देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

रोज़ नहाने से आपकी सुंदरता में आता है निखार, आप बन जातीं हैं आकर्षण का केंद्र

नहाना, हमारी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है। इससे अनेक फायदे भी हैं। जिसके कारण दिन प्रतिदिन आपकी सुंदरता में निखार आता है। हम आपको हर रोज नहाने के निम्नलिखित फायदे बता रहें हैं।

सौंदर्या राय
March 16 2022 Updated: March 16 2022 16:36
0 74555
रोज़ नहाने से आपकी सुंदरता में आता है निखार, आप बन जातीं हैं  आकर्षण का केंद्र प्रतीकात्मक

सुन्दरता बढ़ाने और आकर्षक बनने के लिए नियमित रूप से नहाना बहुत ज़रूरी है। इससे स्वास्थ्य (health) भी ठीक होता है और आप तरो-ताजा भी रहतीं हैं। जिसके कारण आपकी सुन्दरता बढ़ती है। नहाना, हमारी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है। इससे अनेक फायदे भी हैं। जिसके कारण दिन प्रतिदिन आपकी सुंदरता (beauty) में निखार आता है। हम आपको हर रोज नहाने (bathing) के निम्नलिखित फायदे बता रहें हैं:

1. पसीने (Sweat) से शरीर पर मौजूद बैक्टीरिया (bacteria) के कारण बदबू पैदा हो सकती है। नियमित रूप से नहाने से बैक्टीरिया के पनपने की आशंका कम होती है। तन की दुर्गंध (foul smell) से निजात पाने के लिए हर रोज नहाना बेहद जरूरी है। साफ़ सुथरा शरीर आपके आकर्षण (attraction) को बढ़ाता है।  

2. शरीर की त्वचा साफ नहीं होने के कारण कील-मुंहासों (acne) होने की आशंका बढ़ जाती है। जिससे आपकी त्वचा की ग्लो (glow) कम हो जाती है। हर रोज नहाने से चेहरे पर बैक्टीरिया नहीं पनपने पातें हैं और आप कील-मुंहासों जैसी समस्या से बची रहतीं हैं। आपका चेहरा खिलाखिला दिखता है।   


कैसे नहाएं ? - How to take bath?

गर्म पानी से नहाना - Water with hot water
गर्म पानी से नहाने से आपकी स्किन रूखी और बेजान हो सकती है। अगर आपको ठन्डे पानी से एलर्जी की समस्या नहीं हो तो ठंडे पानी से नहाना चाहिए। इससे स्किन का ग्लो हमेशा बरकरार रहता है। अगर आपको ठन्डे पानी से एलर्जी तो हल्के गुनगुने पानी से नहाएं। इससे आपकी स्किन की ग्लो बनी रहेगी।  


साबुन और शैंपू को अच्छे से धुले - wash well Soap and shampoo 
नहाते समय बॉडी से साबुन और बालों से शैंपू (shampoo) को पूरी तरह धुल दें। ऐसा नहीं करने से करने से बाल फ्रिजी (frizzy) हो जाते हैं और स्किन पर पिंपल (pimple) निकल आतें हैं। 


रोज साबुन मत लगाएं - Do not use soap every day
बॉडी पर रोजाना साबुन लगाने से स्किन रुखी हो जाती है। ज्यादातर साबुन ना सिर्फ खुशबू वाले होते हैं बल्कि उनमें पैराबेन, सिंथेटिक, कलर्स, सोडियम होता है। जिसके लगातार इस्तेमाल से आपकी स्किन खराब होती है। आप चाहें तो एसेंशियल ऑयल से बने साबुन का इस्तेमाल करें। या फिर दही, दूध, बेसन से नहाएं।
 

लम्बे समय तक मत नहाएं - Do not bathe for long 
नहाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन ज्यादा देर तक नहाने से आपको नुकसान ही होता है। पानी में ज्यादा देर तक बॉडी रहने से आपकी बॉडी नेचुरल ऑयल नहीं बनाती। 10 से 15 मिनट में नहाएं, इससे ज्यादा नहाने से शरीर में नमी खत्म हो जाती है।  

 

सुन्दरता में निखार लाने के लिए नहाने के पानी में नीचे लिखीं वस्तुएं मिलाएं 

गुलाब जल - Rose water
अगर आपके शरीर से पसीने की बदबू आ रही है तो आप पानी में गुलाब जल मिलाकर नहाएं। पानी में 3 से 4 चम्मच गुलाब जल मिलाकर नहाने से मांस-पेशियां रिलैक्स होती हैं और साथ शरीर की बदबू भी दूर होती है।

चंदन - Sandalwood
अगर आप त्वचा से संबंधित समस्याओं से परेशान हैं तो रात को सोने से पहले एक कटोरी पानी में थोड़ा-सा चंदन पाउडर मिक्स करें। सुबह इस पेस्ट को नहाने वाले पानी में मिलाकर नहाएं। इससे त्वचा से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

नीम के पत्ते - Leaves of the Neem
एक गिलास पानी में 8-10 नीम की पत्तियां उबाल लीजिए। फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर इसे छानकर ताजे पानी की बाल्टी में मिलाकर नहा लें। इससे हर तरह के स्किन इंफेक्शन से राहत मिलेगी और शरीर में सूजन भी कम होगी।

