देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड डेथ के मामले बढ़ने पर जताई चिंता, इन दो कारणों को बताया जिम्मेदार

कुछ समय पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम ने भी बयान दिया था कि कोरोना वायरस का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। साल 2022 में ही अब तक कोरोना से 10 लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है ।

हे.जा.स.
August 28 2022 Updated: August 29 2022 00:22
0 29174
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड डेथ के मामले बढ़ने पर जताई चिंता, इन दो कारणों को बताया जिम्मेदार विश्व स्वास्थ्य संगठन की टेक्निकल लीड डॉ. मारिया वान केरखोव

वॉशिंगटन । विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड संक्रमण से होने वाली मरीजों की मृत्यु पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस महामारी खत्म नहीं हुई है और कोविड संक्रमण की वजह से मरीजों की मृत्यु के मामलों में दुनिया भर में इजाफा भी देखा जा रहा है।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की कोविड-19 टेक्निकल लीड डॉ. मारिया वान केरखोव (Maria Van Kerkhove, the WHO's technical lead) ने हाल ही में एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि कोविड की वजह से होने वाली मृत्युदर दुखद है। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण से सुरक्षा देने के लिए आज इलाज के तरीके, वैक्सीनेशन और स्वास्थ्य इकाइयों के पास इंतजाम है। ऐसे में कोविड से लोगों का मरना तकलीफ देने वाली घटना है।

 

कुछ समय पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम ने भी बयान दिया था कि कोरोना वायरस का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। साल 2022 में ही अब तक कोरोना से 10 लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है जो इस संक्रमण के खतरे के बरकरार रहने का एक सबूत हैं।

 

आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत ( दिसंबर 2019) से अब तक वैश्विक आबादी के स्वास्थ्य पर इस वायरस का बहुत अधिक असर देखा गया है। कोरोना वायरस के अलग-अलग वेरिएंट्स की चपेट में आने के कारण दुनियाभर में करोड़ों लोगों को संक्रमण हुआ । वहीं, अब तक 64 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु भी कोविड-19 संक्रमण की वजह से हो चुकी है।

 

मारिया के अनुसार कोरोना संक्रमण से मृत्यु का खतरा बढ़ने के 2 प्रमुख कारण ये हैं-

  • वायरस की बढ़ती संक्रामकता के कारण लोगों में जहां संक्रमण बढ़ रहा है वहीं इससे अस्पताल में भर्ती होने और गम्भीर बीमारी की स्थिति भी देखी जा रही है।
  • दुनिया भर में जिस रफ्तार से कोविड वैक्सीनेशन हो रहा है वह तेज करने की जरूरत है क्योंकि धीमी गति से टीकाकरण के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।

 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, विश्वभर में कोरोना वायरस के जिन वेरिएंट्स का असर सबसे अधिक देखा गया है उन्हें भी बहुत गम्भीर बीमारी का कारण नहीं बताया गया है। इससे एक बात साफ होती है कि लोग दुनियाभर में कोरोना वायरस और उसके स्ट्रेन्स को कम गंभीरता से लिया जा रहा है।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

नियम विरुद्ध अनुपस्थित नहीं रह सकेंगे चिकित्सक, लगेगा अंकुश

नियम विरुद्ध अनुपस्थित नहीं रह सकेंगे चिकित्सक, लगेगा अंकुश

अबुज़र शेख़ October 07 2022 31816

अनुपस्थित रहने वाले सरकारी चिकित्सकों पर अंकुश लगाने के लिए नए नियम बनाने की तैयारी है। कार्यभार ग्र

कोविड शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे सभी विधाओं के फार्मेसिस्ट। 

कोविड शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे सभी विधाओं के फार्मेसिस्ट। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2021 27881

फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि प्रदेश मे सभी विधाओं के लगभग 40 कोरोना योद्धाओं ने ड्यूटी

कम उम्र वालो में भी बढ़ रहा है जोड़ों का दर्द

कम उम्र वालो में भी बढ़ रहा है जोड़ों का दर्द

लेख विभाग October 13 2022 42892

आधुनिक विज्ञान का मानना है कि उम्र के साथ दोनों हड्डियों के बीच की लिक्विडिटी खराब हो जाती है। इससे

मिक्सोपैथी के खिलाफ 13 व 14 फरवरी को IMA लखनऊ आयोजित करेगा रिले हंगर स्ट्राइक।

मिक्सोपैथी के खिलाफ 13 व 14 फरवरी को IMA लखनऊ आयोजित करेगा रिले हंगर स्ट्राइक।

रंजीव ठाकुर February 13 2021 31369

सभी चिकित्सा पद्धतियों जैसे आयुर्वेद, सिद्धा, यूनानी, होम्योपैथी का इलाज का अपना तरीका है। एक पद्धति

वैश्विक महामारी के दौरान योग दुनिया के लिए ‘‘उम्मीद की किरण’’ बना हुआ है : प्रधानमंत्री मोदी

वैश्विक महामारी के दौरान योग दुनिया के लिए ‘‘उम्मीद की किरण’’ बना हुआ है : प्रधानमंत्री मोदी

रंजीव ठाकुर June 22 2021 25304

वैश्विक महामारी के दौरान योग की भूमिका पर मोदी ने कहा कि ऐसे कई उदाहरण है जब अस्तपालों में चिकित्सको

राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लागू प्रतिबंधों में दिया ढील, कड़ाई जारी रहेगी। 

राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लागू प्रतिबंधों में दिया ढील, कड़ाई जारी रहेगी। 

हे.जा.स. January 29 2021 24686

किसी बंद स्थान पर अधिकतम 200 व्यक्तियों या उस स्थान की क्षमता के पचास फीसदी लोग को ही एक साथ उपस्थित

आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं ये फूड्स

आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं ये फूड्स

आरती तिवारी October 11 2022 28396

आपको बता दें कि स्ट्रेस से तात्पर्य शारीरिक और भावनात्मक रूप से चिंता महसूस होना है. तनाव और मानसिक

एयरपोर्ट पर कोरोना नियम बदला, अब आरटीपीसीआर टेस्ट और होम क्वॉरंटीन खत्म

एयरपोर्ट पर कोरोना नियम बदला, अब आरटीपीसीआर टेस्ट और होम क्वॉरंटीन खत्म

हे.जा.स. February 10 2022 32787

14 फरवरी से भारत आने वाले यात्रियों को आरटीपीआर टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी। इसके बदले पूर्ण टीका

एम्स में सीनियर रेजीडेंट पदों पर निकली भर्ती

एम्स में सीनियर रेजीडेंट पदों पर निकली भर्ती

विशेष संवाददाता September 22 2022 36461

आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 1500 रुपए देने हो

भारत में कोरोना महामारी कुछ दिनों की मेहमान

भारत में कोरोना महामारी कुछ दिनों की मेहमान

एस. के. राणा March 28 2022 33371

भारत में कोरोना संक्रमितों की घटती संख्या से लग रहा है कि कोरोना महामारी कुछ ही दिनों की मेहमान है।

Login Panel