देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर होगा मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आर. के. चौधरी का कहना है कि अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर के नजदीक ही मानसिक स्वास्थ्य (mental health) से जुडीं दिक्कतों का उपचार संभव है। इसके लिए उन्हें जिले तक नहीं आना पड़ेगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 17 2022 Updated: June 17 2022 01:49
0 29938
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर होगा मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। मानसिक स्वास्थ्य से जुडीं समस्याओं का समाधान अब नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (Community Health Centers) पर आसानी से हो सकेगा | राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इसकी पहल की जा रही है | इसके तहत मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच और उपचार के बारे में चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया गया है। 

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आर. के. चौधरी का कहना है कि अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर के नजदीक ही मानसिक स्वास्थ्य (mental health) से जुडीं दिक्कतों का उपचार संभव है। इसके लिए उन्हें जिले तक नहीं आना पड़ेगा।  इसके साथ ही सप्ताह में दो दिन चिन्हित आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जिले से टीम जाकर मानसिक रोग से पीड़ित व्यक्तियों की जांच व उपचार करती है। इसके अलावा मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को प्रमाणपत्र भी दिए जाते हैं। 

डॉ. चौधरी ने बताया कि माह के पहले मंगलवार को सीएचसी गोसाईगंज, पहले शुक्रवार को सीएचसी सरोजनीनगर, दूसरे मंगलवार को सीएचसी बख्शी का तालाब, दूसरे शुक्रवार को सीएचसी काकोरी, तीसरे मंगलवार को सीएचसी मलिहाबाद, तीसरे शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माल, चौथे मंगलवार को सीएचसी चिनहट और चौथे शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज का भ्रमण कर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में वर्ष 2017 से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (National Mental Health Program) चलाया जा रहा है,  इसके तहत जिला अस्पताल बलरामपुर (District Hospital Balrampur) में जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ का गठन किया गया है | प्रकोष्ठ के माध्यम से  बलरामपुर अस्पताल में सोमवार, गुरुवार और शनिवार को प्रातः आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी चलती है | इसके द्वारा वर्ष 2018-19 से 2021-22 के मध्य 85,256 मनोरोगियों को निःशुल्क सेवाएं दी गईं हैं। 
  
वर्ष 2018 में बलरामपुर अस्पताल में मनकक्ष की स्थापना की गई है, जहां मानसिक रोगियों के साथ ही अन्य रोगों से संबंधित मरीजों की काउंसलिंग की जाती हैं। 

मानसिक स्वास्थ्य देख-रेख अधिनियम-2017 (Mental Health Care Act-2017) के प्रावधानों के तहत जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में मानसिक स्वास्थ्य अधिकारों को समुदाय तक पहुंचाने के लिए जनपद में  मानसिक स्वास्थ्य पुनर्विलोकन बोर्ड (Mental Health Review Board) का गठन कर उसका संचालन किया जा रहा है। 

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने बताया  कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनहट, सरोजनी नगर,  बक्शी का तालाब एवं मालिहाबाद में मनोरोग विधा में प्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा मन चेतना दिवस (Man Chetna Diwas) संचालित किया जाता है, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। 

बलरामपुर जिला अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष डा. देवाशीष शुक्ला ने बताया- माह के प्रत्येक बुधवार को रोस्टर के अनुसार जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह, राजकीय बालगृह (बालक/बालिका),  जिला कारागार एवं जनपद के गैर सरकारी संगठनों का भ्रमण कर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

इसके साथ ही  स्कूल, कार्यस्थलों, धार्मिक स्थल जहां झाड़ फूंक आदि का कार्य होता है, वहां शिविर लगाकर मनोरोग संबंधी जांच और उपचार की सुविधा देते हैं |  इसकेसाथ ही मनोरोग के संबंध में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जाता है | इसके अलावा दुआ से दवा तक कार्यक्रम के तहत जनपद के चिन्हित धार्मिक स्थानों पर नियमित रूप से माह में एक बार शिविर के माध्यम से मनोरोगियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं दी जाती हैं। 

वर्ष 2019-20 और 2020-21 में आठ दुआ से दवा तककार्यक्रमों का आयोजन कर क्रमशः 133 और 81 मनोरोगियों को मानसिक स्वास्थ्य लाभ दिया गया | 2021-22 में छह दुआ से दवा तककार्यक्रमों का आयोजन कर लगभग 60 मनोरोगियों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई गईं। 

जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम - लखनऊ की टीम ने विद्यालय/महाविद्यालय व सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों में “वर्क स्ट्रेस एंड सुसाइड प्रीवेंशन कार्यशाला” का आयोजन किया ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों  को लगेगी iNCOVACC वैक्सीन

60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को लगेगी iNCOVACC वैक्सीन

हे.जा.स. April 29 2023 33626

भारत की पहली कोविड नेजल वैक्सीन इंकोवैक शुक्रवार से मुंबई में 60 वर्ष से अधिक नागरिकों के लिए उपलब्ध

टीबी मरीज़ से टीबी चैंपियन कैसे बनीं सुनीता, जानिये उनकी जुबानी   

टीबी मरीज़ से टीबी चैंपियन कैसे बनीं सुनीता, जानिये उनकी जुबानी   

हुज़ैफ़ा अबरार June 29 2022 44268

सुनीता अनुभव साझा करते हुए बताती हैं कि वह खुद भी टीबी से पीड़ित रह चुकी हैं।क्षय रोग के दौरान उनके म

आईआईटी जोधपुर ने कोविड-19 वायरस के आरएनए में बदलाव को चिन्हित किया

आईआईटी जोधपुर ने कोविड-19 वायरस के आरएनए में बदलाव को चिन्हित किया

एस. के. राणा February 11 2022 31877

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर के अनुसंधानकर्ताओं ने जीनोम सिक्वेंसिंग सिद्धांत की मदद से कोविड

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थी महारानी एलिजाबेथ, जानिए क्या होती है इसमें दिक्कत 

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थी महारानी एलिजाबेथ, जानिए क्या होती है इसमें दिक्कत 

हे.जा.स. September 10 2022 35855

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें महारानी लंबे समय से एपिसोडिक मोबिलिटी नामक बीमारी से जूझ रहीं थी। इस बीमार

चिलचिलाती गर्मी में तरबूज़ खाने से बढ़ेगी आपकी सुंदरता जानिये कैसे

चिलचिलाती गर्मी में तरबूज़ खाने से बढ़ेगी आपकी सुंदरता जानिये कैसे

सौंदर्या राय April 04 2022 41660

तरबूज एक ऐसा ही फल है। इसमें ज़रूरी नुट्रिएंट्स, अमीनो एसिड, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स प

राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की 1.33 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं: केंद्र

राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की 1.33 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं: केंद्र

एस. के. राणा June 10 2021 24109

मंत्रालय ने बुधवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के हवाले से बताया कि कुल 23,74,21,808 खुराकों (बरबा

कमजोर इम्युनिटी और मानसिक रोग कोरोना को जोखिम बढ़ाते हैं: शोध

कमजोर इम्युनिटी और मानसिक रोग कोरोना को जोखिम बढ़ाते हैं: शोध

लेख विभाग April 16 2022 28019

आपने कोरोना का टीकाकरण करा रखा है लेकिन मनोरोग से परेशान हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए, क्योंकि यह स

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाएगा व्यापक टीकाकरण अभियान

रंजीव ठाकुर May 10 2022 35339

बेटियां भविष्य की जननी होती हैं। उन्हें सामाजिक कुरीतियों के साथ-साथ सर्वाइकल कैंसर जैसी प्राणघातक ज

डेंगू के बढ़ते मामलों पर सीएम योगी का सख्त निर्देश

डेंगू के बढ़ते मामलों पर सीएम योगी का सख्त निर्देश

आरती तिवारी October 10 2022 28700

यूपी में त्योहारों के सीजन के बीच डेंगू के बढ़ते मामलों ने यूपी सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। वहीं लखन

नशे की लत के कारण युवाओं में समय से पूर्व बढ़ रहा है दिल की बीमारी का ख़तरा।

नशे की लत के कारण युवाओं में समय से पूर्व बढ़ रहा है दिल की बीमारी का ख़तरा।

लेख विभाग February 19 2021 25596

2.54 लाख लोगों पर हुआ अध्ययन: इस अध्ययन में 2,54,668 लोगों को शामिल किया गया। इनमें 1,35,703 लोग ऐसे

Login Panel