देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम पर चलेगी यूपी डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन

बलरामपुर चिकित्सालय स्थित संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ कार्यालय में डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा लखनऊ द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

रंजीव ठाकुर
September 27 2022 Updated: September 27 2022 02:21
0 28912
विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम पर चलेगी यूपी डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन का आयोजन

लखनऊ। बलरामपुर चिकित्सालय स्थित संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ कार्यालय में  डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा लखनऊ द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

बलरामपुर चिकित्सालय (Balrampur Hospital) में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन (Diploma Pharmacy Association) के जिला अध्यक्ष अरुण अवस्थी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि आर ए गुप्ता, सचिव आईपीए उत्तर प्रदेश पूर्व महामंत्री डीपी उत्तर प्रदेश के के सचान, श्रवण सचान पूर्व चेयरमैन उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल उत्तर प्रदेश, सुनील यादव पूर्व कोषाध्यक्ष रजत यादव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष लखनऊ शाखा कपिल वर्मा, ओ०पी० सिंह, सुभाष श्रीवस्तव, अविनाश सिंह, आर०बी०मौर्या, रंजीत गुप्ता सहित कई सदस्यों ने अपनी राय रखी।

 

सुनील यादव ने कहा कि इस साल विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2022 (World Pharmacist Day 2022) की थीम "स्वस्थ विश्व के लिए फार्मसिस्ट यूनाइटेड इन एक्शन" (Pharmacist Day 2022 theme) है जिसका पालन हम सबको करना है। इस वर्ष की थीम के अनुसार एक स्वस्थ दुनिया के लिए कार्यवाही में एकजुट फार्मासिस्ट अब आने वाली विश्व जनस्वास्थ सेवा (global public health) की नई चुनौतियों में दवाओं की शोध में भी अहम भूमिका में रहेंगे।

 

जैसे की विश्व महामारी कोविड (covid pandemic) में वैक्सीन की खोज और विश्व में अनेकों महामारी में फार्मासिस्ट अहम भूमिका में रहा हैं। सबसे अहम वैक्सीन की जनसमूह में इस्तेमाल की एप्रुवल भी एक फार्मासिस्ट (Drug controller of india) द्वारा ही दिया जाता है। कोविड संक्रमण के उपरांत आ रही अस्वस्थता को दृष्टिगोचर रखते हुए हमारा प्रयास होना चाहिए समाज के अन्तिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे।

 

डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन ने कार्यक्रम में कोविड संक्रमण में शहीद हुए साथियों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। कपिल वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि हम सबने कोविड संक्रमण में अतुलनीय सेवा एवं सहयोग देकर समाज की बेहतरीन सेवा की है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन हो।

 

उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति के मूल में बसुधेव कुटुम्बकम की भावना है उसी विचार पर अग्रसर सदा सर्वदा समर्पण का भाव रखते हुए समाज के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति संकल्पबद्ध होना चाहिए। फार्मेसी व्यवसाय (pharmacy business) से जुड़े सभी सम्मानित साथियों को आपस में अपनी उपलब्धियों एवं कठिनाईयों को एक दूसरे से अवश्य साझा करना चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लंपी वायरस का कहर, पशु चिकित्सकों के 3 माह तक अवकाश पर रोक

लंपी वायरस का कहर, पशु चिकित्सकों के 3 माह तक अवकाश पर रोक

आरती तिवारी September 08 2023 43262

गोवंश में फैलने वाले लंपी रोग (lumpy disease) का प्रकोप फिर से शुरू हो गया है। इससे निपटने के लिए पश

आर्थराइटिस: रोग,  भ्रम और वास्तविकता

आर्थराइटिस: रोग, भ्रम और वास्तविकता

हुज़ैफ़ा अबरार October 12 2022 54799

आर्थराइटिस अथवा गठिया रोग सभी उम्र के लोगों में पाए जाने वाला एक रोग है। सहारा हॉस्पिटल की रयूमैटोलज

जल्दी सोने और जल्दी जगने में छिपा है सुंदरता का राज 

जल्दी सोने और जल्दी जगने में छिपा है सुंदरता का राज 

सौंदर्या राय April 01 2022 31558

रात भर की गहरी नींद आपको दिन भर तरोताज़ा रखती है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाती है और दिनभर का काम अच्छी

स्वास्थ्य विभाग ने मनाया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

स्वास्थ्य विभाग ने मनाया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

आरती तिवारी May 11 2023 24625

पीएमएसएमए दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य दूसरी और तीसरी तिमाही की गर्भवती को प्रसव पूर्व कम से कम ए

भारत में बढ़ रही है मानसिक रोगियों की संख्या

भारत में बढ़ रही है मानसिक रोगियों की संख्या

लेख विभाग October 10 2022 48413

मानसिक रोगियों की इतनी बड़ी संख्या के बावजूद भी अब तक भारत में इसे एक रोग के रूप में पहचान नहीं मिल प

अपर जिलाधिकारी अब्दुल बासित ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी अब्दुल बासित ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

विशेष संवाददाता February 09 2023 36662

अपर जिलाधिकारी अब्दुल बासित ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अपर जिला अधिकारी ने डॉक्टरों की उप

अनचाहे बालों को हटाने के उपाय।

अनचाहे बालों को हटाने के उपाय।

लेख विभाग September 01 2021 48811

शरीर से बालों को हटाने के कई ऊपाय हैं। कई लोग इसके लिए थ्रेडिंग का सहारा भी लेते हैं लेकिन इसमें आपक

सीएम योगी की सख्‍ती के बाद ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी, छह दिन में 4060 गिरफ्तार

सीएम योगी की सख्‍ती के बाद ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी, छह दिन में 4060 गिरफ्तार

श्वेता सिंह August 30 2022 23998

मादक पदार्थों के माफिया और अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ 24 अगस्त से प्रदेशव्यापी अभियान

सीएम योगी 8 अक्टूबर को करेंगे मिशन निरामया अभियान की शुरुआत

सीएम योगी 8 अक्टूबर को करेंगे मिशन निरामया अभियान की शुरुआत

अबुज़र शेख़ October 06 2022 31944

इसका लाभ सीधे तौर पर नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं को मिलेगा।  इस मिशन के तहत नर्सिंग व पैराम

माँ बनने के बाद बरते सावधानियाँ।

माँ बनने के बाद बरते सावधानियाँ।

लेख विभाग August 12 2021 29556

एक स्त्री के मां बनने के बाद उसका फिगर तो बिगड़ता ही है लेकिन मातृत्व दबाव के कारण उसे अन्य भी कई परे

Login Panel