देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में पर्याप्त मात्रा में न्यूमोकोकल टीके उपलब्ध, टीके की कमी बताने वाला समाचार भ्रामक एवं असत्य

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “टीके की कमी बताने वाला मीडिया समाचार भ्रामक एवं असत्य होने के साथ ही गलत जानकारी भी प्रदान करती है।”

एस. के. राणा
October 08 2022 Updated: October 09 2022 00:08
0 32340
देश में पर्याप्त मात्रा में न्यूमोकोकल टीके उपलब्ध, टीके की कमी बताने वाला समाचार भ्रामक एवं असत्य प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में एक राष्ट्रीय दैनिक में प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट को झूठा और भ्रामक बताया है। इस रिपोर्ट में देश में न्यूमोकोकल टीकों की कमी होने का दावा किया गया था।

 

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के पास 7 अक्टूबर तक न्यूमोकोकल (PCV) वैक्सीन की पर्याप्त खुराक उपलब्ध है। अभी पीसीवी की कुल 70,18,817 (70.18 लाख) खुराकें सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। इसमें महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य के पास ही पीसीवी की 3,01,794 (3.01 लाख) खुराकें शामिल हैं।

 

महाराष्ट्र के प्रदेश टीकाकरण अधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से प्रकाशित खबर में कहा गया था कि निविदा प्रक्रिया में देरी के कारण देशभर में हजारों बच्चों का न्यूमोकोकल टीकाकरण (pneumococcal vaccination) कार्यक्रम एक महीने से अधिक समय से बाधित है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने एक बयान जारी कर कहा, “मीडिया समाचार (Media news) भ्रामक एवं असत्य होने के साथ ही गलत जानकारी भी प्रदान करती है।”

 

मंत्रालय ने कहा, “स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी और सितंबर के बीच सरकार द्वारा सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को न्यूमोकोकल टीकों (pneumococcal vaccines) की कुल 3,27,67,028 खुराक की आपूर्ति की गई थी। इसमें महाराष्ट्र में इस्तेमाल टीके की 18,80,722 खुराक शामिल हैं।”

 

मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में न्यूमोकोकल टीकों की खरीद के बदले भी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

 

 मंत्रालय ने बताया कि निमोनिया (Pneumonia) रोग बाल मृत्यु दर (child mortality) के प्रमुख कारणों में से एक है और भारत सरकार ने इस समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सक्रियता से कदम उठाए हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोविड टीकाकरण; अब देश में रहने वाले विदेशी भी लगवा सकेंगे कोरोना की वैक्सीन।

कोविड टीकाकरण; अब देश में रहने वाले विदेशी भी लगवा सकेंगे कोरोना की वैक्सीन।

एस. के. राणा August 12 2021 25075

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह फैसला किया कि अब देश में रहने वाले विदेशी भी

मोहल्ला क्लीनिक बंद, आरोग्य मंदिर खुले! जनता के स्वास्थ्य के साथ दिल्ली में राजनीतिक जंग

मोहल्ला क्लीनिक बंद, आरोग्य मंदिर खुले! जनता के स्वास्थ्य के साथ दिल्ली में राजनीतिक जंग

एस. के. राणा December 06 2025 4767

केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर दिल्ली में नई हेल्थ स्कीम आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू की है। इसके तहत

नमी से बढ़ा इंफेक्शन का खतरा

नमी से बढ़ा इंफेक्शन का खतरा

आरती तिवारी July 14 2023 28172

बारिश के बीच तेजी लोग तेजी से त्वचा रोग की चपेट में आ रहे हैं। सिविल अस्पताल में बीते एक सप्ताह में

अब गांवों तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, अलर्ट मोड पर अस्पताल

अब गांवों तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, अलर्ट मोड पर अस्पताल

विशेष संवाददाता April 21 2023 31654

कानपुर के सीएमओ डॉक्टर आरपी मिश्रा ने बताया कि कोरोना के कुल मामलों की संख्या 143 पहुंच गई है। वहीं

एड्स: लक्षण, कारण, निदान, इलाज और प्रबंधन

एड्स: लक्षण, कारण, निदान, इलाज और प्रबंधन

लेख विभाग December 01 2022 63694

आमतौर पर एड्स संक्रमित साथी के साथ असुरक्षित यौन संबंध स्थापित करने के कारण होता है। यह एचआईवी संक्र

माइग्रेन की समस्या से निजात दिला सकते हैं ये आसान से योगासन

माइग्रेन की समस्या से निजात दिला सकते हैं ये आसान से योगासन

श्वेता सिंह August 18 2022 32392

माइग्रेन एक प्रकार का ऐसा सिरदर्द है जो काफी कष्टदायक होता है। इससे सिर के एक हिस्से में तेज दर्द उठ

इस बार बाराबंकी सरकारी अस्पताल में आम आदमी बन कर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

इस बार बाराबंकी सरकारी अस्पताल में आम आदमी बन कर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 19 2022 25931

उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक सोमवार को अचानक बाराबंकी सरकारी अस्पताल पहुंचे

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एचएलएल ने स्वास्थ्य मंत्रालय को 122.47 करोड़ रुपये का लाभांश दिया 

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एचएलएल ने स्वास्थ्य मंत्रालय को 122.47 करोड़ रुपये का लाभांश दिया 

एस. के. राणा January 12 2023 164300

स्वास्थ्य मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान एचएलएल के 35,668 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड व्यापार (ट

डिजिटल आई सिंड्रोम: देखिए कारण, लक्षण और निदान

रंजीव ठाकुर June 03 2022 68810

वर्तमान की लाइफ स्टाइल का पूरा दबाव आंखों पर रहता है। आज कल बच्चों से लेकर बूढ़ों तक मोबाइल, टीवी, ल

डॉ एन प्रताप कुमार ने भारत में पहली बार लाइव जीरो कंट्रास्ट एंजियोप्लास्टी की

डॉ एन प्रताप कुमार ने भारत में पहली बार लाइव जीरो कंट्रास्ट एंजियोप्लास्टी की

हुज़ैफ़ा अबरार June 24 2022 42047

डॉ प्रताप कुमार एन ने देश भर के विभिन्न मेडिट्रिना अस्पतालों में 40 से अधिक जीरो कंट्रास्ट एंजियोप्ल

Login Panel