देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

रूखे, बेजान बालों में जान डाल देगा गुड़हल का फूल

गुड़हल का फूल लगभग हर घर में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। अगर आपके बाल कम उम्र में ही सफेद हो गए हैं, डैंड्रफ, हेयर फॉल या ड्राईनेस जैसी समस्याएं हैं, तो गुड़हल के फूल का इस्तेमाल करके आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

श्वेता सिंह
September 13 2022 Updated: September 13 2022 17:49
0 41010
रूखे, बेजान बालों में जान डाल देगा गुड़हल का फूल गुड़हल का फूल

अक्सर आपने अपने बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए तरह तरह के नुस्खे आजमाए होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं प्रकृति ने हमें एक ऐसा गुणकारी फूल भी दिया है जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। गुड़हल एक ऐसा फूल है जिसका इस्तेमाल स्किन और हेल्थ दोनों के लिए किया जाता है। इसका वनस्पतिक नाम है- हीबीस्कूस् रोज़ा साइनेन्सिस।

 

आयुर्वेद (Ayurveda) में भी गुड़हल (Hibiscus) के पेड़ को एक संपूर्ण औषधि माना गया है। इसमें विटामिन सी, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, वसा, फाइबर और आयरन के गुण पाए जाते है। गुड़हल का फूल लगभग हर घर में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। अगर आपके बाल कम उम्र में ही सफेद हो गए हैं, डैंड्रफ, हेयर फॉल या ड्राईनेस जैसी समस्याएं हैं, तो गुड़हल के फूल (flower) का इस्तेमाल करके आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

 

  • अगर आपके बाल ड्राई हो गए हैं तो आप गुड़हल (Hibiscus) के फूलों का पाउडर एलोवेरा जैल में मिक्स करके लगाएं। आपके बाल (hair) इससे एकदम मुलायम और घने हो जाएंगे। साथ ही चमकदार भी होंगे।

 

  • गुड़हल (Hibiscus) के फूलों से बना शैंपू सौम्य होता है उससे बालों को साफ करें। इसके लिए गुड़हल के ताजे फूलों को पीसकर लगाने से बालों का रंग सुंदर हो जाता है।

 

  • गर्मियों के मौसम में अक्सर बाल रूखे (dry), बेजान से नजर आने लगते हैं। इसके लिए गुड़हल के फूल का पेस्ट बनाकर बालों में लगा सकते हैं। इससे बालों को मुलायम और चमकदार बनाया जा सकता है।

 

  • डैंड्रफ (dandruff) की समस्या से परेशान हैं तो गुड़हल के तेल का इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद एंटी-फंगल बालों की डैंड्रफ से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं इससे स्कैल्प में होने वाली खुजली को भी कम किया जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

प्रदूषण ने बिगाड़ी यूपी के कई शहरों की आबो हवा

प्रदूषण ने बिगाड़ी यूपी के कई शहरों की आबो हवा

अबुज़र शेख़ November 02 2022 39396

गाजियाबाद में एक्यूआई 359, नोएडा में 397, ग्रेटर नोएडा में 364, कानपुर में 272 और आगरा में 245 दर्ज

मशीन से कटकर बच्चे का दो टुकड़ों में हुआ हाथ, डॉक्टरों ने सिर्फ 8 घंटे में जोड़ा

मशीन से कटकर बच्चे का दो टुकड़ों में हुआ हाथ, डॉक्टरों ने सिर्फ 8 घंटे में जोड़ा

आरती तिवारी December 21 2022 32779

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में आए एक बच्चे के कटे हाथ का पुनर्प्रत्यारोपण कर उसे दोबारा जोड़ दिया

बालों के लिए बेहद फायदेमंद है कच्चा दूध, सिल्की बाल चाहिए तो ऐसे करें इस्तेमाल

बालों के लिए बेहद फायदेमंद है कच्चा दूध, सिल्की बाल चाहिए तो ऐसे करें इस्तेमाल

लेख विभाग November 14 2022 29463

अगर आप भी बालों में चिपचिपेपन या ग्रिजी बालों से परेशान हैं, तो हम आपको कच्चे दूध से बालों को मिलने

जीवन का लक्ष्य अध्यात्मिक उन्नति और संगीत इसका सशक्त माध्यम  

जीवन का लक्ष्य अध्यात्मिक उन्नति और संगीत इसका सशक्त माध्यम  

लेख विभाग April 11 2022 37954

आध्यात्मिक उन्नति के लिए ऐसा संगीत जो हमारे मन को शांत कर दे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जैसा कि हम जानते

ब्रिटेन की रॉयल नेवी के नाविक जहाज पर पीने के पानी में गलत रसायन डालने से कई बीमार 

ब्रिटेन की रॉयल नेवी के नाविक जहाज पर पीने के पानी में गलत रसायन डालने से कई बीमार 

हे.जा.स. February 05 2023 33684

रॉयल नेवी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा,  जहाज में ताजे पानी की प्रणालियों में से एक के साथ

प्राइवेट हॉस्पिटल को नहीं मिलेगा आयुष्मान योजना का भुगतान, एमपी सरकार ने लगाई रोक

प्राइवेट हॉस्पिटल को नहीं मिलेगा आयुष्मान योजना का भुगतान, एमपी सरकार ने लगाई रोक

विशेष संवाददाता February 26 2023 28742

एमपी के प्राइवेट हॉस्पिटल को सरकार का आयुष्मान योजना के तहत भुगतान नहीं मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश भ

Adopt a healthy lifestyle  bring happiness into your life

Adopt a healthy lifestyle bring happiness into your life

हुज़ैफ़ा अबरार April 07 2026 1862

स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर बढ़ोत्तरी के बाद भी हृदय रोग, डायबिटीज और कैंसर जैसी तमाम बीमारियां आज

डेंगू को लेकर सीएम योगी ने फिर दिए सख्त निर्देश

डेंगू को लेकर सीएम योगी ने फिर दिए सख्त निर्देश

आरती तिवारी November 06 2022 29241

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी नगर निगम, स्थानीय निकाय साफ सफाई, फॉगिंग, एंटी लारवा स्प्रे पर व

यूपी में काफी तेजी से बढ़ रहा कोरोना

यूपी में काफी तेजी से बढ़ रहा कोरोना

आरती तिवारी April 08 2023 27466

प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 232 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सबस

केजीएमयू और एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल एक साथ करेंगे कैंसर पर अध्ययन

केजीएमयू और एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल एक साथ करेंगे कैंसर पर अध्ययन

रंजीव ठाकुर May 26 2022 36426

कैंसर के इलाज को सुदृढ़ बनाने के बारे में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन किया जाएगा। अध्ययन के परिणाम कैंसर के

Login Panel