देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका यूक्रेन में सैन्य जैविक गतिविधियां कर रहा है: रूस का दावा

रूस-यूक्रेन में छिड़ा युद्ध आज भी जारी है। रूस यूक्रेन को इस युद्ध में हराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। इस बीच रूस ने दावा किया है कि अमेरिका यूक्रेन के क्षेत्र में सैन्य जैविक गतिविधियां कर रहा है।

हे.जा.स.
March 11 2022 Updated: March 12 2022 02:44
0 28157
अमेरिका यूक्रेन में सैन्य जैविक गतिविधियां कर रहा है: रूस का दावा प्रतीकात्मक

न्यूयार्क, एपी। रूस-यूक्रेन में छिड़ा युद्ध आज भी जारी है। रूस यूक्रेन को इस युद्ध में हराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। इस बीच रूस ने दावा किया है कि अमेरिका यूक्रेन के क्षेत्र में सैन्य जैविक गतिविधियां कर रहा है। रूस के इस दावे पर अब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आज एक बैठक करेगा जिसमें इस बात पर चर्चा होगी। बता दें कि गुरुवार को ही संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत दिमित्री पालींस्की ने एक ट्वीट के जरिए यह मांग की थी। रूस का आरोप है कि बाइडन प्रशासन यूक्रेन में रासायनिक और जैविक प्रयोगशाला चला रहा है।

अमेरिका ने बताया रूस की चाल
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा द्वारा लगाए गए इन आरोपों का व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने ट्वीट के जरिए जवाब दिया। साकी ने चेताते हुए कहा कि रूस यूक्रेन के खिलाफ रासायनिक या जैविक हथियारों का उपयोग कर सकता है, जिस पर उसने आक्रमण किया है। साकी ने रूस के दावे को बेतुका बताया और कहा कि यह रूस द्वारा यूक्रेन पर अपने आगे के पूर्व नियोजित हमले को सही ठहराने की एक स्पष्ट चाल है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने दावे को नकारा
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने इस बीच कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन जो यूक्रेनी सरकार के साथ काम कर रहा है उसने यूक्रेनी सरकार की ओर से इस प्रकार की किसी भी गतिविधि को नकारा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पहले ही आक्रमण का बहाना बनाने के लिए रूस के इस झूठ के बारे में चेतावनी दी थी। स्टीफन के अनुसार व्हाइट हाउस ने चेताया था कि रूस पुरानी लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए एक ढोंग रचने की कोशिश कर सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

संकरा आई हॉस्पिटल, कानपुर ने नेत्र विज्ञान में डीएनबी मान्यता प्राप्त की

संकरा आई हॉस्पिटल, कानपुर ने नेत्र विज्ञान में डीएनबी मान्यता प्राप्त की

रंजीव ठाकुर August 05 2022 161541

संकरा आई हॉस्पिटल की अकादमिक शाखा, संकरा एकेडमी ऑफ विज़न (एसएवी) को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन, नई दि

देहरादून में मृतकों को भी लग रही है कोरोना वैक्सीन, प्रमाण भी हुआ जारी

देहरादून में मृतकों को भी लग रही है कोरोना वैक्सीन, प्रमाण भी हुआ जारी

एस. के. राणा March 07 2022 34074

यहाँ मृतकों को कोरोना वैक्सीन लगाने जाने का मामला सामने आया है। हैरत की बात यह है कि यह पहला मामला न

स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित अनमय को क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन से मिला 21 लाख का सहयोग

रंजीव ठाकुर September 15 2022 28310

गौरीगंज, अमेठी के विधायक व क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन के डायरेक्टर राकेश प्रताप सिंह ने अनमय के माता-प

सीरम इंस्टीट्यूट ने टीबी से बचाव के लिए आरबीसीजी टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मांगी

सीरम इंस्टीट्यूट ने टीबी से बचाव के लिए आरबीसीजी टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मांगी

एस. के. राणा March 28 2022 43699

सीरम इंस्टीट्यूट ने आरबीसीजी टीके आपात उपयोग की मंजूरी मांग की है। ये टीके उन्नत तकनीक से निर्मित हो

कोविशील्ड और कोवैक्सीन ने अपनी बूस्टर खुराकों के दामों में भरी कमी की, वर्तमान दाम 225 रुपये  

कोविशील्ड और कोवैक्सीन ने अपनी बूस्टर खुराकों के दामों में भरी कमी की, वर्तमान दाम 225 रुपये  

हे.जा.स. April 10 2022 44171

पहले कोविशील्ड की बूस्टर डोज 600 रुपए और कोवैक्सीन की बूस्टर 1200 रुपए प्रति शॉट फिक्स की थी, आज इन

RMLअस्पताल में इंटर्नशिप पूरी कर चुके छात्रों का प्रदर्शन

RMLअस्पताल में इंटर्नशिप पूरी कर चुके छात्रों का प्रदर्शन

आरती तिवारी July 11 2023 35063

लखनऊ के प्रतिष्ठित आयुर्विज्ञान संस्थान राम मनोहर लोहिया में इंटर्नशिप कर चुके छात्रों ने एक प्रदर्श

अमेरिका ने भारत में बनी एजरीकेयर आई ड्रॉप को लेकर जारी किया अलर्ट

अमेरिका ने भारत में बनी एजरीकेयर आई ड्रॉप को लेकर जारी किया अलर्ट

हे.जा.स. February 05 2023 59638

अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डीजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए

हीमोग्लोबिन लेवल बूस्ट करने के लिए खाएं ये चीजें: डाइटिशियन आयशा खातून

हीमोग्लोबिन लेवल बूस्ट करने के लिए खाएं ये चीजें: डाइटिशियन आयशा खातून

आयशा खातून May 07 2023 37141

हीमोग्लोबिन ही पूरे शरीर में ऑक्सीजन का संचार करता है। बताया जा रहा है कि, शरीर को सामान्य रूप से सं

लोहिया संस्थान में गर्भवती महिलाओं को बिना डोनर खून मिलना शुरू 

लोहिया संस्थान में गर्भवती महिलाओं को बिना डोनर खून मिलना शुरू 

हुज़ैफ़ा अबरार January 01 2022 34528

पहली जनवरी को पूरे दिन सभी जरूरतमंद मरीजों के लिए बिना डोनर खून उपलब्ध कराया जा रहा है। नए साल के स्

ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़े, 2,432 पहुंचा संक्रमण का मामला, पहली मौत की पुष्टि    

ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़े, 2,432 पहुंचा संक्रमण का मामला, पहली मौत की पुष्टि    

हे.जा.स. January 06 2022 34585

केंद्र सरकार ने बुधवार को देश में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट से जुड़ी पहली मौत की पुष्टि की। राजस्था

Login Panel