देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सोरायसिस: लक्षण, कारण, निदान और प्रबंधन

सोरायसिस तब होता है, जब प्रतिरक्षा प्रणाली रोगज़नक़ के लिए सामान्य त्वचा कोशिका में दोष पैदा करती है तथा दोषपूर्ण संकेत भेजती है, जिससे नई त्वचा की कोशिका ज्यादा उत्पन्न होती है। सोरायसिस संक्रामक नहीं है।

लेख विभाग
June 17 2022 Updated: June 17 2022 23:45
0 42239
सोरायसिस: लक्षण, कारण, निदान और प्रबंधन प्रतीकात्मक चित्र

यह प्रतिरक्षा प्रणाली में परेशानी के कारण होने वाला रोग है, जो कि त्वचा को प्रभावित करता है। इसके कारण चमकीलेपन वाली त्वचा के साथ त्वचा, लाल, पपड़ीदार एवं परतदार हो जाती है। यह स्थिति संक्रामक नहीं है। अधिकांश लोग केवल अपने शरीर के छोटे पैच से प्रभावित होते हैं। सोरायसिस तब होता है, जब प्रतिरक्षा प्रणाली (immune system) रोगज़नक़ के लिए सामान्य त्वचा कोशिका में दोष पैदा करती है तथा दोषपूर्ण संकेत भेजती है, जिससे नई त्वचा की कोशिका ज्यादा उत्पन्न होती है।

सोरायसिस संक्रामक नहीं है। इसे निम्नलिखित प्रकार से वर्गीकृत किया जा सकता है:

 

गैर पुस्टलर या फुंसी के बिना - non pustular or without pimple

1. सोरायसिस वुल्गारिस - Psoriasis Vulgaris

यह सोरायसिस का सबसे सामान्य प्रकार है। यह सोरायसिस से पीड़ित अस्सी से नब्बे प्रतिशत लोगों को प्रभावित करता है। सफ़ेद चमकीली पपड़ीदार त्वचा के साथ प्लाक या चमकीली त्वचा वाला सोरायसिस सामान्यत: लाल त्वचा के उभार के साथ होता है। इन हिस्सों को प्लाक/चमकीली त्वचा कहा जाता है।

2. सोरिऐटिक ऐरिथ्रोडर्मा - Psoriatic Erythroderma

इसमें अधिकांश शरीर की सतह पर त्वचा का निकलना एवं व्यापक सूजन होना शामिल है। इसमें सामान्यत: गंभीर खुजली, सूजन और दर्द होता है। इस प्रकार का सोरायसिस घातक हो सकता है, अत्यधिक सूजन और त्वचा का निकलना, तापमान नियंत्रित करने की शरीर की क्षमता और त्वचा अवरोधक प्रक्रिया में बाधा डालता है।

 

पुस्टलर या फुंसी सहित - Pustular or pustular

पुस्टलर सोरायसिस उभार के रूप में दिखाई देता है, जो कि असंक्रमित पस (पुस्टलर्स) से भरा होता है। पुस्टलर सोरायसिस कही भी हो सकता है, सामान्यत: हाथों एवं पैरों (पाल्मोप्लंटार पस्टुलोसिस) पर ज़्यादा होता है या शरीर के किसी भी हिस्से पर व्यापक चकत्ते हो सकते है।

इसमें शामिल है:

  • सामान्यीकृत पुस्टलर सोरायसिस (पुस्टलर सोरायसिस वोन जुम्बुश)।
  • पस्टुलोसिस पाल्मारिस और प्लाटेरीस (लगातार पाल्मोप्लंटार पस्टुलोसिस, बारबर टाईप का पुस्टलर सोरायसिस, हाथ-पैर का पुस्टलर सोरायसिस)।
  • वृत्ताकार पुस्टलर सोरायसिस।
  • एक्रोडर्मोंटिटिस कन्टिन्यूम।
  • इम्पिटाइगो हेपेटिफॉर्मिस/हर्प्टिफॉर्मिस।
  • सोरायसिस के अन्य प्रकारों में निम्नलिखित शामिल है:
  • औषधी-प्रेरित सोरायसिस।
  • इन्वर्स सोरायसिस।
  • नैपकिन सोरायसिस।
  • सीब्रोरहाइक सोरायसिस।
  • गुटेट या चित्तीदार सोरायसिस: इसे बहुत सारे छोटे, पपड़ीदार, लाल या गुलाबी, आंसू के आकार के घाव के रूप में जाना जाता है।

1. नेल सोरायसिस - Nail Psoriasis

यह उंगली एवं पैरों के नाख़ून में कई प्रकार के परिवर्तन उत्पन्न करता है। इसमें नाख़ून के रंग में बदलाव, नाख़ून में दाग या गड्डे, नाख़ूनों में रेखाएं, नाख़ून के नीचे की त्वचा में जमाव तथा नाख़ून का निकलना एवं कमज़ोर होना शामिल है।

2. सोरिऐटिक आर्थ्राइटिस - Psoriatic Arthritis

इसमें संधि या जोड़ एवं संयोजी ऊतक की सूजन शामिल है। यह किसी भी संधि या जोड़ को प्रभावित कर सकता है, लेकिन यह सबसे अधिक उंगलियों एवं पैरों के जोड़ों को प्रभावित करता है।

 

सोरायसिस के लक्षण - Symptoms of Psoriasis

1. प्लाक सोरायसिस - Plaque Psoriasis:

इसके लक्षणों में शुष्क, लाल घाव वाली त्वचा शामिल है, जिसे प्लाक/चमकीली त्वचा के नाम से जाना जाता है। यह घाव प्लाक/चमकीली त्वचा से घिरे होते है।

