देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

निरोगी रहना जरुरी लेकिन वेलनेस ही अंतिम लक्ष्य: पीएम मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी ने डब्ल्यूएचओ के ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन का उद्घाटन किया। इस दौरान डब्ल्यूएचओ महानिदेशक डाक्चर टेड्रोस घेब्रियसस और मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ मौजूद रहे। नेपाल, बांग्लादेश, भूटान प्रधानमंत्रियाें ने वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया।

रंजीव ठाकुर
April 20 2022 Updated: April 20 2022 13:15
0 34542
निरोगी रहना जरुरी लेकिन वेलनेस ही अंतिम लक्ष्य: पीएम मोदी पीएम मोदी डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन उद्घाटन में

जामनगर। मंगलवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने डब्ल्यूएचओ के ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन का उद्घाटन किया। इस दौरान डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस घेब्रियसस और मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ मौजूद रहे। नेपाल, बांग्लादेश, भूटान प्रधानमंत्रियाें ने वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया। 

केंद्रीय आयुष मंत्री (AYUSH minister) सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि डब्ल्यूएचओ (WHO) ने भारत में पारंपरिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र की स्थापना कर मानवता के सामने सबसे कठिन समय में भी उल्लेखनीय प्रतिबद्धता दर्शायी है। कोविड (covid) का मुश्किल दौर भी हमें रोक नहीं पाया है।

बताते चले कि केंद्र सरकार का लक्ष्य पारंपरिक चिकित्सा की क्षमता को तकनीकी प्रगति और साक्ष्य-आधारित अनुसंधान के साथ एकीकृत करना है। यहाँ जामनगर आधार के रूप में काम करेगा। पारंपरिक चिकित्सा को लेकर केंद्र का उद्देश्य दुनिया को शामिल करना और लाभान्वित करना है। 

जीसीटीएम (GCTM) चार मुख्य रणनीतिक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसमें साक्ष्य और शिक्षा, डेटा और विश्लेषण, स्थिरता और इक्विटी, इसके साथ ही वैश्विक स्वास्थ्य के लिए पारंपरिक चिकित्सा के योगदान को अनुकूलित करने के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी शामिल है।

पीएम मोदी ने कहा कि हम भारतीय वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वे संतु निरामय: की भावना से जीने वाले लोग हैं। पूरी दुनिया एक ही परिवार है और ये पूरा परिवार हमेशा निरोग रहे, ये हमारा दर्शन रहा है।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि निरोगी रहना जीवन के सफर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है। लेकिन, वेलनेस ही अंतिम लक्ष्य होना चाहिए। वेलनेस का हमारा जीवन में क्या महत्व है, इसका अनुभव हमने कोरोना महामारी के दौरान महसूस किया है।

पीएम मोदी ने कहा, अनेक बीमारियों से लड़ने में भारत की योग परंपरा दुनिया के बहुत काम आ रही है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से योग प्रचलित हो रहा है और दुनिया भर में लोगों को मानसिक तनाव कम करने में, मन-शरीर-चेतना में संतुलन कायम करने में मदद कर रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लक्ष्य हासिल करने में सभी का सहयोग जरूरी : डॉ. बाजपेयी 

स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लक्ष्य हासिल करने में सभी का सहयोग जरूरी : डॉ. बाजपेयी 

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2022 31111

अपर निदेशक ने कहा कोविड के साथ ही बाल, प्रजनन, मातृ, किशोर स्वास्थ्य, क्षय रोग सहित अन्य स्वास्थ्य म

उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन का आगाज़, अब तक 31लोग संक्रमित

उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन का आगाज़, अब तक 31लोग संक्रमित

हुज़ैफ़ा अबरार January 05 2022 23929

प्रदेश में अब तक 31लोग ओमिक्रॉन संक्रमित हो चुके हैं। अभी लखनऊ में ओमिक्रॉन की जांच दो वैज्ञानिक संस

विश्व स्ट्रोक दिवस पर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में सेमिनार आयोजित 

विश्व स्ट्रोक दिवस पर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में सेमिनार आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार October 31 2023 160438

देशभर में स्ट्रोक के बढ़ते मामलों को लेकर मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त किया

शर्मनाक: ठेले पर मरीज को लेकर अस्पताल जा रही महिला का वीडियो वायरल

विशेष संवाददाता April 06 2023 28719

माधौगढ़ इलाके में एम्बुलेंस न मिलने के कारण एक महिला को मजबूरी में अपने पति को ठेले पर लादकर अस्पताल

मोतियाबिन्द आपरेशन हर मौसम में आसान व कारगर।

मोतियाबिन्द आपरेशन हर मौसम में आसान व कारगर।

लेख विभाग January 18 2021 28577

आंखों के प्राकृतिक लेंस के धुंधले पडऩे को ही कैटरेक्ट या आम बोलचाल की भाषा में मोतियाबिंद कहा जाता ह

लखनऊ में हैप्पीथॉन-22 कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ में हैप्पीथॉन-22 कार्यशाला का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 10 2022 31498

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह की सैर से किया गया। अतिथियों ने अपनी सभी मानसिक कुंठाओं व अवचेतन में स्थित

जी-20 स्वास्थ्य-समूह की पहली बैठक तिरुवनंतपुरम में हुई सम्पन्न 

जी-20 स्वास्थ्य-समूह की पहली बैठक तिरुवनंतपुरम में हुई सम्पन्न 

एस. के. राणा January 19 2023 31804

डॉ. पवार ने कहा कि महामारी की रोकथाम, उसके लिये तैयारी और कार्रवाई के लिये विभिन्न प्रकार के अनेक से

प्रयागराज में अवैध क्लीनिक पर शिकंजा

प्रयागराज में अवैध क्लीनिक पर शिकंजा

विशेष संवाददाता March 17 2023 34591

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के गोबर गली में अवैध रूप से संचालित वर्षों पुरानी क्लीनिक प

राहत: देश में कम हो रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 10 हजार 725 नए मामले

राहत: देश में कम हो रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 10 हजार 725 नए मामले

आरती तिवारी August 26 2022 30560

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रिकवरी रेट 98.61% है। बीते 24 घंटे में 68 लोगों की मौत हुई। कोविड-19 स

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने लाल किले पर किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने लाल किले पर किया योग

विशेष संवाददाता April 07 2022 43458

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि योग अनेक बीमारियों के उपचार, रोकथाम और नियंत्रण में प्रभावी है। स्वस्थ जीवन

Login Panel