देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

खराब जीवनशैली, हार्ट फेलियर का प्रमुख कारण

हाइपरटेंशन भारत में हृदय रोगों के सबसे प्रमुख जोखिम के कारकों में से एक है। रक्‍त वाहिकाओं में बाधा या हृदय की मांसपेशियों की कमजोरी के कारण हृदय का शरीर के सभी भागों में खून पहुँचाना कठिन हो जाता है। इससे ब्‍लड प्रेशर बढ़ता है और आखिरकार हृदय के आकार में वृद्धि होती है और फिर हार्ट फेलियर होता है।

लेख विभाग
April 19 2022 Updated: April 19 2022 19:10
0 30383
खराब जीवनशैली, हार्ट फेलियर का प्रमुख कारण प्रतीकात्मक

क्‍या आप जानते हैं कि भारत में होने वाली 28% मौतों का कारण हृदय रोग हैं? क्‍या आप जानते हैं कि‍ 45 साल से ज्‍यादा उम्र के लगभग 50% भारतीयों को हाइपरटेंशन (उच्‍च रक्‍तचाप) है? यह बात सभी अच्‍छी तरह से जानते हैं कि उच्‍च ब्‍लड प्रेशर (high ) के कारण विभिन्‍न रोग होते हैं और हार्ट फेलियर उनमें से एक है। हाइपरटेंशन भारत में हृदय रोगों के सबसे प्रमुख जोखिम के कारकों में से एक है। रक्‍त वाहिकाओं में बाधा या हृदय की मांसपेशियों की कमजोरी के कारण हृदय का शरीर के सभी भागों में खून पहुँचाना कठिन हो जाता है। इससे ब्‍लड प्रेशर बढ़ता है और आखिरकार हृदय के आकार में वृद्धि होती है और फिर हार्ट फेलियर होता है।

हार्ट फेलियर (heart failure) का जोखिम तब बढ़ जाता है, जब आनुवांशिकता के साथ अस्‍वास्‍थ्‍यकर जीवनशैली का मिलन होता है, जैसे जंक फूड खाना, बहुत ज्‍यादा नमक खाना, आलस्‍यपूर्ण जीवनशैली, गैस से भरे हुए पेय और अल्‍कोहल पीना, सिगरेट पीना और तनाव। शुरूआत में हाइपरटेंशन (hypertension) कोई लक्षण नहीं दिखाता है, इसलिये ब्‍लड प्रेशर की नियमित जाँच और ब्‍लड प्रेशर का उच्‍च स्‍तर देखने पर हृदय रोग विशेषज्ञ (cardiologist) से परामर्श लेना जरूरी होना चाहिये, ताकि भविष्‍य में हार्ट फेलियर की संभावना कम हो सके। लंबे समय तक हाइपरटेंशन रहने से हार्ट फेलियर होता है, इसलिये दवाओं के शेड्यूल और हार्ट फेलियर के लिये जीवनशैली (life style) की रोकथामपरक आदतों पर हृदय रोग विशेषज्ञ की सलाह मानना बहुत जरूरी है।

हार्ट फेलियर की रोकथाम के लिये समग्र उपचार की आवश्‍यकता पर बात करते हुए, संजय गांधी पोस्‍ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, लखनऊ के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्‍य कपूर ने कहा, “हाइपरटेंशन जैसी स्‍थायी स्थितियों के बढ़ते मामलों के साथ, भारत में हार्ट फेलियर के मामले भी बढ़ रहे हैं। आलस्‍यपूर्ण जीवनशैली, बढ़ता तनाव (stress), शक्‍कर और नमक का ज्‍यादा सेवन इसमें वृद्धि के प्रमुख कारण हैं। मेरे क्लिनिक में आने वाले लगभग 20-25% लोग हार्ट फेलियर के मरीज होते हैं, जिनमें से एक-तिहाई को हाइपरटेंशन भी होता है। इसलिये, सही  समय पर उपचार, जीवनशैली में बदलाव और कार्डियोलॉजिस्‍ट के साथ नियमित तौर पर बातचीत के साथ हाइपरटेंशन और हार्ट फेलियर का समग्र प्रबंधन स्‍वस्‍थ जीवन जीने में हार्ट फेलियर के मरीजों की सहायता कर सकता है।‘”

मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital), लखनऊ में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के डायरेक्‍टर डॉ. नकुल सिन्‍हा के अनुसार, “हार्ट फेलियर को स्‍वास्‍थ्‍य की एक प्राथमिकता के रूप में मान्‍यता देने की अत्‍यंत आवश्‍यकता है। हार्ट फेलियर एक गंभीर स्थिति है, और जीवनभर इसे उचित ढंग से मैनेज करने की जरूरत होती है और इसके मरीजों की लगातार निगरानी रखनी पड़ती है। प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍यरक्षा प्रदाताओं और अच्‍छी तरह से प्रशिक्षित नर्सिंग स्‍टाफ वाले केवल हार्ट फेलियर के क्लिनिक्‍स हार्ट फेलियर (clinical heart failure) के मरीजों की प्रभावी और गुणवत्‍तापूर्ण देखभाल में सहायक हो सकते हैं।”

