देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

चिकित्सक ट्रांसफर प्रकरण में जांच शुरू, कई चिकित्सकों के तबादले निरस्त

उत्तर प्रदेश में चिकित्सकों के स्थानांतरण को लेकर इस महीने की शुरुआत से काफी चर्चाएं हो रही हैं। डॉक्टर्स के ट्रांसफर्स में गड़बड़ी को लेकर स्वास्थ्य विभाग में खींचतान चल रही थी। अब इस मामले की जांच शुरू हो गई है। आइए पहले कुछ डॉक्टर्स के स्थानांतरण का हाल देखते हैं।

रंजीव ठाकुर
July 08 2022 Updated: July 10 2022 01:19
0 33422
चिकित्सक ट्रांसफर प्रकरण में जांच शुरू, कई चिकित्सकों के तबादले निरस्त प्रतीकात्मक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चिकित्सकों के स्थानांतरण को लेकर इस महीने की शुरुआत से काफी चर्चाएं हो रही हैं। डॉक्टर्स के ट्रांसफर्स में गड़बड़ी को लेकर स्वास्थ्य विभाग में खींचतान चल रही थी। अब इस मामले की जांच शुरू हो गई है। आइए पहले कुछ डॉक्टर्स के स्थानांतरण का हाल देखते हैं।

 

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग (Provincial Medical Services cadre) के लगभग 350 चिकित्सकों ने अपने ट्रांसफर (doctors transfer case) को शिकायत दर्ज करवाई है। इसकी एक बानगी देखिए -

1- डॉ अजय शंकर त्रिपाठी लोकबंधु अस्पताल, लखनऊ (Lokbandhu Hospital, Lucknow) में चिकित्सा अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। पिछले लगभग डेढ़ साल के कार्यकाल में इन्होंने अस्पताल की कायापलट कर दी। मृदुभाषी तथा मिलनसार डॉ अजय से मरीज ही नहीं बल्कि विधायक, सभासद और एलडीए कालोनी कानपुर रोड के नागरिक आत्मीय तौर पर जुड़ गए थे। इनका ट्रांसफर भदोही कर दिया गया है। जिसको स्थानीय निवासी अच्छे कार्य का दण्ड बता रहे हैं।

2- डॉ शारदा रंजन सुल्तानपुर में अकेली रेडियोलॉजिस्ट (radiologist) है और इनका ट्रांसफर बलरामपुर कर दिया गया है तथा इनकी जगह पर दूसरे डॉक्टर की तैनाती भी नहीं की गई है।

3- डॉ पुष्पलता कनौजिया के रिटायरमेंट में महज 2 साल बचे हैं और इनका ट्रांसफर लखनऊ से लखीमपुर खीरी कर दिया गया है।

4- डॉ प्रेम प्रकाश एक साल पहले बलिया से आजमगढ़ आए थे और अब इन्हें सिद्धार्थ नगर भेज दिया गया है।

5- डॉ रेखा रानी झांसी मण्डल की संयुक्त निदेशक है और कैंसर से पीड़ित हैं। इनका ट्रांसफर ललितपुर कर दिया गया है।

 

तो यह एक बानगी भर है उत्तर प्रदेश में चिकित्सकों के स्थानांतरण की। जुलाई की शुरुआत से ही इस मामले ने तूल पकड़ रखा है और अब उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brijesh Pathak) से की गई शिकायत पर डीजी हेल्थ डॉ लिली सिंह ने जांच (Investigation started) बैठा दी है। कई चिकित्सकों के तबादले निरस्त भी किए गए हैं लेकिन बड़ी संख्या में डॉक्टर्स अपने ट्रांसफर को कैंसिल होने को लेकर इंतजार भी कर रहे हैं।

 

प्रांतीय चिकित्सा सेवा के महामंत्री डॉ अमित सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही डॉक्टर्स से पूरा ब्यौरा ले कर आनलाइन फीडिंग भी कर दी थी इसके बावजूद काफी बड़े स्तर पर ट्रांसफर में गड़बड़ियां देखी जा रही है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

