देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोविड-19 अपडेट: 24 घंटे में दोगुने हुए कोरोना संक्रमण केस, यूपी के इन जिलों में मास्‍क हुआ जरुरी 

कोविड-19 संक्रमण के आंकड़े देखते हुए हरियाणा और यूपी की सरकारों ने कई जिलों में मास्‍क लगाना अनिवार्य कर दिया है। सीएम योगी ने अधिकारीयों के साथ बैठक में स्थिति का जायजा लिया और कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए है।

रंजीव ठाकुर
April 19 2022 Updated: April 19 2022 04:00
0 28561
कोविड-19 अपडेट: 24 घंटे में दोगुने हुए कोरोना संक्रमण केस, यूपी के इन जिलों में मास्‍क हुआ जरुरी  यूपी के कई जिलों में मास्‍क हुआ जरुरी प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) और सीमावर्ती एनसीआर (NCR) में कोविड-19 संक्रमण (covid-19 infection) के आंकड़े फिर से डराने लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक दिन में दोगुने तक हो गए हैं। 

कोविड-19 संक्रमण के आंकड़े देखते हुए हरियाणा और यूपी की सरकारों ने कई जिलों में मास्‍क (mask) लगाना अनिवार्य कर दिया है। सीएम योगी ने अधिकारीयों के साथ बैठक में स्थिति का जायजा लिया और कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए है। 

उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogiadityanath) के निर्देश पर आदेश जारी करके गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

वहीं राम मनोहर लोहिया (RML) लॉ यूनिवर्सिटी के 10 छात्र कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कम्प मच गया। 20% स्टूडेंट्स की टेस्टिंग में ये परिणाम सामने आए हैं। तीसरे साल के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2,183 संक्रमित पाए गए हैं, एक दिन पहले 1,150 नए केस मिले थे। इस दौरान 214 मौतें दर्ज की गई हैं। 

बढ़ते कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिख कर निगरानी रखने पर जोर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना (corona) के मामलों को लेकर राज्य निगरानी करें, जिन इलाकों में केस बढ़े हैं वहां सख्त निगरानी करने की जरूरत है और बढ़ते मामले पर उचित कदम तुरंत उठाने की जरूरत है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भ्रांतियों को दूर कर बचाएं कैंसर मरीजों का जीवन: संगीता

भ्रांतियों को दूर कर बचाएं कैंसर मरीजों का जीवन: संगीता

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2023 22153

आज भी कैंसर को लेकर कई तरह की भ्रांतियां मौजूद हैं, जिन्हें दूर करना बहुत जरूरी है। लक्षण नजर आने पर

डब्ल्यूएचओ ने इन दो दवाओं को कोरोना के इलाज के लिए लगाई रोक

डब्ल्यूएचओ ने इन दो दवाओं को कोरोना के इलाज के लिए लगाई रोक

हे.जा.स. September 16 2022 36943

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए नयी दिशा-निर्देश दिए है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नयी गाइड

कोविड-19: प्रदेश में सुधरे संक्रमण और मौतों के मामले।

कोविड-19: प्रदेश में सुधरे संक्रमण और मौतों के मामले।

रंजीव ठाकुर July 26 2021 29422

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में संक्रमण कम होने

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ कि  बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ कि बैठक

अबुज़र शेख़ October 27 2022 19997

मुख्यमंत्री ने आला अधिकारियों को डेंगू समेत अन्य संचारी रोगों के प्रति सावधानी बरतने के निर्देश दिए

यूपी के इन जिलों में बढा टाइफाइड का खतरा

यूपी के इन जिलों में बढा टाइफाइड का खतरा

आरती तिवारी May 18 2023 26578

टाइफाइड एक गंभीर बीमारी है, यह साल्मोनेला एन्टेरिका सेरोटाइप टाइफी बैक्टीरिया से होता है! यह साल्मोन

चेहरे पर भूलकर भी ना लगाएं ये चीजें, स्किन को होगा नुकसान

चेहरे पर भूलकर भी ना लगाएं ये चीजें, स्किन को होगा नुकसान

लेख विभाग October 18 2022 27982

कई बार आप प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए अपने फेस पर कुछ अप्लाई करते हैं लेकिन समस्या और भी ज्यादा बढ़

मैनपुरी स्वास्थ्य विभाग के लिये चुनौती खड़ी कर रहे झोलाछाप।   

मैनपुरी स्वास्थ्य विभाग के लिये चुनौती खड़ी कर रहे झोलाछाप।   

February 17 2021 30086

गलत इलाज से कोई दुर्घटना हो जाने की दशा में ये काली कमाई और सफेदपोशों से मिले संरक्षण की वजह से बच न

स्ट्रोक यूनिट में इलाज से लौटी आवाज और अंगों की शक्ति

स्ट्रोक यूनिट में इलाज से लौटी आवाज और अंगों की शक्ति

हुज़ैफ़ा अबरार August 27 2026 840

 42 वर्षीय महिला कर्मी जो सिविल अस्पताल में सफाई कार्य से जुड़ी हैं, को ड्यूटी समाप्त होने के समय अच

कोरोना वैक्सीनेशन: 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए प्रिकॉसन डोज का महाभियान शुरू

कोरोना वैक्सीनेशन: 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए प्रिकॉसन डोज का महाभियान शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार August 08 2022 37764

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अधिक से अधिक लोगों को प्रिकॉसन डोज लगाने के लिए सात को महाभियान चलाने

सर्दियों में बच्चों की डाइट में शामिल करें ये फूड्स, इम्यूनिटी होगी बूस्ट

सर्दियों में बच्चों की डाइट में शामिल करें ये फूड्स, इम्यूनिटी होगी बूस्ट

लेख विभाग November 15 2022 29596

सर्दियों के मौसम में बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में सर्दी-जुखाम, खां

Login Panel