देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डीएम ने प्रातः जिला मेमोरियल चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने मरीजों के साथ उपस्थित तीमारदारों से भी वार्ता की तथा चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में उनका फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी चिकित्सालयों में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन एवं जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ने ओपीडी का निरीक्षण करते हुए मरीजों के पंजीकरण, चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 28 2026 Updated: October 28 2026 23:21
0 49
डीएम ने प्रातः जिला मेमोरियल चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण Dr. Vipin Kumar Jain conducted a surprise inspection of the District Memorial Hospital

बलरामपुर। जनपद में आमजन को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए जाने तथा सरकारी चिकित्सालयों में चिकित्सा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के उद्देश्य से डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने प्रातः जिला मेमोरियल चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों के उपचार की व्यवस्था, चिकित्सकीय सेवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों एवं ओपीडी का निरीक्षण करते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।मरीजों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य उपचार चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे परीक्षण, दवाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सालय में मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

इस दौरान डीएम ने मरीजों के साथ उपस्थित तीमारदारों से भी वार्ता की तथा चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में उनका फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी चिकित्सालयों में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन एवं जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ने ओपीडी का निरीक्षण करते हुए मरीजों के पंजीकरण, चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को चिकित्सकों द्वारा समयबद्ध परीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा विशेष रूप से बुजुर्गों महिलाओं बच्चों एवं गंभीर रूप से बीमार मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मरीजों एवं उनके तीमारदारों के साथ चिकित्सालय के समस्त चिकित्सक एवं कर्मचारी संवेदनशील तथा सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करें।

उन्होंने चिकित्सालय में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने तथा मरीजों को शासन की मंशानुरूप निर्धारित निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सकीय उपकरणों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों को क्रियाशील बनाए रखने पर जोर दिया।  डीएम ने संबंधित चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जाए तथा मरीजों को उपचार प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अपने निर्धारित दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें। डीएम ने स्पष्ट किया कि जनपद के सरकारी चिकित्सालयों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए जाने के लिए निरीक्षण एवं अनुश्रवण की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लोहिया में क्लिनिकल ट्रांसफ्यूजन प्रक्टिसेज पर सीएमई का आयोजन     

लोहिया में क्लिनिकल ट्रांसफ्यूजन प्रक्टिसेज पर सीएमई का आयोजन     

हुज़ैफ़ा अबरार December 11 2022 23699

सीएमई का उद्देश्य प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी और ग्रैनुलोसाइट ट्रांसफ्यूजन जैसे नए विषयों पर ज्ञान

गैस की सबसे ज्यादा बिकने वाली ये दवा है नकली

गैस की सबसे ज्यादा बिकने वाली ये दवा है नकली

एस. के. राणा September 01 2023 224328

सरकार ने हाल ही में दवाओं की जांच रिपोर्ट जारी की है, जिसे देखकर आप और बीमार पड़ सकते हैं। दरअसल सरका

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कैंसर पीड़ित मरीज को पहुंचाया अस्पताल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कैंसर पीड़ित मरीज को पहुंचाया अस्पताल

हे.जा.स. April 06 2023 28411

मंत्री ने निर्देश दिए की मरीज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराकर उसका निशुल्क इलाज कराएं। इसी बीच मंत

टीबी के खिलाफ अभियान, यूपी में मिले 3959 मरीज

टीबी के खिलाफ अभियान, यूपी में मिले 3959 मरीज

आरती तिवारी July 05 2023 33885

राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र भटनागर ने बताया कि 21 दिवसीय विशेष अभियान के तहत 3959 टीबी मरीज

प्राकृतिक सुंदरता के साथ बहुत काम की औषधि है गेंदे के फूल।

प्राकृतिक सुंदरता के साथ बहुत काम की औषधि है गेंदे के फूल।

लेख विभाग January 02 2021 29660

यह शरीर में जमा सभी विषैले तत्वों को हटाकर शरीर की डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया में मदद करता है. इसके सा

गुर्दे की पथरी को गलाकर बाहर निकाल देंगे ये असरदार उपाय

गुर्दे की पथरी को गलाकर बाहर निकाल देंगे ये असरदार उपाय

श्वेता सिंह October 13 2022 37926

गुर्दे की पथरी बनने से वजन कम होने, बुखार, मतली, रक्तमेह और पेट के निचले हिस्से में गंभीर दर्द के सा

प्रदेश में बढ़ गए कोरोना वायरस के 2,099 रोगी
बीपीकॉन-2022: भारत में उच्च रक्तचाप की वर्तमान स्थिति और इसके अधिक बेहतर नियंत्रण पर हुई चर्चा

बीपीकॉन-2022: भारत में उच्च रक्तचाप की वर्तमान स्थिति और इसके अधिक बेहतर नियंत्रण पर हुई चर्चा

रंजीव ठाकुर September 10 2022 36115

इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपीकॉन 2022 का आरम्भ अटल बिहारी वाजपेई कंवे

जानिए मधुमेह (डायबिटीज, शुगर) के कारण और लक्षण।

जानिए मधुमेह (डायबिटीज, शुगर) के कारण और लक्षण।

लेख विभाग February 19 2021 25376

शुगर के लक्षण की जानकारी दे रहे हैं : प्यास लगना, बार-बार पेशाब लगना, भूख बढ़ना, थकान, धुंधला दिखाई

कोविड़रोधी वैक्सीनेशन: मिक्स मैच बूस्टर डोज की अनुमति देने पर शंका 

कोविड़रोधी वैक्सीनेशन: मिक्स मैच बूस्टर डोज की अनुमति देने पर शंका 

एस. के. राणा May 12 2022 24887

एक अन्य जानकार ने कहा, 'मौजूदा टीकाकरण कार्यक्रम में दखल देने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि वैक्सीन म

Login Panel