देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

टेक महिन्द्रा ने विवेकानंद अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया

यह संयंत्र, टेक महिन्द्रा द्वारा शुरू की गई कोविड-19 पहल के तहत स्थापित किया गया है। 30 एनएम 3 पर आवर क्षमता का इस संयंत्र का उद्घाटन टेक महिन्द्रा के मुख्य रणनीति अधिकारी जगदीश मित्रा की उपस्थिति में रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी गौतमानंद महाराज द्वारा किया गया।

रंजीव ठाकुर
July 08 2022 Updated: July 10 2022 01:17
0 56801
टेक महिन्द्रा ने विवेकानंद अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में टेक महिंद्रा के अधिकारी

लखनऊ। डिजिटल परिवर्तन, परामर्श एवं बिजनेस रि-इंजीनियरिंग सेवाएं एवं समाधान उपलब्ध कराने वाली अग्रणी कंपनी टेक महिन्द्रा ने विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में एक ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की है। 

 

यह संयंत्र, टेक महिन्द्रा द्वारा शुरू की गई कोविड-19 (covid-19) पहल के तहत स्थापित किया गया है। 30 एनएम 3 पर आवर क्षमता का इस संयंत्र का उद्घाटन टेक महिन्द्रा (Tech Mahindra) के मुख्य रणनीति अधिकारी जगदीश मित्रा की उपस्थिति में रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन (Ramakrishna Math and Ramakrishna Mission) के उपाध्यक्ष स्वामी गौतमानंद महाराज द्वारा किया गया।

 

टेक महिन्द्रा के मुख्य रणनीति अधिकारी एवं वृद्धि प्रमुख जगदीश मित्रा ने कहा, जैसा कि कोविड-19 संकट ने हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था को गंभीर स्थिति में डाल दिया, इसलिए हम अधिक समर्थ आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करने में मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दिशा में लखनऊ के विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (Vivekananda Polyclinic and Institute of Medical Sciences) में एक ऑक्सीजन संयंत्र (oxygen plant) की स्थापना एक अन्य ऐसा प्रयास है जो भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था को आगे ले जाने के टेक महिन्द्रा के लक्ष्य के अनुरूप है।


 
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, लखनऊ इस मल्टी स्पेशियलिटी टेरिटियरी केयर टीचिंग हॉस्पिटल (multi-specialty Territory Care Teaching Hospital) का प्रबंधन कर रहा है जहां अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण और अति आधुनिक डायग्नोस्टिक विंग्स (diagnostic wings) मौजूद हैं। यह एनएबीएच (NABH) से मान्यता प्राप्त चैरिटेबल अस्पताल है जो ना केवल स्थानीय लोगों, बल्कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों और नेपाल जैसे सुदूर क्षेत्र से आने वाले लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करता है। इसके विलेज हेल्थ प्रोग्राम के तहत चार जिलों में ग्रामीण लोगों की चिकित्सा जरूरतें पूरी की जाती हैं और वंचित तबके से आने वाले लोगों को सप्ताह में छह दिन पूरी तरह से निःशुल्क सेवाएं दी जाती हैं।

 

यह ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन पोर्ट क्षमता बढ़ाकर 100 बेड तक सपोर्ट प्रदान कर सकता है। इस संयंत्र की स्थापना टेक महिन्द्रा की सीएसआर पहल का हिस्सा है जो देश की स्वास्थ्य ढांचागत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में की गई है।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

प्रदेश में इन्फ्लूएंजा से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

प्रदेश में इन्फ्लूएंजा से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

आरती तिवारी March 11 2023 27699

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सक अधीक्षक आरपी सिंह ने इन्फ्लूएंजा वायरस बचाव और रोकथाम को लेकर बताया

योग से होगा मानसिक स्वास्थ्य को लाभ

योग से होगा मानसिक स्वास्थ्य को लाभ

लेख विभाग October 11 2022 77160

मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग काफी फायदेमंद माना जाता है।लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील

कर्नाटक के जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना विस्फोट।

कर्नाटक के जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना विस्फोट।

हे.जा.स. October 29 2021 32622

छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। पॉजिटिव पाए गए अधिकांश छात्र एसिम्पोटमैटिक हैं। अब स्कूल के स्टा

राजस्थान में ओमिक्रोन संक्रमित नौ मरीज हुए ठीक, आयी पॉजिटिव रिपोर्ट।

राजस्थान में ओमिक्रोन संक्रमित नौ मरीज हुए ठीक, आयी पॉजिटिव रिपोर्ट।

हे.जा.स. December 10 2021 31174

प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी ने बताया कि कोरोना के ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की सेहत में लगा

उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में शून्य पर पहुंचा कोविड-19 संक्रमण।

उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में शून्य पर पहुंचा कोविड-19 संक्रमण।

हे.जा.स. February 08 2021 25195

लखनऊ में 18 नए मामले सामने आए, जबकि 406 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। लखनऊ में सक्रिय माम

लोहिया में किडनी कैंसर व शिरापरक ट्यूमर थ्रॉम्बस का रोबोटिक सर्जरी से उपचार

लोहिया में किडनी कैंसर व शिरापरक ट्यूमर थ्रॉम्बस का रोबोटिक सर्जरी से उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2026 0

ऐसे मामलों में ट्यूमर थ्रॉम्बस की उपस्थिति सर्जरी को अत्यंत चुनौतीपूर्ण बना देती है। यह मामला संभवत:

बिना डॉक्टर के सलाह ली गई गर्भपात की दवाएं साबित हो सकती हैं जानलेवा

बिना डॉक्टर के सलाह ली गई गर्भपात की दवाएं साबित हो सकती हैं जानलेवा

हे.जा.स. April 10 2023 50953

कई बार महिलाएं बिना डॉक्टरी सलाह के खुद से दवा लेकर अनचाहे गर्भ को गिरा देती हैं, जो उनके लिए जानलेव

यूपी वासियों को मिलेगी 6  नए अस्पतालों की सौगात

यूपी वासियों को मिलेगी 6 नए अस्पतालों की सौगात

आरती तिवारी October 16 2022 24335

यूपी की जनता को जल्द ही 6 अस्पताल की सौगात मिलेगी। वहीं कई जिलों में हॉस्पिटलों का निर्माण कार्य तेज

गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सूरत के पीपी माणीया कैंसर, हार्ट इंस्टिट्यूट एवं ट्रॉमा सेंटर का किया उद्घाटन

गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सूरत के पीपी माणीया कैंसर, हार्ट इंस्टिट्यूट एवं ट्रॉमा सेंटर का किया उद्घाटन

एस. के. राणा August 16 2022 22460

अमित शाह ने कहा कि सूरत, पूरे देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में शीर्ष दस शहरों में काफ़ी ऊपर ह

चेहरे की झाइयाँ और झुर्रियों को हटाने का घरेलू उपाय।

चेहरे की झाइयाँ और झुर्रियों को हटाने का घरेलू उपाय।

सौंदर्या राय September 24 2021 38718

मलाई और नींबू के प्रयोग से स्किन का ग्लो बढ़ने के साथ झाइयों की समस्या खत्म होती है, साथ ही चेहरे का

Login Panel