देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

गरीब निःसंतान दंपतियों को कम खर्च में मिलेगा लाभ, हमीदिया में बनेगा आईवीएफ सेंटर

आईवीएफ की प्रक्रिया में प्रायवेट अस्पतालों में लाखों का खर्च होता है। ऐसे में प्रदेश के गरीब दंपती जो संतान सुख से वंचित होते हैं, उन्हें हमीदिया अस्पताल में आईवीएफ के जरिए ये सुख जल्द ही मिल पायेगा।

विशेष संवाददाता
September 24 2022 Updated: September 24 2022 15:32
0 40707
गरीब निःसंतान दंपतियों को कम खर्च में मिलेगा लाभ, हमीदिया में बनेगा आईवीएफ सेंटर हमीदिया अस्पताल, भोपाल

भोपाल। मध्य प्रदेश के निःसंतान दंपतियों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में पहली बार सरकारी अस्पताल में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) सेंटर खुलने वाला है। इसके खुलने से राज्य के ऐसे गरीब दंपती, जिन्हें संतान सुख नहीं मिल पा रहा है। उनका अत्याधुनिक पद्धति से इलाज किया जाएगा।

राजधानी भोपाल (Bhopal) के हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में यह सेंटर खुलेगा। इसका सीधा लाभ प्रदेश के गरीब निःसंतान दंपत्तियों को मिलेगा। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री (Minister) विश्वास सारंग (Vishwas Sarang) ने हमीदिया अस्पताल के नवीन भवन में स्थानांतरित हुए सुल्तानिया (Sultania) अस्पताल के निरीक्षण के दौरान यह घोषणा की।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि राजधानी भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल में IVF सेंटर खुलेगा। बजट का हमने प्रावधान कर लिया है। इसको लेकर डॉक्टर (Doctors) और नर्सों को ट्रेनिंग दी जाएगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि IVF सेंटर खुलने से गरीब निःसन्तान दम्पत्तियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के शासकीय चिकित्सा इंफ्रास्ट्रक्चर (infrastructure) में पहली बार ऐसा कदम उठाया जा रहा है। आईवीएफ सेंटर हेतु बजट का प्रावधान कर स्थान का चिन्हांकन कर दिया गया है। सेंटर की स्थापना में लगभग 4 माह का समय लगेगा।

आईवीएफ की प्रक्रिया में प्रायवेट (private) अस्पतालों में लाखों का खर्च होता है। ऐसे में प्रदेश के गरीब दंपती जो संतान (child) सुख से वंचित होते हैं, उन्हें हमीदिया अस्पताल में आईवीएफ के जरिए ये सुख जल्द ही मिल पायेगा। इसके लिए आईवीएफ लैब में शोध के साथ इलाज भी किया जायेगा। ऐसी महिलाएं जो मां नहीं बन पा रही हैं। वह कम खर्च में जांच कराकर इस सुविधा का लाभ ले सकती हैं।

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का जवाब, कोरोना टीके लगवाने से मौत के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का जवाब, कोरोना टीके लगवाने से मौत के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं

विशेष संवाददाता November 29 2022 31150

कोरोना टीकाकरण की वजह से कथित मौतों को लेकर केंद्र सरकार ने कोई जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है।

प्रेगनेंसी में कोरोना वैक्सीन लेने वाली महिलाओं के नवजात शिशुओं में दीर्घकालिक एंटीबॉडीज पाई गई: शोध

प्रेगनेंसी में कोरोना वैक्सीन लेने वाली महिलाओं के नवजात शिशुओं में दीर्घकालिक एंटीबॉडीज पाई गई: शोध

हे.जा.स. February 09 2022 27123

गर्भावस्था के दौरोना कोरोना वैक्सीन लेने वाली महिलाओं के नवजात शिशुओं में काफी लंबे समय तक रहने वाली

लॉफिंग गैस थेरपी से दूर हो रहा दांत के मरीज़ों का दर्द

लॉफिंग गैस थेरपी से दूर हो रहा दांत के मरीज़ों का दर्द

आरती तिवारी September 08 2023 50852

दांत के मरीजों का दर्द और स्ट्रेस दूर करने के लिए डॉक्टरों ने नई तरकीब केजीएमयू निकाली है। इसके लिए

सीएम धामी के निर्देश पर आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक पर गिरी गाज

सीएम धामी के निर्देश पर आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक पर गिरी गाज

विशेष संवाददाता July 09 2023 32668

लगातार शिकायत मिलने के बाद सीएम धामी एक्शन मोड़ में नजर आए। वहीं अब सीएम धामी के आदेश के बाद आयुर्वे

गोमती नगर विस्तार में राम आसरे पुरवा, खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की देखिए व्यवस्थाएं

आरती तिवारी August 26 2022 104709

देश कई स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियों से जूझ रहा है, कई तरह के वायरस देश में कहर बरपा रहे हैं। दूसरी ओर

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा क्षय रोग उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान अनुकरणीय: डॉ. मनसुख मंडाविया

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा क्षय रोग उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान अनुकरणीय: डॉ. मनसुख मंडाविया

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2022 70481

प्रदेश से टी.बी. उन्मूलन के लिए टी.बी. रोगियों को उनके स्वस्थ होने तक पोषण और चिकित्सा की समुचित देख

लोहिया संस्थान में इकमो कार्यशाला पर विशेषज्ञों ने दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

लोहिया संस्थान में इकमो कार्यशाला पर विशेषज्ञों ने दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

हुज़ैफ़ा अबरार August 25 2026 567

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के एनेस्थीसिया विभाग द्वारा संचालित गहन चिकित्सा इकाई में इकमो सेवा

आखिर क्यों सिकुड़ जाती हैं पानी में रहने से उंगलियां?

आखिर क्यों सिकुड़ जाती हैं पानी में रहने से उंगलियां?

लेख विभाग June 09 2023 74895

हम सभी जानते हैं कि देर तक पानी में रहने या नहाने के बाद हाथ और पैर की त्वचा सिकुड़ जाती है लेकिन शा

स्वास्थ्य विभाग की शानदार पहल, जिले अस्पताल में लगी 3 ऑटोमेटिक डिफिब्रिलेटर मशीन

स्वास्थ्य विभाग की शानदार पहल, जिले अस्पताल में लगी 3 ऑटोमेटिक डिफिब्रिलेटर मशीन

विशेष संवाददाता May 26 2023 36432

औरैया के 100 शैय्या जिला अस्पताल में गुरुवार को 3 डिफिब्रिलेटर लगाए गए हैं। डिफिब्रिलेटर मशीनों के ल

इंदौर की सड़कों पर दिखेगी ट्री एंबुलेंस

इंदौर की सड़कों पर दिखेगी ट्री एंबुलेंस

विशेष संवाददाता August 27 2022 23294

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि ''अपनी तरह की इस अनूठी सेवा की मदद से लोग हरियाली के विस्तार मे

Login Panel