देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर एम्स गोरखपुर ने कसी कमर, बनेगा 100 बेड का कोविड़ अस्पताल।

एम्स प्रशासन ने फैसला लिया है कि इस बार तीसरी लहर से निपटने के लिए 100 बेड के लेवल-टू और थ्री के अस्पताल बनाए जाएंगे।

हे.जा.स.
December 05 2021 Updated: December 05 2021 21:02
0 37604
ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर एम्स गोरखपुर ने कसी कमर, बनेगा 100 बेड का कोविड़ अस्पताल। प्रतीकात्मक

गोरखपुर। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के मद्देनजर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। एम्स 100 बेड का लेवल-टू और थ्री का कोविड अस्पताल बनाने जा रहा है। इसमें ऑक्सीजन से लेकर वेंटिलेटर तक की सुविधा मौजूद रहेगी।

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर पूरी दुनिया में दहशत है। भारत में भी इस वैरिएंट की दस्तक हो चुकी है। मुंबई से लेकर राजस्थान, केरल और कर्नाटक में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए एम्स भी तैयारी जुट गया है। एम्स प्रशासन ने फैसला लिया है कि इस बार तीसरी लहर से निपटने के लिए 100 बेड के लेवल-टू और थ्री के अस्पताल बनाए जाएंगे। इसमें वेंटिलेटर से लेकर अन्य जरूरी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। यह वार्ड 300 बेड के अलावा बनेंगे।

एम्स में 300 बेड और 14 ओटी बनकर तैयार हो गए हैं। इसका लोकार्पण सात दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसकी तैयारियां भी एम्स में जोर-शोर से चल रही है।
 
ऑक्सीजन की नहीं होगी किल्लत
एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि एम्स में ऑक्सीजन की कोई किल्लत नहीं होने पाएगी। एम्स में दो तरह के ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं, जो काम करना शुरू कर चुके हैं। एक लिक्विड ऑक्सीजन तो दूसरा हवा से ऑक्सीजन बनाने वाला प्लांट है। 300 बेड में ऑक्सीजन पाइप भी लगाए जा चुके हैं।
 
दूसरी लहर में बनाए गए थे 30 बेड के कोविड वार्ड
दूसरी लहर में एम्स प्रशासन ने 30 बेड के कोविड वार्ड बनाए थे। लेकिन, इसके बनने के कुछ ही दिनों बाद कोरोना के मामले बेहद कम हो गए थे। इसकी वजह से इसका इस्तेमाल ज्यादा नहीं हो सका था।

एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से पहले एम्स में 100 बेड के लेवल-टू और थ्री के कोविड अस्पताल बनाए जाएंगे। इस वार्ड में ऑक्सीजन से लेकर वेंटिलेटर तक की सुविधा मौजूद रहेगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक्शन जारी, कासगंज में जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक्शन जारी, कासगंज में जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

आरती तिवारी October 15 2022 27176

जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने अस्पताल के वार्ड में जाकर व्यवस्थाओं को भी देखा। व

गुजरात में डब्ल्यूएचओ खोलेगा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा पद्धति केंद्र

गुजरात में डब्ल्यूएचओ खोलेगा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा पद्धति केंद्र

हे.जा.स. March 10 2022 29123

इस केंद्र को आयुष मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित किया जाएगा। इसके जरिये परंपरागत चिकित्सा पद्धति को वैश

मेनोपॉज: समस्याओं के साथ कैंसर का भी बन रहा कारण

रंजीव ठाकुर May 09 2022 27836

मेनोपॉज के बाद व्यायाम, आहार और जांच को लेकर वन स्पॉट सेंटर, लोकबंधु अस्पताल में लखनऊ मेनोपॉज सोसायट

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अवैधानिक आरक्षण नीति में बदलाव हो: डा. संजय पाठक

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अवैधानिक आरक्षण नीति में बदलाव हो: डा. संजय पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार September 12 2025 17615

गत 20 वर्षों से मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अवैधानिक आरक्षण नीति से सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को धोख

ठंडा पानी पीने से हो सकती हैं ये समस्याएं

ठंडा पानी पीने से हो सकती हैं ये समस्याएं

आरती तिवारी October 05 2022 29844

गर्मी का मौसम है ऐसे में कुछ लोग तो ठंडे पानी के बिना नहीं रह पाते हैं। तो आइए जानने का प्रयास करते

उत्तरप्रदेश की राज्यपाल 10 और 11 दिसंबर को वाराणसी में स्वास्थ्य मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी

उत्तरप्रदेश की राज्यपाल 10 और 11 दिसंबर को वाराणसी में स्वास्थ्य मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी

एस. के. राणा December 09 2022 28094

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवच का लक्ष्य, “सभी लोगों को आवश्यक उन प्रोत्साहनयुक्त, रोकथामयुक्त, उपचारयुक्त

माल और गोसाईंगंज सीएचसी पर आयुष्मान भारत ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का आयोजन

माल और गोसाईंगंज सीएचसी पर आयुष्मान भारत ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का आयोजन

रंजीव ठाकुर April 21 2022 31574

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गोसाईंगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र( सीएचसी) और माल सीएचसी पर बुधवार क

मैक्स अस्पताल लखनऊ में ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा से पीड़ित महिला को गंभीर पथरी से मिली राहत

मैक्स अस्पताल लखनऊ में ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा से पीड़ित महिला को गंभीर पथरी से मिली राहत

हुज़ैफ़ा अबरार May 06 2025 81618

मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ में  यूरोलॉजी के निदेशक डॉ. आदित्य के शर्मा ने कहा कि ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्ट

ड्रग रेजिस्टेन्ट टीबी के खात्मे के लिए प्रदेश के टी.बी. विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आनलाईन प्रशिक्षित देगा केजीएमयू

ड्रग रेजिस्टेन्ट टीबी के खात्मे के लिए प्रदेश के टी.बी. विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आनलाईन प्रशिक्षित देगा केजीएमयू

हुज़ैफ़ा अबरार March 05 2022 27823

कुलपति, लेफ्टिनेंट जनरल (डा.) बिपिन पुरी ने कहा कि टी.बी. उन्मूलन के लिए केजीएमयू. पूरी तरह से प्रति

बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कोविड-19 पाबंदियों में विस्तार करेगा जापान

बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कोविड-19 पाबंदियों में विस्तार करेगा जापान

हे.जा.स. January 19 2022 29261

जापान की सरकार कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से और लोगों के संक्रमित होने के मद्देनजर राजधानी तोक्

Login Panel