2. गुटेट या चित्तीदार सोरायसिस - Spotted Psoriasis:

 इसके कारण छाती, बाजुओं, पैरों एवं सिर या खोपड़ी में (एक सेमी या 1/3 इंच से कम) आंसू के आकार के घाव हो जाते है। 

 

सोरायसिस के कारण - Symptoms of Psoriasis

सोरायसिस ऑटोइम्यून या स्व-प्रतिरक्षित रोग है, जिसमें शरीर की अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली अधिक सक्रिय हो जाती है तथा शरीर के सामान्य ऊतकों पर हमला करती है।

 

सोरायसिस का निदान - Symptoms of Psoriasis

सोरायसिस का निदान सामान्यत: त्वचा के आधार पर किया जाता है, इसके लिए कोई विशेष रक्त परीक्षण या नैदानिक प्रक्रिया नहीं है।

 

सोरायसिस का प्रबंधन - Management of psoriasis

  • बिस्तर पर आराम।
  • ब्लेन्ड इमोलेटर और मॉइस्चराइज़र, मिनरल/खनिज तेल, और पेट्रोलियम जेली प्रभावित त्वचा को उपचारित करने में मदद करते हैं।
  • जटिलताओं का उपचार (उदाहरण के लिए एंटीबायोटिक, मूत्रवध॔क औषधी (पेशाब अधिक जाने वाली दवा), पोषण संबंधी सहयोग)।
  • मेथोटेरेक्सेट की कम ख़ुराक, सिकोलास्पोरिन या एसिटेटिन।
  • व्यक्तिगत मामलों में जैविकीय एजेंटों जैसे कि टीएनएफ-अल्फा इनहिबिटर अदलीमुमाब, एटनेरसेप्ट और इन्फ्लिक्जिमैब और उस्टेकिनुमाब से बेहत्तर परिणाम मिलने की सूचना प्राप्त हुयी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में कोरोना संक्रमण के मामले बीस हज़ार के पार 

देश में कोरोना संक्रमण के मामले बीस हज़ार के पार 

एस. के. राणा July 21 2022 26130

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,45,654 हो गई है जो कि कल की तुलना में 2000 अधिक है। इस दौरान

फाइलेरिया उन्मूलन के खिलाफ मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत 

फाइलेरिया उन्मूलन के खिलाफ मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत 

हुज़ैफ़ा अबरार May 13 2022 38457

निदेशक संचारी रोग डॉ. ए.के.सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि आश

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय रोगी कल्याण समिति की बैठक

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय रोगी कल्याण समिति की बैठक

हुज़ैफ़ा अबरार December 07 2022 21828

मंडलायुक्त ने अस्पतालों में रोगियों के लिए पीने के पानी की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। जिन चि

कोविड​​-19 से उबरे एक तिहाई बुजुर्गों में कम से कम एक नयी समस्या मिली: बीएमजे

कोविड​​-19 से उबरे एक तिहाई बुजुर्गों में कम से कम एक नयी समस्या मिली: बीएमजे

हे.जा.स. February 10 2022 28084

नतीजे बताते हैं कि 2020 में कोविड-19 से ठीक होने वाले व्यक्तियों में से 32 प्रतिशत लोगों को एक या अध

यूपी में चार माह में 1.28 लाख टीबी मरीज लिए गए गोद

यूपी में चार माह में 1.28 लाख टीबी मरीज लिए गए गोद

रंजीव ठाकुर July 22 2022 29981

उत्तर प्रदेश में क्षय रोगियों को गोद लेने की पहल रंग ला रही है। वर्ष 2019 में शुरू हुई इस पहल से अब

चश्मा: चेहरे की सुंदरता के साथ आँखों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिये बहुत ज़रूरी

रंजीव ठाकुर April 23 2022 43946

रोड साइड से खरीदे गए चश्मे सस्ते जरूर होते हैं लेकिन इनका प्लास्टिक हमारी आँखों को बहुत नुकसान पहुंच

पित्ताशय की पथरी को न लें हल्के में, लगातार बढ़ रहे मरीज

पित्ताशय की पथरी को न लें हल्के में, लगातार बढ़ रहे मरीज

एस. के. राणा January 28 2023 24156

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी सप्ताह में 4 से 5 ऑपरेशन पित्त की पथरी के किए जा रहे हैं।

लंपी वायरस ने फिर दी दस्तक

लंपी वायरस ने फिर दी दस्तक

हे.जा.स. May 13 2023 36475

बीते 4 दिनों में 3131 ज्यादा लंपी वायरस के मामले दर्ज किए गए। लंपी वायरस इतनी तेजी से फैलता है की एक

बदलते मौसम में गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मरीज़ को बुखार और डिहाइड्रेशन कर सकता है परेशान, ऐसे रहें सावधान

बदलते मौसम में गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मरीज़ को बुखार और डिहाइड्रेशन कर सकता है परेशान, ऐसे रहें सावधान

लेख विभाग June 30 2022 31027

जब तापमान बढ़ रहा हो तो बुखार और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर ये स्थिति

डॉ मनसुख मंडाविया ने जारी की आवश्यक दवाओं की नयी सूची, सस्ती हो जाएंगी ये दवाएं

डॉ मनसुख मंडाविया ने जारी की आवश्यक दवाओं की नयी सूची, सस्ती हो जाएंगी ये दवाएं

रंजीव ठाकुर September 14 2022 38601

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने नयी आवश्यक दवाओं की सूची जारी कर दी है। पिछले साल ही

Login Panel