देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

महिलाओं के लिए फायदेमंद है मखाना

गर्भवती महिलाओं के लिए मखाना खाना बेहद फायदेमंद होता है। मखाने में मौजूद सभी पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं (pregnant women) के लिए जरूरी होते हैं, ऐसे में मखाने से उन्हें सभी पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं।

आरती तिवारी
August 27 2022 Updated: August 28 2022 04:40
0 24890
महिलाओं के लिए फायदेमंद है मखाना प्रतीकात्मक चित्र

मखाना काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। यूं तो बात जब हेल्दी स्नैक्स की आती है तो मखाने का नाम सबसे पहले आता है। वहीं महिलाओं के सेहत के लिए मखाना काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते है मखाने के फायदे;

 

हड्डियां होती है मजबूत - Strengthen bones

40 साल की उम्र के बाद अधिकतर महिलाओं को हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हड्डियों (bones) को मजबूत बनाने में मखाना काफी फायदेमंद होता है। 100 ग्राम मखाने में करीब 60 मिलीग्राम कैल्शियम (calcium) होता है, जो हड्डियों की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। मखाने को रोज की डाइट में शामिल करने से हड्डियों में दर्द से राहत मिलती है। यह जोड़ों और हड्डियों को मजबूत (strengthen bones) बनाने में सहायक होता है।

 

वजन को करता है कम - Reduces weight

आजकल अधिकतर महिलाएं अपने बढ़ते वजन या मोटापे से परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप वजन घटाना चाहती हैं, तो मखाने को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं। मखाना वेट लॉस करने में कारगर होता है। वजन घटाने के लिए आप सुबह खाली पेट मखाने का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको पूरे दिनभर भूख कम लगेगी, जिससे वजन कंट्रोल (weight control) में रहेगा। मखाना खाने से शरीर को सभी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।

 

दिल को रखता है स्वस्थ्य - Keeps heart healthy

मखाना ब्लड प्रेशर (blood pressure) को नियंत्रित करता है जो शरीर में ऑक्सीजन (oxygen) के स्तर को कंट्रोल में रखता है। ये स्वस्थ स्नैक्स (healthy snacks) दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में बेहद असरदार है।

 

त्वचा में आता है निखार - Makes skin glow

मखाना स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। महिलाएं अकसर अपनी स्किन को लेकर कॉन्शियस रहती हैं। ऐसे में मखाने का सेवन किया जा सकता है। मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) और एंटी एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को बढ़ती उम्र में भी जवां बनाए रखते हैं। मखाना खाने से त्वचा में निखार आता है। त्वचा यूवी किरणों (skin uv rays) से होने वाले डैमेज से बचने में भी मदद मिलती है।

 

प्रेगनेंसी में फायदेमंद - Beneficial in Pregnancy

गर्भवती महिलाओं के लिए मखाना खाना बेहद फायदेमंद होता है। मखाने में मौजूद सभी पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं (pregnant women) के लिए जरूरी होते हैं, ऐसे में मखाने से उन्हें सभी पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं। इसके सेवन से प्रेगनेंसी के दौरान आनी वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। शारीरिक कमजोरी (physical weakness), थकान (fatigue) दूर होती है

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मानसिक स्वास्थ्य को सभी के कल्याण के लिए वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता दें: डा.आदर्श

मानसिक स्वास्थ्य को सभी के कल्याण के लिए वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता दें: डा.आदर्श

हुज़ैफ़ा अबरार October 10 2022 35031

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मानसिक स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ आदर्श त्रिपाठी ने

बेगैर फोटो आईडी वाले का भी हो रहा कोविड टीकाकरण - केंद्र सरकार

बेगैर फोटो आईडी वाले का भी हो रहा कोविड टीकाकरण - केंद्र सरकार

रंजीव ठाकुर July 31 2021 26235

मंत्री भारती पवार ने कहा, ‘‘ 26 जुलाई, 2021 तक कुल 3.83 लाख ऐसे लोगों का कोविन के जरिए टीकाकरण किया

अमित शाह ने हिंदी में एमबीबीएस कोर्स का किया विमोचन

अमित शाह ने हिंदी में एमबीबीएस कोर्स का किया विमोचन

विशेष संवाददाता October 17 2022 27077

मातृभाषा में पढ़ाई के फायदे बताते हुए अमित शाह ने कहा कि मातृभाषा में व्यक्ति सोचने, समझने, अनुसंधान

यूरोप  में मंकीपॉक्स का जोखिम उच्चतम स्तर पर: विश्व स्वास्थ्य संगठन

यूरोप  में मंकीपॉक्स का जोखिम उच्चतम स्तर पर: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. July 27 2022 30120

वैश्विक स्तर पर 17 वर्ष से कम उम्र के लगभग 81 बच्चों को मंकीपॉक्स के वायरस से संक्रमित पाया गया है।

कोविड महामारी समाप्त होने के फ़िलहाल कोई आसार नहीं: विश्व स्वास्थ्य संगठन

कोविड महामारी समाप्त होने के फ़िलहाल कोई आसार नहीं: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. July 15 2022 32979

दुनिया भर के अस्पतालों में मरीज भर्ती हो रहें हैं और मौतें भी हो रही है। ये वायरस खुलेआम घूम रहा है

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो के माध्यम से बताये योग के लाभ 

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो के माध्यम से बताये योग के लाभ 

विशेष संवाददाता June 16 2022 31715

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने अधिक से अधिक लोगों को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सूरत के पीपी माणीया कैंसर, हार्ट इंस्टिट्यूट एवं ट्रॉमा सेंटर का किया उद्घाटन

गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सूरत के पीपी माणीया कैंसर, हार्ट इंस्टिट्यूट एवं ट्रॉमा सेंटर का किया उद्घाटन

एस. के. राणा August 16 2022 22789

अमित शाह ने कहा कि सूरत, पूरे देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में शीर्ष दस शहरों में काफ़ी ऊपर ह

कोवैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ 77.8 प्रतिशत डेल्टा स्वरूप के खिलाफ 65.2 प्रतिशत प्रभावी।

कोवैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ 77.8 प्रतिशत डेल्टा स्वरूप के खिलाफ 65.2 प्रतिशत प्रभावी।

हे.जा.स. July 04 2021 29281

आईसीएमआर और बीबीआईएल द्वारा विकसित कोवैक्सीन ने भारत के अब तक के सबसे बड़े तीसरे चरण के कोविड क्लिनि

एक यूनिट रक्तदान से कई लोगों को नया जीवन देने में मिलती है मदद: डॉ. मयंक सोमानी

एक यूनिट रक्तदान से कई लोगों को नया जीवन देने में मिलती है मदद: डॉ. मयंक सोमानी

हुज़ैफ़ा अबरार June 16 2026 0

दुर्घटनाओं बड़ी सर्जरी और गंभीर बीमारियों के इलाज में रक्त की लगातार आवश्यकता रहती है। ऐसे में स्वैच

गुर्दा रोग से पीड़ित मरीज़ों के लिए जीवनदायिनी है लोहिया संस्थान। 

गुर्दा रोग से पीड़ित मरीज़ों के लिए जीवनदायिनी है लोहिया संस्थान। 

हे.जा.स. January 18 2021 21360

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां ट्रांसप्लांट कराने वाले मरीजों का खर्चा निजी अस्पतालों के मुकाबले

Login Panel