देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

ब्रेन टय़ूमर व हृदय रोग से जूझ रहे मरीज को दी नयी जिन्दगी।

कार्डियोलॉजिस्ट डा. तिवारी के सफल इलाज से मरीज और उसके परिजन बेहद संतुष्ट थे और उन्होंने सहारा हॉस्पिटल की त्वरित सेवाओं, डाक्टरों की टीम और मैनेजमेन्ट की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

0 35204
ब्रेन टय़ूमर व हृदय रोग से जूझ रहे मरीज को दी नयी जिन्दगी। प्रतीकात्मक

लखनऊ। सहारा हॉस्पिटल के डाक्टरों ने ब्रेन टय़ूमर और हृदय रोग से पीड़ित 52 वर्षीय व्यक्ति का त्वरित इलाज कर नया जीवन दिया। मरीज के परिजन सहारा हॉस्पिटल के सीनियर न्यूरो सर्जन डा. मजहर हुसैन और कार्डियोलॉजिस्ट डा. वी.के. तिवारी की कुशलता के कायल हो गए और सहारा हॉस्पिटल की त्वरित सेवाओं, विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम तथा मैनेजमेन्ट की प्रशंसा की।

मरीज के अनुसार वह एक दिन अचानक चक्कर आने पर अपने घर में बेहोश हो गए। उन्हें डाक्टर को दिखाया गया तो पता चला कि उनको ब्रेन ट्यूमर है। ऑपरेशन के अलावा इसका और कोई इलाज नहीं है। मरीज जब तक आपरेशन के लिए तैयार हो पाते, उससे एक दिन पहले ही उनको वाशरूम में फिर से चक्कर आ गया। 

इस बार परिजनों ने मरीज को गोमतीनगर स्थित सहारा हॉस्पिटल के सीनियर न्यूरो सर्जन डा. मजहर हुसैन से परामर्श लिया। डा. मजहर हुसैन की सलाह के बाद ब्रेन ट्यूमर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। 

ढाई साल तक मरीज की दवा चलती रही लेकिन एक दिन अचानक उनके सीने में तेज दर्द के साथ पसीना आने लगा और घबराहट होने लगी। परिजन उनको लेकर सहारा हॉस्पिटल की इमरजेंसी पहुंचे, जहां वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डा. वी के तिवारी ने तुरन्त एंजियोग्राफी करवायी तो पता चला मरीज को हार्ट अटैक हुआ है। हार्ट की नसों में ब्लॉकेज है। मरीज का ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन पहले ही हो चुका था इसलिए तुरन्त सर्जरी करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन डा. तिवारी ने कुशलता के साथ मरीज की तुरन्त एंजियोप्लास्टी करके ब्लॉकेज को खोल दिया जिससे उसकी जान बच गयी।

कार्डियोलॉजिस्ट डा. तिवारी के सफल इलाज से मरीज और उसके परिजन बेहद संतुष्ट थे और उन्होंने सहारा हॉस्पिटल की त्वरित सेवाओं, डाक्टरों की टीम और मैनेजमेन्ट की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह ने बताया कि हमारे अभिभावक माननीय सहाराश्री के विजन को साकार करते हुए सहारा हॉस्पिटल में 52 से अधिक विभागों में कुशल चिकित्सकों द्वारा अत्याधुनिक उपकरणों से उत्कृष्ट सेवाएं मरीजों को निरंतर प्रदान की जा रही हैं। हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक कैथ लैब की सुविधा है, जहां कार्डियोलॉजिस्ट टीम अपने अनुभव व दक्षता के साथ मरीजों का इलाज सफलतापूर्वक कर रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

फाइलेरिया रोग: लक्षण, कारण, इलाज और बचाव

फाइलेरिया रोग: लक्षण, कारण, इलाज और बचाव

लेख विभाग May 13 2022 79920

फाइलेरिया एक परजीवी रोग है जो फाइलेरियोइडिया टाइप राउंडवॉर्म के संक्रमण से होता है। वे खून चूसने वा

बच्चों के कोविडरोधी टीकाकरण में और तेजी लायें: सीडीओ

बच्चों के कोविडरोधी टीकाकरण में और तेजी लायें: सीडीओ

रंजीव ठाकुर April 30 2022 32050

बच्चों के कोविड टीकाकरण की रफ़्तार में और तेजी लाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्

शोध: टीबी के इलाज की कम होगी अवधि, 14 दवाइयों से मिलेगा छुटकारा

शोध: टीबी के इलाज की कम होगी अवधि, 14 दवाइयों से मिलेगा छुटकारा

रंजीव ठाकुर September 01 2022 42706

एक नए शोध के अनुसार टीबी के इलाज में बड़ी राहत मिलने वाली है। नई दवा बीपीएएल आने से इलाज छह माह तक कम

फिटकरी के इस्तेमाल से स्किन की ये समस्याएं होगी दूर

फिटकरी के इस्तेमाल से स्किन की ये समस्याएं होगी दूर

आरती तिवारी September 20 2022 31382

त्वचा को निखारने के लिए अगर आप घर के नुस्खों पर भरोसा करती हैं और ज्यादातर उसी का उपयोग भी करती है।

इन दवाओं के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें

इन दवाओं के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें

लेख विभाग April 12 2023 39574

जब आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता तो आप दवाएं लेते हैं लेकिन दवाओं के साथ कौन-कौन सा खाद्य पदार्थ नहीं

चौबीस घंटे मरीज़ों की सेवा में रहतें हैं नर्स।

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2021 39263

अशोक कुमार ने हेल्थ जागरण को शुभकामनाएं दिया और तमाम मुद्दों पर बातचीत किया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पताल सील

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पताल सील

आरती तिवारी August 07 2023 38196

अल्ट्रासाउंड संचालक पर गाज गिरी है। जिसके बाद संचालक के पिता की बौखलाहट सामने आयी है। बता दे कि पूरा

ब्राजील में 6 सेंटीमीटर लंबी पूंछ के साथ जन्मी बच्ची

ब्राजील में 6 सेंटीमीटर लंबी पूंछ के साथ जन्मी बच्ची

हे.जा.स. February 21 2023 36445

पीडियाट्रिक सर्जरी केस रिपोर्ट नामक जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची की पूंछ 6 सेंटीमीटर लंबी

कोरोना संक्रमण की जद में नोएडा के स्कूल, 12 वर्षीय बच्ची कोविड अस्पताल में भर्ती 

कोरोना संक्रमण की जद में नोएडा के स्कूल, 12 वर्षीय बच्ची कोविड अस्पताल में भर्ती 

हे.जा.स. April 12 2022 34355

स्कूल में कोविड मामले सामने आने के बाद अभिभावकों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। स्कूल के अभिभावक अभी से ह

ओंठ एवं तालु कटे 11 बच्चों को मिला पोषण किट, ऑपरेशन से पहले बेहतर स्वास्थ्य पर जोर

ओंठ एवं तालु कटे 11 बच्चों को मिला पोषण किट, ऑपरेशन से पहले बेहतर स्वास्थ्य पर जोर

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 931

ओंठ एवं तालु कटे बच्चों के सफल ऑपरेशन के लिए उनका शारीरिक रूप से स्वस्थ और पर्याप्त वजन का होना आवश्

Login Panel