देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दुर्लभ विल्सन रोग से पीड़ित बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लान्ट हुआ

इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स में बिहार से आई 8 वर्षीय बच्ची में जीवनरक्षक लिवर ट्रांसप्लान्ट सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। बच्ची में दुर्लभ आनुवंशिक रोग विल्सन्स रोग का निदान किया गया था, जिसमें शरीर में अतिरिक्त कॉपर जमा हो जाता है।

admin
April 20 2022 Updated: April 20 2022 03:31
0 35321
दुर्लभ विल्सन रोग से पीड़ित बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लान्ट हुआ विल्सन्स रोग से पीड़ित का लिवर ट्रांसप्लान्ट

नई दिल्ली। इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स (Indraprastha Apollo Hospital) में बिहार से आई 8 वर्षीय बच्ची में जीवनरक्षक लिवर ट्रांसप्लान्ट सर्जरी (liver transplant) को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। बच्ची में दुर्लभ आनुवंशिक रोग विल्सन्स रोग का निदान किया गया था, जिसमें शरीर में अतिरिक्त कॉपर जमा हो जाता है। इसके उपचार के लिए मरीज़ को जीवन भर दवाओं पर ही निर्भर रहना पड़ता है। हालांकि ऐसे कुछ मामलों में लिवर फेलियर के चलते बच्चे कोमा में चले जाते हैं। विलसन रोग (Wilson's disease) में कोमा में चले जाने पर बच्चों में मृत्यु दर 100 फीसदी होती है। 

25 मार्च की शाम 8 साल की अंशिका को इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, उस समय बच्ची कोमा में थी। इससे पहले एक और अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा था, जहां उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। अपोलो में डॉ अनुपम सिब्बल, ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर एवं सीनियर पीडिएट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट (Pediatric Gastroenterologist), अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप एवं डॉ स्मिता मल्होत्रा और डॉ करूनेश कुमार (कन्सलटेन्ट, पीडिएट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलोजी), डॉ अरूण वी, डॉ वरूण एम, डॉ प्रदीप कुमार (कन्सलटेन्ट्स, लिवर ट्रांसप्लान्ट) और डॉ रमन आर (एनेस्थेटिस्ट) की निगरानी में बच्ची को भर्ती किया गया। भर्ती करते ही तुरंत उसे वेंटीलेटर पर डाला गया और लिवर ट्रांसप्लान्ट की सलाह दी गई। साथ ही डायलिसिस और प्लाज़्मा एक्सचेंज थेरेपी (plasma exchange therapy) भी की गई, ताकि शरीर से कॉपर को निकाला जा सके और ट्रांसप्लान्ट से पहले ज़रूरी जांच के लिए समय मिल जाए। 

समान या कम्पेटिबल ब्लड ग्रुप डोनर न मिलने की वजह से एबीओ-इनकम्पेटिबल एमरजेन्सी लिवर डोनर लाईव ट्रांसप्लान्ट की योजना बनाई गई। बच्ची की मां ने लिवर डोनेट करने का फैसला लिया। भर्ती के 31 घण्टे बाद, 27 मार्च को लिवर ट्रांसप्लान्ट की प्रक्रिया शुरू हुई। दो दिन बाद उसे वेंटीलेटर से हटाया गया, इसके बाद बच्ची को होश आ गया।

इस जीवन रक्षक लिवर ट्रांसप्लान्ट के बारे में बात करते हुए डॉ अनुपम सिब्बल, ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर एवं सीनियर पीडिएट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट, अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप ने कहा, ‘‘इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची को भर्ती के तुरंत बाद वेंटीलेटर पर डालना पड़ा। सर्जरी से पहले जांच और फिर फिर ट्रांसप्लान्ट सर्जरी दोनों ही मुश्किल थे क्योंकि इस मामले में डोनर एबीओ इनकम्पेटिबल था। यह बेहद दुर्लभ मामला था, जहां भर्ती के 31 के घण्टे के अंदर लाईव लिवर ट्रांसप्लानट किया गया। अपोलो के लिवर ट्रांसप्लान्ट प्रोग्राम के तहत अब तक हो चुके 432 पीडिएट्रिक लिवर ट्रांसप्लान्ट्स में से यह पहला मामला था जहां मरीज़ के रिश्तेदार डोनर के साथ एमरजेन्सी एबीओ इन्कम्पेटिबल ट्रांसप्लान्ट हुआ।’

डॉ नीरव गोयल, सीनियर कन्सलटेन्ट, लिवर ट्रांसप्लान्ट, इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स ने कहा, ‘‘विल्सन्स रोग एक दुर्लभ रोग है, जिसके लक्षण बेहद गंभीर होते हैं, अगर समय रहते इसका इलाज न हो तो स्थिति जानलेवा हो सकती है। यह बच्ची जब हमारे पास आई, उसका लिवर फेलियर हो चुका था, दिमाग में अमोनिया कंटेंट के कारण सूजन थी, बच्ची कोमा के चलते बेहोशी की हालत में थी। अपोलो में, हमने परिवार को तुरंत लिवर ट्रांसप्लान्ट की सलाह दी। जिसके बाद बच्ची ठीक है, सर्जरी के 17वें दिन 12 अप्रैल को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।’

