देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में जीनोम सीक्वेसिंग की जाएगी। इस जांच के लिए अन्य मशीनें ‌विभाग में मौजूद है। केवल कैंपलरी सीक्वेसिंग मशीन नहीं है।

रंजीव ठाकुर
July 19 2021 Updated: July 19 2021 03:42
0 40168
बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान। प्रतीकात्मक

गोरखपुर। कोरोना की तीसरी लहर के दस्तक के खतरे के बीच राहत की खबर है। कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज में जीनोम सीक्वेसिंग की तैयारी शुरू हो गई है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में जीनोम सीक्वेसिंग की जाएगी। इस जांच के लिए अन्य मशीनें ‌विभाग में मौजूद है। केवल कैंपलरी सीक्वेसिंग मशीन नहीं है। इसके लिए शासन से वार्ता चल रही है। अगस्त में मशीन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी टीम के पास बीएसएल थ्री लैब (बॉयोसेफ्टी लैब) की सुविधा है। इस लैब में आरएनए स्ट्रक्चर मशीन से लेकर बॉयोसेफ्टी कैबनेट तक की सुविधा उपलब्ध है। इन सुविधाओं की बदौलत माइक्रोबायोलॉजी की टीम एक दिन में 10 हजार कोरोना सैंपलों की जांच कर सकती है। ऐसे में जीनोम सीक्वेसिंग जांच के ल‌िए टीम को केवल कैंपलरी सीक्वेसिंग मशीन की जरूरत है। इसे लेकर शासन से वार्ता भी शुरू कर दी गई है। इस मशीन के आने के बाद जीनोम सीक्वेसिंग के अलावा अन्य जांचें भी हो सकेंगी।

अभी जीनोम सीक्वेसिंग के लिए माइक्रोबायोलॉजी की टीम को नमूना आईजीआईबी दिल्ली (इंस्टीट्यूट ऑफ ‌जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी) दिल्ली भेजना पड़ रह है। इसकी वजह से जांच रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है। माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश स‌िंह ने बताया कि केवल कैंपलरी सीक्वेसिंग मशीन की जरूरत है। इस मशीन के ‌मिलने के बाद जीनोम सीक्वेसिंग के साथ अन्य जांचें भी आसानी से हो सकेंगी। इसे लेकर शासन से वार्ता चल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मशीन मिल जाएं।

कई बीमारियों का भी लग सकेगा पता

जीनोम सीक्वेसिंग मशीन लगने के बाद वायरस के डीएनए और आरएनए में बदलाव की पहचान हो सकेगी। इसके अलावा माता-पिता से मिलने वाली अनुवांशिक बीमारियां जैसे थैलेसीमिया, हीमोफीलिया की स्क्रीनिंग भी की जाएगी, ताकि यह पता चलेगा कि यदि उनका कोई बच्चा जन्म लेता है तो उसे कोई बीमारी तो नहीं होगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जाँघ और हिप को योग से बनाएं सुड़ौल।

जाँघ और हिप को योग से बनाएं सुड़ौल।

सौंदर्या राय October 21 2021 39936

अनियमित खानपान और दिनचर्चा के कारण जांघों पर चर्बी जमा होने लगती है। इससे आपकी बॉडी शेप खराब हो जाता

लखनऊ: वैक्सीनेशन को बढ़ावा दे रहा सिविल अस्पताल का फीमेल फ्रेंडली बूथ।

लखनऊ: वैक्सीनेशन को बढ़ावा दे रहा सिविल अस्पताल का फीमेल फ्रेंडली बूथ।

हुज़ैफ़ा अबरार June 07 2021 34029

स्पेशल बूथ पर महिला स्टाफ ही कार्यरत है। इसमें दो वार्ड आया, तीन महिला सिपाही, पंजीकरण करने के लिए ए

माहवारी, लड़कियों द्वारा स्कूल छोड़ने का एक बड़ा कारण

माहवारी, लड़कियों द्वारा स्कूल छोड़ने का एक बड़ा कारण

लेख विभाग October 06 2022 103958

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की बाल सुरक्षा के लिए काम करने वाली एजेंसी यूनिसेफ ने एक अध्ययन में बताया

रोबोटिक सर्जरी: देखिए एडवांसमेंट और लेटेस्ट एप्लीकेशंस

रंजीव ठाकुर June 12 2022 33697

ये लेप्रोस्कोपिक विधि का एडवांस वर्जन है। पहले लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में जो उपकरण डॉक्टर चलाते थे वो

आयुर्वेद में स्टार्ट-अप के काफी अवसर: अनुराग शर्मा

आयुर्वेद में स्टार्ट-अप के काफी अवसर: अनुराग शर्मा

आनंद सिंह April 14 2022 31402

वैद्यनाथ आयुर्वेद के एमडी ने कहा, आधुनिक पद्धतियों को भी जानें आयुर्वेद के छात्र, गुरु गोरक्षनाथ इंस

वर्ल्ड एलर्जी वीक पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में संगोष्ठी।

वर्ल्ड एलर्जी वीक पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में संगोष्ठी।

हुज़ैफ़ा अबरार June 20 2021 24414

एलर्जी ब्रोन्को पल्मोनरी एस्परजिलोसिस मुख्यत: अनियंत्रित अस्थमा और सिस्टिक फाइब्रोसिस के मरीजों में

दवाओं का काला बाजार, एसीपी सुकन्या शर्मा ने की छापेमारी

दवाओं का काला बाजार, एसीपी सुकन्या शर्मा ने की छापेमारी

आरती तिवारी July 04 2023 41549

दवाइयों का कारोबार एक्सपायर लाइसेंस से चला रहा था। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई सैंपल की रिपोर्ट आ

सहारा हॉस्पिटल में तीमारदारों के लिए विश्रामालय की सुविधा शुरू

सहारा हॉस्पिटल में तीमारदारों के लिए विश्रामालय की सुविधा शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार June 29 2022 31984

हॉस्पिटल में तीमारदारों (मरीज के परिजनों) के ठहरने की पहले से व्यवस्था है। इस नये तरह के विश्रामालय

दो महीने में टीके की बड़ी मात्रा होगी उपलब्ध- डायरेक्टर एम्स दिल्ली

दो महीने में टीके की बड़ी मात्रा होगी उपलब्ध- डायरेक्टर एम्स दिल्ली

एस. के. राणा May 16 2021 31190

स्पुतनिक ने निर्माण के लिए भारत में कई कंपनियों के साथ करार किया है। भारत बायोटेक और एसआईआई द्वारा न

कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए निर्देश,कहा- मेडिकल तैयारियां रखें पूरी

कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए निर्देश,कहा- मेडिकल तैयारियां रखें पूरी

एस. के. राणा December 27 2022 23905

केंद्र सरकार भी कोरोना को लेकर एक्शन मोड़ में नजर आ रहा है। वहीं इस महामारी को लेकर पहले केंद्रीय स्

Login Panel