देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दुनियाभर में बढ़ रहा संक्रमितों का आंकड़ा।

दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 18.99 करोड़ से अधिक हो गया है जबकि‍ अब तक इस महामारी से 40.8 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

एस. के. राणा
July 19 2021 Updated: July 19 2021 03:46
0 39016
दुनियाभर में  बढ़ रहा संक्रमितों का आंकड़ा। प्रतीकात्मक

जकार्ता। दुनियाभर में कोरोना महामारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाचार एजेंसी आइएएनएस के मुताबिक दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 18.99 करोड़ से अधिक हो गया है जबकि‍ अब तक इस महामारी से 40.8 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह हाल तब है जब महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान व्‍यापक पैमाने पर चलाया जा रहा है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक दुनियाभर में कोविड रोधी वैक्‍सीन की 3.59 अरब से अधिक डोज दी जा चुकी है।

इंडोनेशिया पर महामारी की तगड़ी मार

मौजूदा वक्‍त में महामारी की सर्वाधिक मार इंडोनेशिया पर पड़ी है। समाचार एजेंसी रॉयटर की रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया में जुलाई की पहली छमाही में महामारी से डॉक्टरों की मौतें तेजी से बढ़ी हैं। इंडोनेशिया में कोरोना का डेल्‍टा वैरिएंट कहर बरपा रहा है। पहली से 17 जुलाई के बीच महामारी से कुल 114 डॉक्टरों की जान गई है। महामारी की शुरुआत के बाद से कोविड-19 से कुल 545 डॉक्टरों की मृत्यु हो चुकी है। यह हाल तब है दुनिया के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले देश इंडोनेशिया में 95 फीसद स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हो चुका है।

इंडोनेशिया में 1,093 लोगों की मौत

डेल्‍टा वैरिएंट की मार झेल रहा इंडोनेशिया मौतों की संख्या के मामले में ब्राजील के बाद दूसरे स्थान पर है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इंडोनेशिया को महामारी का नया केंद्र बता रहे हैं। इंडोनेशिया में रविवार को कोरोना वायरस के 44,721 नए मामले सामने आए जब‍कि‍ 1,093 लोगों की मौत हो गई। इंडोनेशियाई सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को थामने के लिए तीन जुलाई को सख्त प्रतिबंध लगाए थे। ये पाबंदियां मंगलवार को खत्‍म हो रही हैं लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इन्‍हें बढ़ाया जा सकता है।

ब्रिटेन में नहीं थमा संक्रमण

वहीं ब्रिटेन में कोरोना का संक्रमण अभी थमा नहीं है। यहां पिछले 24 घंटे के दौरान 54 हजार से ज्यादा मरीज सामने आए। मरीजों में कमी न होने के बाद भी यहां 19 जुलाई से अधिकांश प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं। ब्रिटेन में तेजी से चल रहे टीकाकरण के बाद भी शुक्रवार को 51870 मरीज मिले। यह संख्या जनवरी के मध्य में मिले मरीजों की संख्या से ज्यादा थी। अब पिछले 24 घंटों में यह संख्या 54674 हो गई है। यानी तीन में 2804 मरीज ज्यादा मिले हैं। ब्र‍िटेन में 2 से 16 साल के बच्चों को फ्लू की वैक्सीन देने की योजना है।

टीकाकरण के बाद भी बढ़ रहा संक्रमण

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्‍होंने ट्वीट करके कहा है कि उनके दोनों वैक्सीन लग गई थीं, इसलिये संक्रमण होने के बाद उनको हल्के लक्षण हैं। ब्रिटेन की सरकार ने कहा है कि 19 जुलाई सोमवार से लाकडाउन के चौथे और अंतिम चरण में अधिकांश प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे। आइएएनएस के अनुसार ब्रिटेन के 87.8 फीसद वयस्क वैक्सीन की एक डोज और 67.8 फीसद वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं।

ब्राजील में 868 की गई जान

थाईलैंड में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण लाकडाउन का विस्तार किया गया है। यहां तीसरे दिन लगातार मरीजों की संख्या रिकार्ड स्तर पर पहुंची। एक दिन में 11 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 868 मरीजों की मौत हुई। हर रोज 34 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। वहीं आस्ट्रेलिया के सिडनी और विक्टोरिया में मरीजों की संख्या में कमी आई है, इन दोनों ही राज्यों में अभी लाकडाउन जारी है।

रूस में 764 लोगों की मौत

रूस में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 25,018 नए मामले दर्ज किए हैं। इसके साथ ही रूस में कोरेाना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 59,58,133 हो गया है। यही नहीं बीते 24 घंटों में देश भर में कोरोना से 764 लोगों की मौत हो गई है। दुनिया में कोरोना से मरने वालों के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में भारत में महामारी से 518 लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 13 हजार 609 हो गया है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर है जबकि फ्रांस चौथे स्थान पर।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे की देखभाल ऐसे करें

