संवाददाता August 26 2022 28868

बीएमसी के एक अधिकारी का कहना है कि कारपोरेशन बच्चे के पैदा होने के 24 से 48 घंटे में इन बच्चों की जा

युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा मधुमेह

युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा मधुमेह

आरती तिवारी July 30 2023 54682

मधुमेह युवा अवस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा है। सुनने में जिस तरह की समस्या 60 साल की उम्र में

Login Panel