देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

शिक्षा

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने जारी किया एमबीबीएस का शेड्यूल

एमबीबीएस कोर्स की कुल अवधि 66 महीने है। पहले 13 महीनों के दौरान- 15 नवंबर, 2022 से शुरू होकर 15 दिसंबर, 2023 तक- छात्रों को एनोटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकैमिस्ट्री पढ़ाया जाएगा।

एस. के. राणा
October 13 2022 Updated: October 14 2022 16:08
0 32437
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने जारी किया एमबीबीएस का शेड्यूल प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी कोर्स के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। एनएमसी के शैक्षणिक कैलेंडर 2022-23 के अनुसार, फर्स्ट ईयर के MBBS बैच के लिए कक्षाएं 15 नवंबर, 2022 से 15 दिसंबर, 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी। पहले और दूसरे साल के एमबीबीएस बैच की अवधि 13 महीने है।

 

एनएमसी (NMC) ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि संबंधित कॉलेजों के संबद्ध विश्वविद्यालय (University) अपने शैक्षणिक सत्र के अनुसार छुट्टियों और परीक्षा कार्यक्रम की व्यवस्था कर सकते हैं। एमबीबीएस (MBBS) कोर्स की कुल अवधि 66 महीने है। पहले 13 महीनों के दौरान- 15 नवंबर, 2022 से शुरू होकर 15 दिसंबर, 2023 तक- छात्रों को एनोटॉमी (anotomy), फिजियोलॉजी और बायोकैमिस्ट्री (biochemistry) पढ़ाया जाएगा।

 

अगले 13 महीनों के लिए, यानी 16 दिसंबर, 2023 से 15 जनवरी, 2025 तक, छात्रों को पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी (microbiology) और फार्माकोलॉजी का अध्ययन करना होगा। तीसरे वर्ष के लिए, जो 10.5 महीने का होगा, चिकित्सा और विष विज्ञान और सामुदायिक चिकित्सा/पीएसएम पर लेक्चर (lecture) होंगे। दिसंबर 2025 से मई 2027 तक की इस अवधि के दौरान, छात्र सामान्य सर्जरी, सामान्य चिकित्सा, बाल रोग और Ob.Gy, ईएनटी, ऑप्थल्मोलॉजी सीखेंगे। अंत में, सीआरएमआई 2021 विनियमों के अनुसार उम्मीदवारों (candidate) को 1 जून, 2027 से शुरू होकर 31 मई, 2028 तक एक साल की इंटर्नशिप (internship) पूरी करनी होगी।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही अनेकों स्वास्थ्य सेवाएं

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही अनेकों स्वास्थ्य सेवाएं

रंजीव ठाकुर September 05 2022 25861

जनपद के सभी नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित

प्रदेश के बजट में चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को खासी तरजीह

प्रदेश के बजट में चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को खासी तरजीह

हुज़ैफ़ा अबरार May 27 2022 28572

स्वास्थ्य के लिए 5482.50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य के लिए दी गई कुल रकम पिछली बार

अब इस जिला अस्पताल में मिलेगा कैंसर का इलाज

अब इस जिला अस्पताल में मिलेगा कैंसर का इलाज

हे.जा.स. May 07 2023 30145

डॉ. केपी गुप्ता ने कहा कि जिला अस्पताल रीवा को कैंसर रोग का संभागीय डिपो बना दिया गया है, इसलिए अब

पटना में डेंगू का डंक, इन जिलों में मिले केस

पटना में डेंगू का डंक, इन जिलों में मिले केस

विशेष संवाददाता September 15 2022 39144

बिहार के जिलों में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। बुधवार को जिले में एक

यूपी में एक क्लिक में मिलेगी मरीज की मेडिकल हिस्ट्री

यूपी में एक क्लिक में मिलेगी मरीज की मेडिकल हिस्ट्री

अखण्ड प्रताप सिंह December 20 2022 36011

यूपी के किसी भी सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए जाने पर अपनी मेडिकल हिस्ट्री ले जाने की जरूरत नहीं हो

बालों को 20 दिनों तक काला बनाए रखती है ये बेहद सस्ती चीज

बालों को 20 दिनों तक काला बनाए रखती है ये बेहद सस्ती चीज

लेख विभाग October 31 2022 23828

अगर आप घर पर ही बालों को काला बनाने के लिए प्राकृतिक, शाकाहारी और आर्गेनिक तरीका ढूंढ रहे हैं तो ये

प्रधानमंत्री से  ‘बेहतर माहौल’ सुनिश्चित करने का आग्रह: आईएमए

प्रधानमंत्री से  ‘बेहतर माहौल’ सुनिश्चित करने का आग्रह: आईएमए

एस. के. राणा June 08 2021 22782

पत्र में कहा गया है, ‘‘इस महामारी के बीच, देश में डॉक्टरों और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों के खिलाफ शार

भारत ने रचा इतिहास, 220 करोड़ वैक्सीनेशन के आंकड़े को किया पार

भारत ने रचा इतिहास, 220 करोड़ वैक्सीनेशन के आंकड़े को किया पार

विशेष संवाददाता December 20 2022 29257

भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान ने 220 करोड़ वैक्सीन डोज का माइलस्टोन पार कर लिया है। केंद्रीय स्वा

दुनियाभर में मनाया जा रहा है ज़ूनोसिस-डे

दुनियाभर में मनाया जा रहा है ज़ूनोसिस-डे

आरती तिवारी July 06 2023 60816

पशुजन्य रोग एक वैश्विक स्तर की गंभीर बीमारी है जिसमें एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में संक्रमण फैलने

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने देश भर के डॉक्‍टरों के साथ की बैठक 

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने देश भर के डॉक्‍टरों के साथ की बैठक 

एस. के. राणा December 27 2022 33216

डॉ मांडविया ने डॉक्टरों और आईएमए के सदस्यों से कोविड 19 के बारे में प्रामाणिक जानकारी का प्रसार जार

Login Panel