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे की देखभाल ऐसे करें

सौंदर्या राय June 21 2022 35032

माँइश्चराइजर लगायें जिससे प्रतिदिन कोलेजन और इलास्टिन का प्रोडक्शन हो। स्किन को अच्छी तरह से हाइड्रे

केजीएमयू लखनऊ में क्रिटिकल केयर नर्सिंग का पाठ्यक्रम शुरू

केजीएमयू लखनऊ में क्रिटिकल केयर नर्सिंग का पाठ्यक्रम शुरू

रंजीव ठाकुर August 05 2022 32164

इस पाठ्यक्रम में गंभीर मरीजों की देखभाल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) से

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल मलेरिया और एनटीडी रोगों के खिलाफ लड़ाई में 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर देगा 

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल मलेरिया और एनटीडी रोगों के खिलाफ लड़ाई में 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर देगा 

हे.जा.स. June 25 2022 30270

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल द्वारा घोषित वित्तीय प्रतिबद्धता से क्रिप्टोस्पोरिडिओसिस और मलेरिया के अला

परिवार नियोजन में बड़ा नवाचार: ‘सब-क्यूटेनियस अंतरा–एससी’ से महिलाओं को मिलेगा आसान, सुरक्षित और स्वयं-नियंत्रित विकल्प

परिवार नियोजन में बड़ा नवाचार: ‘सब-क्यूटेनियस अंतरा–एससी’ से महिलाओं को मिलेगा आसान, सुरक्षित और स्वयं-नियंत्रित विकल्प

हुज़ैफ़ा अबरार April 03 2026 819

अंतरा–एससी एक प्री-फिल्ड, सिंगल-डोज गर्भनिरोधक इंजेक्शन है, जो एक बार लेने पर तीन माह तक प्रभावी सुर

प्रदेश तेजी से घट रहा है कोरोना संक्रमण।  

प्रदेश तेजी से घट रहा है कोरोना संक्रमण।  

हुज़ैफ़ा अबरार May 19 2021 31079

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य में

कानपुर में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, बिल्हौर की एसडीम भी आईं चपेट में

कानपुर में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, बिल्हौर की एसडीम भी आईं चपेट में

श्वेता सिंह November 17 2022 37280

एलाइजा जांच में भी इसकी पुष्टि हो गई है। वहीं उर्सला अस्पताल में डेंगू के 13 मरीज भर्ती हैं । सीएमएस

एक दिवसीय वैक्सीनेशन में अलीगढ़ ने वाराणसी, लखनऊऔर गोरखपुर जैसे वीआईपी ज़िलों को पिछाड़ा।

एक दिवसीय वैक्सीनेशन में अलीगढ़ ने वाराणसी, लखनऊऔर गोरखपुर जैसे वीआईपी ज़िलों को पिछाड़ा।

हुज़ैफ़ा अबरार December 27 2021 30834

सीएमओ डॉ. आनंद कुमार उपाध्याय ने बताया कि एक दिवसीय कोविड-19 वैक्सीनेश में अलीगढ़ पूरे उत्तर प्रदेश म

सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ तैनाती स्थल पर अवश्य निवास करें: बहराइच जिलाधिकारी

सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ तैनाती स्थल पर अवश्य निवास करें: बहराइच जिलाधिकारी

रंजीव ठाकुर July 30 2022 28751

बहराइच जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर

दुनिया स्थानीय बीमारियों को वैश्विक महामारी बनने से रोकने में सक्षम नही: यूएन प्रमुख

दुनिया स्थानीय बीमारियों को वैश्विक महामारी बनने से रोकने में सक्षम नही: यूएन प्रमुख

हे.जा.स. December 28 2021 28048

यूएन प्रमुख ने अपने सन्देश में आगाह किया कि कोविड-19 ने दर्शाया है कि एक संक्रामक बीमारी कितनी तेज़ी

जानसेन फार्मास्युटिकल वेबसाइट के माध्यम से त्वचा, जोड़ों और पाचन सम्बन्धी रोगियों का सुधरेगी जीवन स्तर 

जानसेन फार्मास्युटिकल वेबसाइट के माध्यम से त्वचा, जोड़ों और पाचन सम्बन्धी रोगियों का सुधरेगी जीवन स्तर 

विशेष संवाददाता May 21 2022 36010

icare4u कार्यक्रम का संचालन एक वेबसाइट के माध्यम से होगा, जिसमें रोगों के बारे में व्यापक जानकारी, च

Login Panel