देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

तरबूज का जूस पीने के ये गजब के फायदे: डाइटिशियन आयशा खातून

अगर आप भी गर्मियों में लो फील करने लगे हैं तो आसान तरीके से तरबूज का जूस बनाकर पी सकते हैं। ये जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही लाभकारी भी। तरबूज का जूस पीने के आपके शरीर में दिन भर एनर्जी भरपूर रहती है। जब आप ठंडे-ठंडे तरबूज के जूस का सेवन करेंगे तो दिन भर तरो-ताजा रहेंगे।

आयशा खातून
April 12 2023 Updated: April 13 2023 11:33
0 120560
तरबूज का जूस पीने के ये गजब के फायदे:  डाइटिशियन आयशा खातून तरबूज के फायदे

जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है, वैसे ही लोगों में लो एनर्जी की समस्या सामने आने लगती है। बहुत से लोग तो डिहाइड्रेट होने लगते हैं। ऐसे में गर्मियों के सीजन के फलों को खाना काफी फायदेमंद बताया जाता है। इन फलों में तरबूज का नाम शामिल है। तरबूज में पानी की मात्रा और फाइबर बहुत अधिक होता है जबकि कैलोरी बहुत कम होती है। तरबूज के सेवन के वैसे तो काफी तरीके हैं, पर सबसे बेहतर लोगों को उसका जूस बनाना लगता है।

 

अगर आप भी गर्मियों में लो फील करने लगे हैं तो आसान तरीके से तरबूज का जूस बनाकर पी सकते हैं। ये जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही लाभकारी भी। तरबूज का जूस पीने के आपके शरीर में दिन भर एनर्जी भरपूर रहती है। जब आप ठंडे-ठंडे तरबूज के जूस का सेवन करेंगे तो दिन भर तरो-ताजा रहेंगे।

 

तरबूज के जूस पीने के फायदे- Benefits of drinking watermelon juice

 

तनाव होता है कम- Reduces stress

तरबूज के जूस का सेवन तनाव (Stress) को कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि तरबूज का जूस विटामिन बी6 से भरपूर होता है। जो दिमाग को शांत रखने में मदद करता है।

 

वजन कम करने में मददगार- Helps to reduce weight

अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको तरबूज के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें वसा की मात्रा न के बराबर होती है, इसलिए इसका सेवन करने से वजन कम करने में फायदा मिलता है।

 

कब्ज में फायदेमंद- Beneficial in constipation

कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर तरबूज के जूस का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि तरबूज के जूस में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है।

 

इम्यूनिटी होती है मजबूत- Strong Immunity booster

तरबूज का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप तरबूज के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे (Immunity) इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

 

हार्ट के लिए फायदेमंद- Beneficial for heart

तरबूज के जूस का सेवन हार्ट (Heart) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि तरबूज का जूस कई तत्वों से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

 

कैंसर का खतरा होता है कम- Reduces risk of cancer

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए तरबूज के जूस का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इसमें एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, तो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

 

बालों के लिए फायदेमंद- Beneficial for hair

तरबूज के जूस का सेवन  बालों (Hair) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तरबूज का जूस विटामिन और अमीनो एसिड से भरपूर होता है, जो बालों को घना और मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है।

 

शरीर में बनी रहती है एनर्जी- Boost energy in the body

कमजोरी और थकान महसूस होने पर तरबूज के जूस का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि तरबूज का जूस 90 प्रतिशत पानी से भरपूर होता है, साथ ही इसमें कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो शरीर में एनर्जी (Energy) बनाए रखने में और शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार साबित होते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गर्भावस्था के दौरान अपने ब्लड प्रेशर को समझें

गर्भावस्था के दौरान अपने ब्लड प्रेशर को समझें

लेख विभाग April 11 2022 41893

यदि आप प्रेगनेंट हैं और आपको हाई बीपी की भी समस्या है तो सम्बंधित डॉक्टर्स से समय-समय पर अपनी समस्या

कानपुर में डेंगू बेकाबू, हाईकोर्ट ने डेंगू पर नियंत्रण के प्रयासों को बताया नाकाफी

कानपुर में डेंगू बेकाबू, हाईकोर्ट ने डेंगू पर नियंत्रण के प्रयासों को बताया नाकाफी

श्वेता सिंह November 11 2022 23150

कानपुर में डेंगू बेकाबू हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उर्सला अस्पताल में 91 सैम्प

सिर्फ सर्दी से नहीं इन 5 अनजान रीज़न्स से फटते हैं आपके होंठ

सिर्फ सर्दी से नहीं इन 5 अनजान रीज़न्स से फटते हैं आपके होंठ

सौंदर्या राय January 29 2023 39525

अगर आप इनका अच्छे से ख्याल नहीं रखेंगे तो गर्मियों में भी होंठों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ स

देश में तेरह हज़ार पर सिमटी कोरोना संक्रमण महामारी, जल्द खत्म होने के संकेत

देश में तेरह हज़ार पर सिमटी कोरोना संक्रमण महामारी, जल्द खत्म होने के संकेत

एस. के. राणा February 22 2022 27297

देश में कोरोना महामारी का प्रसार तेजी से कम होता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या में जहां भारी कमी ह

डब्ल्यूएचओ ने इन दो दवाओं को कोरोना के इलाज के लिए लगाई रोक

डब्ल्यूएचओ ने इन दो दवाओं को कोरोना के इलाज के लिए लगाई रोक

हे.जा.स. September 16 2022 36838

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए नयी दिशा-निर्देश दिए है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नयी गाइड

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस

हुज़ैफ़ा अबरार June 14 2022 35487

मेदांता सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ आशीष तिवारी ने कहा कि

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, वर्ष 2050 तक रोगाणुरोधी प्रतिरोध के कारण हर साल लगभग एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, वर्ष 2050 तक रोगाणुरोधी प्रतिरोध के कारण हर साल लगभग एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है

हे.जा.स. February 09 2023 30572

विशेषज्ञों ने बताया कि विषाणु, जीवाणु, फफून्दी और अन्य परजीवों में समय बीतने के साथ होने वाले बदलावो

कोविड-19: चार लाख से कम हुआ कोरोना संक्रमण का आंकड़ा। 

कोविड-19: चार लाख से कम हुआ कोरोना संक्रमण का आंकड़ा। 

एस. के. राणा May 11 2021 31175

एक दिन में कोविड-19 के 3,66,161 मामले सामने आए और इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,26

देश में मातृ मृत्यु दर में आई भारी कमी

देश में मातृ मृत्यु दर में आई भारी कमी

एस. के. राणा December 01 2022 29630

गृह मंत्रालय के कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रजनन के दौरान होने वाली मौतों में काफी गिरा

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

विशेष संवाददाता September 04 2023 29227

रक्तदान महादान की तर्ज सामाजिक लोगों के द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान किया। रक्तदान को लेकर लोग

Login Panel