तुलसी - Basil leaves
तुलसी के पत्ते पानी में मिलाकर नहाने से फायदा होता है। तुलसी जीवाणुरोधी होती है, जिससे एक्जिमा जैसी बीमारी नहीं होती।

दूध - Milk
पानी में दूध मिलाकर नहाने से त्वचा चमकदार और स्वस्थ हो जाती है। दूध में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड और अल्फा ड्राइडोक्सी एसिड त्वचा की डेड स्किन हटाते हैं। साथ ही धूप से टैन हुई त्वचा को भी ठीक करके खूबसूरत बनाता है।

कपूर - Camphor 
कपूर का इस्तेमाल सिर्फ पूजा के लिए ही नहीं बल्कि नहाने के पानी में भी किया जा सकता है। इससे शरीर को आराम मिलता है और साथ ही सिर दर्द की परेशानी दूर होती है। समस्या से बचने के लिए नहाने की बाल्टी में 2 कपूर की टिकिया मिला लें। 

सेंधा नमक - Rock salt
अगर एक बाल्टी पानी में एक चम्मच फिटकरी और एक सेंधा नमक मिलाकर नहाया जाए तो इससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। इससे शरीर की थकान और तनाव दूर होता है और मांस-पेशियों को आराम मिलता है।

 

नहाने के बाद 

  • नहाने के बाद साफ़ सुथरे तौलिये से शरीर को पूरी तरह सूखा लें।
  • उसके बाद पूरे शरीर में मॉइस्चराइजर ज़रूर लगाएं।  

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

जानिए पलकों को घना बनाने के  घरेलू उपाय

जानिए पलकों को घना बनाने के घरेलू उपाय

आरती तिवारी August 30 2022 37449

खूबसूरत आंखें हर शख्स के चेहरे का नूर बढ़ा देती हैं। अगर किसी महिला की पलकें घनी और गहरी हों, तो खूब

जिला अस्पताल  में मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर

जिला अस्पताल में मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर

विशेष संवाददाता April 28 2023 31292

जिला चिकित्सालय में एक बेटा मां को अपनी गोद में ले जाता हुआ नजर आ है है। दूरदराज से इलाज कराने के लि

फिर बढ़े कोरोना के मरीज, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की राज्यों के साथ बैठक

फिर बढ़े कोरोना के मरीज, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की राज्यों के साथ बैठक

एस. के. राणा March 28 2023 21542

कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण आज शाम को COVID-19 की तैयारियो

भारत में प्रति माह तेजी से बढ़ रही टीकाकरण की रफ्तार।

भारत में प्रति माह तेजी से बढ़ रही टीकाकरण की रफ्तार।

admin August 09 2021 26053

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके लगने की स

ग्लोब  हेल्थकेयर अस्पताल में अत्याधुनिक तरीके से होगा कैंसर का इलाज 

ग्लोब  हेल्थकेयर अस्पताल में अत्याधुनिक तरीके से होगा कैंसर का इलाज 

हुज़ैफ़ा अबरार May 23 2022 75134

डॉ मोहम्मद सुहैब के अनुसार एमआरआई (MRI) अधारित प्लानिंग के साथ रेडियो थेरेपी इलाज के लिए ग्लोब अस्पत

लखनऊ में नहीं कम हो रहे कोरोना संक्रमित मरीज़ों के मामले, 16 नए संक्रमित मिले

लखनऊ में नहीं कम हो रहे कोरोना संक्रमित मरीज़ों के मामले, 16 नए संक्रमित मिले

हुज़ैफ़ा अबरार May 10 2022 28639

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक कोरोना का प्रकोप कम नहीं हुआ है। अभी भी 100 सक्रिय मरीज हैं। राहत

बढ़ती गर्मी कहीं बढ़ा न दे हीट एंग्जाइटी का खतरा

बढ़ती गर्मी कहीं बढ़ा न दे हीट एंग्जाइटी का खतरा

लेख विभाग April 21 2023 27102

हीट एंग्जाइटी एक ऐसी स्थिति है, जो तब होती है जब शरीर उच्च तापमान के संपर्क में आता है और अपने तापमा

खोजी एआई-वायरस बनाम बैक्टीरिया निर्जीव वस्तुओं की खोज नहीं, बल्कि जैविक खोज तक पहुंच गई है:सर्वेश

खोजी एआई-वायरस बनाम बैक्टीरिया निर्जीव वस्तुओं की खोज नहीं, बल्कि जैविक खोज तक पहुंच गई है:सर्वेश

हुज़ैफ़ा अबरार August 09 2026 1652

वैज्ञानिकों ने पहले ईवो नाम के ए आई माडल को लाखों जीवों के डीएनए कोड और आरएनए कोड की भाषा सिखायी। इस

आयुष्मान योजना में बोनमैरो इम्प्लान्ट शामिल

आयुष्मान योजना में बोनमैरो इम्प्लान्ट शामिल

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2022 39020

आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब दिल, मानसिक और न्यूरो के इलाज में नए पैकेज शुरू किए गए हैं। साथ ही 365

केजीएमयू में कर्मचारी परिषद् ने ली शपथ, प्रो एस पी जैसवार बनी स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष

केजीएमयू में कर्मचारी परिषद् ने ली शपथ, प्रो एस पी जैसवार बनी स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष

रंजीव ठाकुर June 29 2022 52334

केजीएमयू के कलाम सेंटर में कर्मचारी परिषद् चुनाव में चयनित कर्मचारीगणों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित क

Login Panel