देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में डेंगू के मरीजो की संख्या बढ़ी, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के पसीने छूटे

नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा आहयामऊ गांव पहुंचकर वहां की साफ-सफाई, फागिंग, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव एवं डेंगू के संभावित रोगियों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ लोगों को सुविधाएं एवं राहत पहुंचाने का निर्देश दिया।

श्वेता सिंह
November 08 2022 Updated: November 08 2022 04:03
0 22205
लखनऊ में डेंगू के मरीजो की संख्या बढ़ी, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के पसीने छूटे नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह

लखनऊ। डेंगू पर काबू पाने में अब तक लखनऊ नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ में रविवार को भी डेंगू के 42 नए मरीज मिले। अस्पतालों में डेंगू के लिए आरक्षित वार्ड में बेड बढ़ाने पड़े गए और वही मरीजों के आने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

 

निजी अस्पतालों (hospital) में डेंगू से पीड़ित काफी मरीज भर्ती हैं। डेंगू पर नियंत्रण के लिए नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा, मंडलायुक्त रोशन जैकब, डीएम सूर्यपाल गंगवार (soorypal gangwar) और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने खुद बाहर निकले। नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा आहयामऊ गांव पहुंचकर वहां की साफ-सफाई, फागिंग (fogging), एंटी लार्वा दवा का छिड़काव एवं डेंगू के संभावित रोगियों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा लखनऊ (lucknow) के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ लोगों को सुविधाएं एवं राहत पहुंचाने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने स्थानीय नगरवासियों से बीमारी एवं बीमार व्यक्तियों  (patients) के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि लोग अपने घरों की साफ-सफाई पर ध्यान दें। गमलों, टूटे-फूटे बर्तनों आदि में जल इकट्ठा न हों तथा पानी की टंकी को ढककर रखें। उन्होंने कहा कि डेंगू (dengue) का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है। निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने एक घर के सामने रखी खुली पानी की टंकी को चेक कराया, जिसके पानी में डेंगू का लार्वा (larvae) पाया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

तेजी से पैर पसार रही आंखों की समस्या, अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या

तेजी से पैर पसार रही आंखों की समस्या, अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या

विशेष संवाददाता July 30 2023 36201

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रीना सिंह ने बताया कि आंख में परेशानी को लेकर आने वाल

राजधानी लखनऊ में फिर से शुरू हुआ कोरोना वैक्सीनेशन

राजधानी लखनऊ में फिर से शुरू हुआ कोरोना वैक्सीनेशन

आरती तिवारी January 19 2023 42478

केंद्र सरकार से वैक्सीन मिलने के बाद लखनऊ को 42 हजार 700 कोविशील्ड वैक्सीन आवंटित कर दी गई है। स्वास

कानपुर में डेंगू बेकाबू, हाईकोर्ट ने डेंगू पर नियंत्रण के प्रयासों को बताया नाकाफी

कानपुर में डेंगू बेकाबू, हाईकोर्ट ने डेंगू पर नियंत्रण के प्रयासों को बताया नाकाफी

श्वेता सिंह November 11 2022 23248

कानपुर में डेंगू बेकाबू हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उर्सला अस्पताल में 91 सैम्प

पोस्ट कोविड लंग फाइब्रोसिस मरीज का हुआ डबल लंग ट्रांसप्लांट।

पोस्ट कोविड लंग फाइब्रोसिस मरीज का हुआ डबल लंग ट्रांसप्लांट।

हुज़ैफ़ा अबरार December 13 2020 23368

मरीज को सफलतापूर्वक हार्ट और लंग ट्रांसप्लांट इंस्टीट्यूट, केआईएमएस, हैदराबाद में स्थानांतरित कर दिय

सहारा हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

सहारा हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार June 12 2022 38326

शिविर 14 जून तक चलेगा और कार्यक्रम के समापन पर  सहारा हॉस्पिटल में पहले से रक्तदान कर रहे लोगों को स

अपोलोमेडिक्स दूसरा लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट करने वाला पहला अस्पताल बना।

अपोलोमेडिक्स दूसरा लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट करने वाला पहला अस्पताल बना।

हुज़ैफ़ा अबरार September 09 2021 35662

शराब के सेवन की अधिकता, डायबिटीज और मोटापे की बढ़ती प्रवृति से न केवल लिवर के मरीजों की संख्या बढ़ रही

निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, कई  मरीजों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, कई मरीजों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

हे.जा.स. June 01 2023 64152

शिविर प्रभारी डॉ. सुरेंद्र गौतम ने बताया कि शिविर में स्त्री रोग , बाल रोग, हड्डी रोग, त्वचा रोग, पे

उपमुख्यमंत्री के दौरे के बाद बदल गई सिविल अस्पताल की तस्वीर

रंजीव ठाकुर May 06 2022 26765

लगभग एक महीने बाद सिविल अस्पताल में लगभग 50 सीसीटीवी कैमरे लगे दिखाई दिए। मेन गेट के पास स्ट्रेचर और

एचआईवी और टीबी की टेस्टिंग में आई कमी: डब्ल्यूएचओ

एचआईवी और टीबी की टेस्टिंग में आई कमी: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा December 17 2022 32940

विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर डॉ टेड्रोस घेब्रेयसस ने सूचित किया कि HIV, मलेरिया और टीबी के खि

अपना और अपने हार्ट का रखे ख्याल, फॉलो करें ये हेल्दी डाइट

अपना और अपने हार्ट का रखे ख्याल, फॉलो करें ये हेल्दी डाइट

लेख विभाग June 08 2023 42414

गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से हार्ट संबंधी बीमारियां बढ़ती जा रही है। हालांकि हेल्दी डाइट

Login Panel