कुल मिलाकर, दोनों स्थितियों के प्रबंधन और संतोषजनक जीवन के लिये हमें निम्‍नलिखित बातों का ध्‍यान रखना चाहिये:

• ब्‍लड प्रेशर की नियमित जाँच: साप्‍ताहिक आधार पर अपने ब्‍लड प्रेशर की जाँच करें और जोखिम दिखने पर तुरंत डॉक्‍टर से परामर्श लें
• तनाव से बचें: विश्राम और श्‍वास के व्‍यायामों, नींद को आसान बनाने, ध्‍यान या योग जैसी तनाव के प्रबंधन की युक्तियों को अपनाकर आप ब्‍लड प्रेशर कम कर सकते हैं
• जीवनशैली में बदलाव: अपने ब्‍लड प्रेशर के प्रबंधन के लिये कुछ स्‍वास्‍थ्‍यकर पहलें कीजिये। स्‍वास्‍थ्‍यकर आहार लीजिये, नियमित व्‍यायाम कीजिये और नमक का सीमित सेवन कीजिये, आदि।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लखनऊ में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का प्रकोप

लखनऊ में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का प्रकोप

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2022 29230

डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाएं। बारी आने पर कोरोना वायरस से बचाव की व

अमेरिकी खुफिया एजेंसियां कोविड-19 की उत्पत्ति पर ठोस नतीजे पर पहुंचने में विफल।

अमेरिकी खुफिया एजेंसियां कोविड-19 की उत्पत्ति पर ठोस नतीजे पर पहुंचने में विफल।

हे.जा.स. August 29 2021 33102

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इस वायरस को जैविक हथियार के तौर पर विकसित नहीं किया गया। ज्यादातर एजेंसियो

अर्थराइटिस पर हेल्थ टॉक व स्वास्थ्य मेला आयोजित

अर्थराइटिस पर हेल्थ टॉक व स्वास्थ्य मेला आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार November 01 2022 37019

खुशी क्लिनिक एन्ड वेलनेस सेण्टर की होम्योपैथिक महिला रोग विशेषज्ञ डॉ विनीता द्विवेदी ने नि:शुल्क परा

प्रदेश में समूह ख की नर्सों का तबादला आदेश निरस्त

प्रदेश में समूह ख की नर्सों का तबादला आदेश निरस्त

हुज़ैफ़ा अबरार July 26 2022 30771

निदेशक पैरामेडिकल ने सभी सीएमओ को निर्देश दिया कि तत्काल प्रभाव से तबादला आदेश निरस्त किया जाए। इस प

अब दोबारा जांच के लिए जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज की लैब में देना होगा डेंगू, मलेरिया का सैम्पल

अब दोबारा जांच के लिए जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज की लैब में देना होगा डेंगू, मलेरिया का सैम्पल

श्वेता सिंह September 03 2022 27397

विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की गयी है कि वह अपने घरों और आसपास

लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

श्वेता सिंह September 27 2022 29860

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लोक बंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। सुबह 11:00 बजे से शा

यूपी के कई अस्पतालों में हुई मॉकड्रिल, बलरामपुर अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

यूपी के कई अस्पतालों में हुई मॉकड्रिल, बलरामपुर अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

आरती तिवारी April 11 2023 26373

बलरामपुर अस्पताल में कोरोना से निपटने की व्यवस्थाओं को लेकर मॉकड्रिल किया गया। जिसका निरीक्षण खुद उत

12-14 आयु वर्ग के 84 लाख 64 हजार बच्चों को सुरक्षा कवच दिया जाएगा: योगी आदित्यनाथ

12-14 आयु वर्ग के 84 लाख 64 हजार बच्चों को सुरक्षा कवच दिया जाएगा: योगी आदित्यनाथ

हुज़ैफ़ा अबरार March 16 2022 33444

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल में कोविड बूथ पर पहुंचकर जायजा लिया। सीएम योगी ने बच्चों

लंबे समय तक सुंदर दिखने में प्लास्टिक सर्जरी मददगार होती है: डॉक्टर कनिका

एस. के. राणा February 01 2026 5943

सुंदर दिखने की चाह में कभी-कभी लोग बहुत कुछ गलत भी कर बैठते हैं। कभी-कभी पार्लर में बहुत प्रकार के प

मध्य प्रदेश: मेडिकल की पढ़ाई अब हिंदी में होगी

मध्य प्रदेश: मेडिकल की पढ़ाई अब हिंदी में होगी

विशेष संवाददाता September 15 2022 28072

मध्यप्रदेश में गांधी मेडिकल कालेज, भोपाल में चिकित्सा की पढ़ाई इसी सत्र से हिन्दी में प्रारंभ होगी। इ

Login Panel