देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

डाउन सिंड्रोम के कारण पैदा होने वाली समस्याओं का इलाज करने के लिए होम्योपैथी उचित विकल्प है: डॉ रूप कुमार बनर्जी

डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चे सामान्य बच्चों की तुलना में बैठना, चलना या उठना सीखने में ज्यादा समय लेते हैं। इनका बौद्धिक, मानसिक व शारीरिक विकास धीमा होता है।

आनंद सिंह
March 23 2022 Updated: March 23 2022 03:25
0 37655
डाउन सिंड्रोम के कारण पैदा होने वाली समस्याओं का इलाज करने के लिए होम्योपैथी उचित विकल्प है: डॉ रूप कुमार बनर्जी

डाउन सिंड्रोम एक आनुवांशिक विकार है जो असामान्य कोशिका विभाजन के कारण गुणसूत्र 21 में अतिरिक्त क्रोमोजोम (chromosome) की वजह से होता है। भ्रूण (fetus) में क्रोमोजोम की मात्रा अधिक होने पर बच्चों में डाउन सिंड्रोम (Down syndrome) की बीमारी होती है। ये बच्चों में जन्मजात (congenital) होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है। इससे पीड़ित बच्चों की मांसपेशियां जन्मजात कमज़ोर होतीं हैं। ऐसे बच्चे नॉर्मल बच्चों से अलग व्यवहार करतें हैं। पीड़ित बच्चों का शारीरिक, मानसिक विकास सामान्य बच्चों की तरह नहीं होता। 
डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चों में हल्के से लेकर गंभीर लक्षण तक हो सकते

हैं। ऐसे बच्चोंकी मांसपेशियां कम ताकतवर होती हैं। हालांकि उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों की ताकत बढ़ती रहती है। ऐसे बच्चे सामान्य बच्चों की तुलना में बैठना, चलना या उठना सीखने में ज्यादा समय लेते हैं। इनका बौद्धिक, मानसिक व शारीरिक विकास धीमा होता है।

डाउन सिंड्रोम की पहचान - Down syndrome diagnosis

कई बच्चों के चेहरे पर अजीब से लक्षण दिखते हैं।  जैसे कान छोटा होना, चेहरा सपाट होना, आंखों का तिरछापन, जीभ बड़ी होना आदि। बच्चों की रीढ़ की हड्डी में भी विकृत हो सकती है। कुछ बच्चों को पाचन की समस्या भी हो सकती है तो कई बच्चों को किडनी संबंधित परेशानी हो सकती है। इनकी सुनने-देखने की क्षमता कम होती है। ये गाना सुनना और डांस करना पसंद करतें हैं।  

सकारात्मक रवैये से जी सकते हैं सामान्य जीवन - Can lead a normal life with a positive attitude

डाउन सिंड्रोम से पीड़ित रोगी के लिए उनके परेशानियां होती हैं, लेकिन अभिभावक बच्चे को उत्साहित करें तो कम हो सकती हैं। ऐसे बच्चे के प्रति सकारात्मक रवैया रखें। बच्चे के पोषक तत्वों पर भी ध्यान देना चाहिए। ऐसे बच्चों को ज्यादा सुरक्षित घेरे में न रखें।

होम्योपैथी एक अच्छा विकल्प - Homeopathy is a good option 

डाउन सिंड्रोम के कारण पैदा होने वाली समस्याओं को लक्षण के आधार पर  होम्योपैथी द्वारा काफी हद तक ठीक कर दिया जा सकता है। इसके लिए किसी अनुभवी और सुयोग्य होम्योपैथ की देख-रेख में लंबे समय तक धैर्यपूर्वक इलाज करवाना चाहिए।  बच्चे को किस प्रकार से रखना है, उसके साथ कैसा व्यवहार करना है कैसे उसका पालन पोषण करना है, यह सब अपने चिकित्सक से पूछें। बिना चिकित्सक से पूछे दवा कतई बंद ना करें।  

