देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

शिक्षा

जल्द ही विज्ञान के विद्यार्थियों को मिलेगी नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा

विज्ञान के विद्यार्थियों को नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा देने के लिए जल्द ही माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के बीच समझौता होने वाला है। इससे विज्ञान के कुशल विद्यार्थी अब नर्सिंग व पैरामेडिकल में अपना भविष्य बना सकेंगे।

रंजीव ठाकुर
September 13 2022 Updated: September 13 2022 18:51
0 30776
जल्द ही विज्ञान के विद्यार्थियों को मिलेगी नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। बहुत से विद्यार्थी एमबीबीएस की तैयारी करते हैं लेकिन कुछ ही इस परीक्षा में सफल हो पाते है। असफल हुए विद्यार्थी अब नर्सिंग व पैरामेडिकल में अपना भविष्य बना सकते है। जल्द ही विज्ञान के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा विभाग सौगात देने वाला है।

 

विज्ञान के विद्यार्थियों को नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा देने के लिए जल्द ही माध्यमिक शिक्षा विभाग (Secondary Education) तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग (Medical Education) के बीच समझौता होने वाला है। इससे विज्ञान के कुशल विद्यार्थी अब नर्सिंग व पैरामेडिकल में अपना भविष्य बना सकेंगे।

 

दरअसल, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एक सर्वे करवाया था जिसमें यह पता चला कि नर्सिंग (nursing) व पैरामेडिकल कोर्सेज की पढ़ाई कर कालेजों में शिक्षक भी बना जा सकता है और इस बात को विद्यार्थी तथा अभिभावक जानते तक नहीं हैं। विद्यार्थी तथा अभिभावक केवल एमबीबीएस (MBBS) को ही अपना लक्ष्य मानते है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आलोक कुमार, प्रमुख सचिव (Principal Secretary), चिकित्सा शिक्षा इसके लिए तैयारियां कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभावान छात्र इन कोर्सेज की पढ़ाई कर करियर बनाएं इसके लिए महीने में एक दिन स्कूलों में विशेषज्ञ जाकर विद्यार्थियों को इन कोर्सेज के बारे में जानकारी दी जाएगी।

 

चिकित्सा शिक्षा विभाग नर्सिंग व पैरामेडिकल कोर्सेज (paramedical courses) की गुणवत्ता बढ़ाने पर भी ध्यान दे रहा है। छात्रों को जागरूक करने लिए विभाग इसका प्रचार-प्रसार भी करेगा। विद्यार्थियों का रूझान इन कोर्सेज की तरफ बढ़ाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।

.

माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के बीच समझौता होने से ना केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि नर्सिंग व पैरामेडिकल क्षेत्र की बड़ी आवश्यकताओं को भी पूरा किया जा सकेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आनलाइन क्लासेज के लिए आया चश्मा

रंजीव ठाकुर July 16 2022 35902

राजधानी के कानपुर रोड स्थित आशियाना चौराहे के पास टाइटेन वर्ल्ड एण्ड आईप्लस स्टोर का उद्घाटन उपमुख्य

देहरादून के बेस हॉस्पिटल में डायलिसिस के लिए 4 नई मशीनें लगीं

देहरादून के बेस हॉस्पिटल में डायलिसिस के लिए 4 नई मशीनें लगीं

विशेष संवाददाता March 11 2023 24214

जिले में डायलिसिस के लिए 4 नई मशीनें आई हैं। पहले सिर्फ 3 मशीनें थीं। इस तरह जिले में अब डायलिसिस के

महाराष्ट्र में कोरोना के 722 नए केस आए सामने

महाराष्ट्र में कोरोना के 722 नए केस आए सामने

हे.जा.स. April 25 2023 28663

राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.10% और मृत्यु दर 1.81% बना हुआ है। बता दें कि राज्य में ओमिक्रॉन (

भारत बायोटेक, Ocugen Inc के सहयोग से अमेरिका में बेचेगा कोवैक्सीन टीका।  

भारत बायोटेक, Ocugen Inc के सहयोग से अमेरिका में बेचेगा कोवैक्सीन टीका।  

हे.जा.स. February 07 2021 24975

Ocugen को अमेरिकी में वैक्सीन के व्यापार का अधिकार होगा। वह क्लिनिकल ​​विकास, नियामक अनुमोदन (EUA सह

तीन साल से कम उम्र के बच्चों को फ्लोराइड सप्लीमेंट नहीं दिए जाएंगे: USFDA

तीन साल से कम उम्र के बच्चों को फ्लोराइड सप्लीमेंट नहीं दिए जाएंगे: USFDA

हे.जा.स. November 03 2025 4620

एफडीए की नई वैज्ञानिक रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्लोराइड सप्लीमेंट्स के लाभ सीमित हैं, जबकि इसके संभ

गोरखपुर जिले में मात्र 40 जगहों पर होगा 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण

गोरखपुर जिले में मात्र 40 जगहों पर होगा 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण

आनंद सिंह March 16 2022 32019

डा. आशुतोष दुबे ने बताया कि टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। अभी 12 से 14 साल के बच्चों को टीका लगाया

लोहिया में किडनी कैंसर व शिरापरक ट्यूमर थ्रॉम्बस का रोबोटिक सर्जरी से उपचार

लोहिया में किडनी कैंसर व शिरापरक ट्यूमर थ्रॉम्बस का रोबोटिक सर्जरी से उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2026 0

ऐसे मामलों में ट्यूमर थ्रॉम्बस की उपस्थिति सर्जरी को अत्यंत चुनौतीपूर्ण बना देती है। यह मामला संभवत:

एमवे इंडिया शत-प्रतिशत प्लास्टिक वेस्ट न्यूट्रल बना

एमवे इंडिया शत-प्रतिशत प्लास्टिक वेस्ट न्यूट्रल बना

रंजीव ठाकुर August 25 2022 22028

एमवे इंडिया 100% पोस्ट-कंज्यूमर प्लास्टिक वेस्ट का प्रबंधन करने और 100% प्री-कंज्यूमर प्लास्टिक वेस्

मुंहासों का घर पर करें इलाज।

मुंहासों का घर पर करें इलाज।

सौंदर्या राय October 10 2021 32207

मुहांसे होने का मतलब यह बिलकुल नहीं है कि आपकी स्किन गन्दी या अशुद्ध है, बल्कि स्किन को अत्यधिक साफ़

मिर्गी के सफल इलाज के लिए मौजूदा मिथक और भ्रांतियों को तोड़ना बहुत ज़रूरी- डॉ रवि शंकर

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2021 37004

मैं इनका थैंक यू बोलता हूँ क्योंकि इसने हिम्मत करके ऑपरेशन कराया है। नहीं तो धारणा यह है कि मिर्गी क

Login Panel