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लोहिया के डॉ. विकास सिंह ने कोलकाता में जीते दो पुरस्कार

लोहिया के डॉ. विकास सिंह ने कोलकाता में जीते दो पुरस्कार

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2026 469

डॉ. विकास लंबे समय से उन्नत लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, शोध एवं अकादमिक गतिविधियों के माध्यम से RMLIMS और

कोरोनारोधी टीकाकरण: सौ करोड़ का आँकड़ा पार करने वाला विश्व का दूसरा देश बना भारत

कोरोनारोधी टीकाकरण: सौ करोड़ का आँकड़ा पार करने वाला विश्व का दूसरा देश बना भारत

एस. के. राणा October 21 2021 29368

100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा छूकर भारत चीन के बाद ऐसा कारनामा करने वाला देश बन गया है। अब तक 18 वर्ष

न्यू आनंद लोक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का सीएम योगी ने किया शुभारंभ

न्यू आनंद लोक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का सीएम योगी ने किया शुभारंभ

आरती तिवारी July 04 2023 29158

सीएम योगी ने गोरखपुरवासियों को आज बड़ी सौगात दी है। जहां बुधवार को सीएम योगी ने न्यू आनंद लोक सुपर स

कथित मेडिकल नेगलिजेंस में उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन कराये स्थानीय प्रशासन: डा. शाही

कथित मेडिकल नेगलिजेंस में उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन कराये स्थानीय प्रशासन: डा. शाही

आनंद सिंह April 02 2022 23353

आए दिन अस्पतालों में इलाज के दौरान मरीज की अवस्था बिगड़ने पर तीमारदार या असामाजिक तत्व उपद्रव करते ह

दिल के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है सुबह की सैर। 

दिल के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है सुबह की सैर। 

लेख विभाग December 11 2021 29671

डॉ. अभिनीतगुप्ता ने सावधानी बरतने के मामले मेंबतातें हैं कि ठंड के मौसम में कई परतों में कपड़े पहने।

भ्रामक मार्केटिंग के ज़रिये फ़ॉर्मूला दुग्ध पदाथों की बिक्री से घट रही हैं स्तनपान की प्रवृति, ऐसे विज्ञापनों पर विराम लगाना होगा: डब्ल्यूएचओ 

भ्रामक मार्केटिंग के ज़रिये फ़ॉर्मूला दुग्ध पदाथों की बिक्री से घट रही हैं स्तनपान की प्रवृति, ऐसे विज्ञापनों पर विराम लगाना होगा: डब्ल्यूएचओ 

हे.जा.स. April 30 2022 31538

विश्व स्वास्थ्य संगठन में पोषण और खाद्य सुरक्षा विभाग में निदेशक ने कहा कि फ़ॉर्मूला दुग्ध पदार्थ बन

महिला ने दिया एक साथ 3 बच्चियों को जन्म, परिवार में खुशी की लहर

महिला ने दिया एक साथ 3 बच्चियों को जन्म, परिवार में खुशी की लहर

विशेष संवाददाता September 29 2022 29471

बालाघाट के शहीद भगत सिंह जिला अस्पताल में एक महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया है। महिला लांजी की रहने

कोरोना की तीसरी लहर में मृत्युदर काफी कम, अति जोखिम वाले वर्ग के लिए संक्रमण खतरा

कोरोना की तीसरी लहर में मृत्युदर काफी कम, अति जोखिम वाले वर्ग के लिए संक्रमण खतरा

एस. के. राणा January 21 2022 35850

टीकाकरण से कोरोना का जोखिम पहले से बीमार लोगों तक सिमट गया है। टीकाकरण ने कोरोना का खतरा और गंभीरता

जब शरीर में दिखने लगे ये लक्षण तो समझ जाएं हो रही है थायरॉइड की दिक्कत

जब शरीर में दिखने लगे ये लक्षण तो समझ जाएं हो रही है थायरॉइड की दिक्कत

श्वेता सिंह September 20 2022 23814

काम के बाद थकान होना आम बात है। लेकिन रेस्ट करने और सोकर उठने के बाद भी आपकी थकान न जाए तो यह किसी न

सर्दियों में बालों की देखभाल कैसे करें?

सर्दियों में बालों की देखभाल कैसे करें?

सौंदर्या राय November 07 2021 20874

ठंड के मौसम में बालों को अगर कोई समस्या परेशान करती है तो वह बालों का झड़ना और डैंड्रफ ही है। ऐसे मे

Login Panel