लेखक - डॉ रूप कुमार बनर्जी, होम्योपैथी चिकित्सक, गोरखपुर  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बच्चे में पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने पर कोरोना संक्रमण की संभावना। 

बच्चे में पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने पर कोरोना संक्रमण की संभावना। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2021 36425

गाइडलाइन के मुताबिक अगर बच्चे को तीन दिन से ज्यादा बुखार आ रहा है या परिवार में किसी को कोरोना हुआ ह

कोविड से रिकॉर्ड  मौतें, संक्रमण के नये मामले चार लाख से ऊपर। 

कोविड से रिकॉर्ड  मौतें, संक्रमण के नये मामले चार लाख से ऊपर। 

एस. के. राणा May 08 2021 24682

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों की मौत अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।

मसूड़ों से खून बहना गंभीर बीमारी के लक्षण भी हो सकतें हैं, जानिये समस्या को

मसूड़ों से खून बहना गंभीर बीमारी के लक्षण भी हो सकतें हैं, जानिये समस्या को

लेख विभाग June 20 2022 44436

मुख स्वच्छता की उचित देखभाल नहीं की जाती है, तो इससे मसूड़े की सूजन हो सकती है जिसके कारण पीरियोडोंट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केजीएमयू में एशिया की पहली पेथोजेन रिडक्शन मशीन का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केजीएमयू में एशिया की पहली पेथोजेन रिडक्शन मशीन का लोकार्पण किया

अबुज़र शेख़ October 27 2022 24767

इस मशीन के लोकार्पण होने के बाद अब प्रदेश में फेफड़े के कैंसर सहित छाती से जुड़ी बीमारियों की सर्जरी

दुनिया से खत्म नही हुआ कोरोना, कई देशों में अभी भी मचा रहा तबाही

दुनिया से खत्म नही हुआ कोरोना, कई देशों में अभी भी मचा रहा तबाही

विशेष संवाददाता April 03 2022 31824

ग्लोबल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार चीन, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई ऐसे देश हैं जहां कोरोना संक्रमितों

400 करोड़ से मुजफ्फरपुर में बनेगा कैंसर हॉस्पिटल

400 करोड़ से मुजफ्फरपुर में बनेगा कैंसर हॉस्पिटल

विशेष संवाददाता February 18 2023 52935

गुरुवार को भूमि पूजन होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र मुजफ्फरपुर के प्रभारी रविकांत सिंह

गर्भावस्था के दौरान अपर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं के कारण हर दो मिनट में एक महिला की मृत्यु हो जाती है: डब्ल्यूएचओ

गर्भावस्था के दौरान अपर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं के कारण हर दो मिनट में एक महिला की मृत्यु हो जाती है: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. February 28 2023 26178

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक गेब्रयेसुस ने कहा कि हालांकि गर्भावस्था महिलाओं के लिए एक उम्मीद और सकारात्म

समस्या से निजात पाने के चक्कर में नशा अपनाना घातक: सीएमओ

समस्या से निजात पाने के चक्कर में नशा अपनाना घातक: सीएमओ

हुज़ैफ़ा अबरार June 27 2021 28567

कोरोना काल में लोग चिंता और अवसाद से भी ग्रसित हुए हैं | इन समस्याओं से निजात पाने के चक्कर में वह अ

यूपी वासियों को मिलेगी 6  नए अस्पतालों की सौगात

यूपी वासियों को मिलेगी 6 नए अस्पतालों की सौगात

आरती तिवारी October 16 2022 24671

यूपी की जनता को जल्द ही 6 अस्पताल की सौगात मिलेगी। वहीं कई जिलों में हॉस्पिटलों का निर्माण कार्य तेज

चिंता, घबराहट और तनाव  की समस्या बन सकती है गंभीर

चिंता, घबराहट और तनाव की समस्या बन सकती है गंभीर

लेख विभाग October 08 2022 27766

वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रही मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने और इस बारे में लोगों क

Login Panel