देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

महामारियों में प्रभावी कदम उठाने के लिए अमेरिका, भारत को 12.2 करोड़ डॉलर का वित्तीय मदद देगा 

अमेरिका ने कहा कि 12,24,75,000 डॉलर की कुल धनराशि, तीन शीर्ष भारतीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थानों- भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान और राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान को पांच साल की अवधि में दी जाएगी।

एस. के. राणा
June 16 2022 Updated: June 17 2022 01:03
0 24597
महामारियों में प्रभावी कदम उठाने के लिए अमेरिका, भारत को 12.2 करोड़ डॉलर का वित्तीय मदद देगा  प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। भारत की तीन शीर्ष भारतीय चिकित्सा अनुसंधान संस्थानों आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान और राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान को अमेरिका 12.2 करोड़ डॉलर (करीब 9 अरब 52 करोड़ रुपये) की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। यह वित्तीय मदद महामारियों को रोकने, बीमारी के खतरों का जल्द पता लगाने और तेजी के साथ प्रभावी कदम उठाने के लिए दिया जा रहा है।

मदद का ऐलान करते हुए अमेरिका ने कहा कि 12,24,75,000 डॉलर की कुल धनराशि, तीन शीर्ष भारतीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थानों- भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV) और राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान (NII) को पांच साल की अवधि में दी जाएगी।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (Centers for Disease Control and Prevention) ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कोष एक ऐसा भारत बनाने में मदद करेगा, जो संक्रामक रोगों के खतरों के लिहाज से सुरक्षित होगा। सीडीसी के मुताबिक इस मदद से आईसीएमआर संस्थानों को उभरते और फिर से उभरते रोगजनकों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि इसके प्रमुख उद्देश्यों में स्वास्थ्य आधारित दृष्टिकोण के माध्यम से ‘जूनोटिक’ (zoonotic) रोग के प्रकोप का पता लगाना तथा उसे नियंत्रित करना, टीका सुरक्षा निगरानी प्रणाली का मूल्यांकन करना, महामारी (pandemic) में जन स्वास्थ्य कार्यबल की क्षमता बढ़ाना तथा उससे निपटना आदि शामिल है। ‘जूनोटिक’ रोग, ऐसे रोग होते हैं, जो पशुओं के माध्यम से मनुष्य में फैलते हैं।

सीडीसी ने कहा कि आईसीएमआर इस कार्य को करने के लिए एक बेहतरीन स्थिति में है, क्योंकि इसे मूल रूप से भारत में जैव चिकित्सा अनुसंधान के निर्माण, समन्वय एवं प्रचार के लिए एक शीर्ष निकाय के रूप में स्थापित किया गया था और हाल के वर्षों में इसने संक्रामक रोगों की प्रयोगशाला-आधारित निगरानी भी की है।

इस कोष को 30 सितंबर 2022 से जारी किया जाएगा, जिसके लिए केवल आईसीएमआर और उसके संस्थान पात्र हैं, जिसमें पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) और चेन्नई स्थित राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान (एनआईआई) शामिल है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) भारत में राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सा अनुसंधान संस्थानों का शीर्ष निकाय है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

गरीब निःसंतान दंपतियों को कम खर्च में मिलेगा लाभ, हमीदिया में बनेगा आईवीएफ सेंटर

गरीब निःसंतान दंपतियों को कम खर्च में मिलेगा लाभ, हमीदिया में बनेगा आईवीएफ सेंटर

विशेष संवाददाता September 24 2022 40714

आईवीएफ की प्रक्रिया में प्रायवेट अस्पतालों में लाखों का खर्च होता है। ऐसे में प्रदेश के गरीब दंपती ज

डेंगू का कहर, मच्छर मारने के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना

आरती तिवारी September 17 2022 24519

दिल्ली में मच्छरों के खात्मे के लिए छेड़ी गई जंग अब तेज हो गई है। ऐसे में इस बीमारी को फैलाने वाले म

एम्स गोरखपुर में मातृत्व दिवस पर कार्यशाला आयोजित

एम्स गोरखपुर में मातृत्व दिवस पर कार्यशाला आयोजित

आनंद सिंह April 12 2022 54256

कार्यशाला में वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित "बंडल एप्रोच" द्वारा इस खतरनाक जटिल बीमारी का प्रारंभिक इलाज

कानपुर में चलाया गया फाइलेरिया जागरूकता अभियान

कानपुर में चलाया गया फाइलेरिया जागरूकता अभियान

विशेष संवाददाता July 05 2023 40231

कानपुर के दीपापुर में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने फाइलेरिया जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान बच

हेयर कंडीशनर लगाने का सही तरीका जान लें, वरना हो सकती है बड़ी समस्या

हेयर कंडीशनर लगाने का सही तरीका जान लें, वरना हो सकती है बड़ी समस्या

श्वेता सिंह September 27 2022 33135

एक्सपर्ट्स के मुताबिक़ ऐसा बिल्कुल भी नहीं है हेयर कंडीशनर से हेयर फॉल की समस्या बिल्कुल भी नहीं होती

इस बार बाराबंकी सरकारी अस्पताल में आम आदमी बन कर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

इस बार बाराबंकी सरकारी अस्पताल में आम आदमी बन कर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 19 2022 26029

उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक सोमवार को अचानक बाराबंकी सरकारी अस्पताल पहुंचे

फाइलेरिया की दवा खाने से 25 बच्चों की तबियत बिगड़ी, सीएमओ ने दी सफाई

फाइलेरिया की दवा खाने से 25 बच्चों की तबियत बिगड़ी, सीएमओ ने दी सफाई

आरती तिवारी February 10 2023 31424

प्राथमिक विद्यालय में फाइलेरिया की दवा खिलाने के बाद करीब 25 बच्चों को उल्टी और दस्त की समस्या होने

बिना इलाज अस्पताल से ना लौटें डेंगू के मरीज: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

बिना इलाज अस्पताल से ना लौटें डेंगू के मरीज: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

admin November 02 2022 27568

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल आने वाला डेंगू पीड़ित कोई भी मरीज बगैर उपचार

लापरवाही! झारखंड में थैलेसीमिया पीड़ित  बच्चे को चढ़ा दिया एचआईवी संक्रमित रक्त 

लापरवाही! झारखंड में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को चढ़ा दिया एचआईवी संक्रमित रक्त 

हे.जा.स. October 25 2025 2065

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुशांतो माझी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पीड़ित को ब्लड बैंक आने के बाद से 25 यू

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की गुर्दे के कैंसर की सफल सर्जरी

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की गुर्दे के कैंसर की सफल सर्जरी

अनिल सिंह October 15 2022 41250

गुरुवार को पहली बार ऐसी सर्जरी की गई। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में छोटे चीरे के जरिए कैंसर के गुच्छे क

Login Panel