 

डॉक्टर्स का कहना है कि डीजी हेल्थ डॉ लिली सिंह (DG Health Dr. Lilly Singh) ने 5 सदस्यीय समिति बनाई है जो चिकित्सक ट्रांसफर प्रकरण की जांच कर रही है लेकिन निदेशक स्तर के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही कौन करेगा। 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गंजेपन का कारण और इलाज

गंजेपन का कारण और इलाज

लेख विभाग January 31 2022 51140

गंजापन एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपके सिर पर से बहुत ज्यादा बाल गिरते हैं, और आपका स्कैल्प स्पष्ट रूप

अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को अपनी पसंद के हेल्थ लॉकर में रखिये

अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को अपनी पसंद के हेल्थ लॉकर में रखिये

हुज़ैफ़ा अबरार June 08 2022 32474

एबीडीएम के साथ ई-संजीवनी का एकीकरण एक ऐसा उदाहरण है जहां यूपी के दो करोड़ आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट

प्रेगनेंसी में बहुत फायदेमंद है केसर वाला दूध

प्रेगनेंसी में बहुत फायदेमंद है केसर वाला दूध

श्वेता सिंह October 28 2022 30080

प्रेगनेंसी में केसर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस मसाले में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो

दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिला नया जीवन

दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिला नया जीवन

हुज़ैफ़ा अबरार February 23 2026 2891

“बच्ची एपीएलए सिंड्रोम से ग्रसित थी, जो एक आनुवंशिक स्थिति है और इसमें ख़ून के थक्के बनने की प्रवृत्

कोरोना को लेकर एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, जिला अस्पताल में की गई मॉकड्रिल

कोरोना को लेकर एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, जिला अस्पताल में की गई मॉकड्रिल

हे.जा.स. April 11 2023 23266

कोरोना संक्रमण की रोकथाम और उसके उपचार के लिए जिला अस्पताल में आज पूरा अभ्यास (मॉकड्रिल) किया गया। इ

एम्स में जबड़े के ट्यूमर की हुई सफल सर्जरी, इस खतरनाक बीमारी से पीड़ित थी लड़की

एम्स में जबड़े के ट्यूमर की हुई सफल सर्जरी, इस खतरनाक बीमारी से पीड़ित थी लड़की

एस. के. राणा May 04 2023 33037

एम्स के आम सर्जरी विभाग और मैक्सिलोफेशिल सर्जरी के सहयोग यह जटिल आपरेशन किया जा सका। इसमें सर्जरी वि

कम उम्र के लोगों में भी बढ़ रहे स्ट्रोक के मामले: डा अभिषेक

कम उम्र के लोगों में भी बढ़ रहे स्ट्रोक के मामले: डा अभिषेक

हुज़ैफ़ा अबरार July 21 2026 1365

स्ट्रोक के दौरान हर मिनट बेहद महत्वपूर्ण होता है। अभी भी लोगों में एफएएसटी (FAST) सिद्धांत यानी चेहर

कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी शुरू

कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी शुरू

विशेष संवाददाता January 01 2023 47764

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के स

तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन का XXB सब-वैरिएंट, महाराष्ट्र में 18 केस

तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन का XXB सब-वैरिएंट, महाराष्ट्र में 18 केस

विशेष संवाददाता October 21 2022 27679

कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट भी सामने आए हैं. अक्टूबर महीने में 1 से 15 त

बदलते मौसम के साथ बीमार होने का कारण बता रहें हैं डॉ नीलांजन पटरानबिस

बदलते मौसम के साथ बीमार होने का कारण बता रहें हैं डॉ नीलांजन पटरानबिस

लेख विभाग March 04 2022 26831

मौसम में बदलाव के साथ एलर्जी पैदा करने वाले वायरस की गिनती लगभग 200 तक हो जाती है। मौसम की वजह से ज्

Login Panel