देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आरोप: गोरखपुर में फर्जी पैरामेडिकल कालेज ने बारह सौ छात्रों का भविष्य दाँव पर लगाया

छात्रों ने प्रशासन से कुछ मांगे रखी है। पहली तो अब तक ली गई फीस वापस हो। छात्रों को किसी अन्य कालेज में ट्रांसफर किया जाए। कालेज पर कार्रवाई की जाए। छात्रों से ली गई डोनेशन की रकम भी वापस कराई जाए।

आनंद सिंह
February 24 2022 Updated: February 24 2022 23:33
0 44093
आरोप: गोरखपुर में फर्जी पैरामेडिकल कालेज ने बारह सौ छात्रों का भविष्य दाँव पर लगाया प्रतीकात्मक

गोरखपुर। चिकित्सा क्षेत्र में बूम का शिक्षा माफिया खूब फायदा उठा रहे हैं। राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज इसका उदाहरण है। फर्जी मान्यता के आधार पर संचालित कालेज प्रशासन ने 12 सौ छात्रों का भविष्य अंधकार में कर दिया है। इन छात्रों से एडमिशन के नाम पर मोटी रकम डोनेशन के तौर पर ली गई। हर साल 50 से 60 हजार फीस ली गई। अब तीन साल की पढ़ाई के बाद छात्रों को पता चला कि कॉलेज को मान्यता ही नहीं मिली है। कालेज द्वारा दिखाई गई मान्यता फर्जी है। इस फर्जीवाड़े पर शासन ने कालेज प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसके बाद से छात्रों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है। अब छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो गए हैं। उनका कहना है अब उनके पास आंदोलन के अलावा कोई रास्‍ता नहीं बचा है। 

फूटा गुस्‍सा, छात्र ने की आत्‍मदाह की कोशिश
गोरखपुर के जंगल धूसड़ स्थित राज स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज (Nursing and Paramedical College) की मान्यता बहाली का शासनादेश फर्जी होने की जानकारी के बाद से लगातार वहां के छात्र कॉलेज प्रबंधन पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। इसके लेकर छात्रों का आंदोलन एक बार फिर से शुरू हो गया है। बुधवार को छात्रों ने पिपराइच रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ आक्रोशित छात्रों ने आत्मदाह का भी प्रयास किया।

डेढ़ महीने से चल रहा छात्रों का प्रदर्शन
जंगल धूसड़ स्थित राज स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग को लेकर वहां के छात्र करीब डेढ़ महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पूर्व जनवरी के दूसरे व चौथे हफ्ते में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कोतवाली पुलिस को प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। एसएसपी के आदेश के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने संचालक के घर पर दबिश दी थी। हालांकि आरोपी प्रबंधक घर पर नहीं मिला।

चार दिन से कैंपस में आंदोलन कर रहे हैं छात्र 
19 फरवरी से ही छात्र कॉलेज कैंपस में लगातार आंदोलन कर रहे हैं। करीब 300 से 400 छात्र आंदोलन पर बैठे हुए हैं। यह छात्र बेमियादी आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जनवरी में दो बार आंदोलन किया गया। बीते 10 जनवरी और 18 जनवरी को आंदोलन के दौरान प्रशासन की तरफ से ठोस कार्रवाई का आश्वासन मिला था। यह आश्वासन कागजी साबित हुआ। अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कालेज प्रशासन बेखौफ है। उसने मामले को मैनेज कर लिया है। पुलिस के सामने नाले में कूद गया छात्र: इस आंदोलन के दौरान बुधवार को अचानक मामला बिगड़ गया। आंदोलन कर रहे छात्र गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर सड़क जाम किए हुए थे। उग्र छात्रों ने नर्सिंग कॉलेज के संचालक डॉ. अभिषेक यादव का पुतला फूंका। इसी दौरान आंदोलन कर रहा छात्र राहुल मद्धेशिया पास के तुर्रा नाले में कूद गया। इसके बाद तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पिपराइच के थानाध्यक्ष मधुप नाथ मिश्रा और दो सिपाही नाले में कूदे। उन्होंने छात्र को बाहर निकाला। इससे पहले वह छात्र अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी भी दिया था।

छात्रों को समझाने में विफल रहा प्रशासन
छात्रों का आंदोलन प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली भी दर्शा रहा है। जनवरी में हुए आंदोलन के दौरान प्रशासन ने आश्वासन दिया था। हालांकि उसके बाद कोई ठोस कार्यवाही हुई नहीं। इसने छात्रों का विश्वास प्रशासन से डिग गया है। इस बार भी प्रशासन के अधिकारी कार्यवाही का आश्वासन दे रहे हैं लेकिन छात्र अपने आंदोलन से टस से मस नहीं हो रहा है।

यह है मांगें
छात्रों ने बताया कि प्रशासन से कुछ मांगे रखी है। पहली तो अब तक ली गई फीस वापस हो। छात्रों को किसी अन्य कालेज में ट्रांसफर किया जाए। कालेज प्रशासन पर कार्रवाई की जाए। छात्रों से ली गई डोनेशन की रकम भी वापस कराई जाए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

विशेष संवाददाता September 04 2023 29241

रक्तदान महादान की तर्ज सामाजिक लोगों के द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान किया। रक्तदान को लेकर लोग

केजीएमयू कुलपति पर कार्यवाही के लिए विशेष सचिव ने राजभवन को लिखा पत्र

केजीएमयू कुलपति पर कार्यवाही के लिए विशेष सचिव ने राजभवन को लिखा पत्र

रंजीव ठाकुर July 21 2022 25690

केजीएमयू कुलपति पर लगे अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विशेष सचिव ने कार्यवाही करने के लिए राजभवन को

बिलासपुर एम्स के अध्यक्ष होंगे डॉ. रणदीप गुलेरिया

बिलासपुर एम्स के अध्यक्ष होंगे डॉ. रणदीप गुलेरिया

विशेष संवाददाता February 07 2023 23305

डॉ. रणदीप गुलेरिया ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य की लंबे समय तक देखरेख की और

आकर्षक और सुडौल शरीर पाना चाहती हैं तो करें ये योगासन।

आकर्षक और सुडौल शरीर पाना चाहती हैं तो करें ये योगासन।

सौंदर्या राय February 08 2022 33795

इस लेख में हम योगासन के 12 तरीके बताएँगे जिससे वे अपने शरीर को बेहद आकर्षक आकार में ढालना सकती हैं।

पोस्ट कोविड लंग फाइब्रोसिस मरीज का हुआ डबल लंग ट्रांसप्लांट।

पोस्ट कोविड लंग फाइब्रोसिस मरीज का हुआ डबल लंग ट्रांसप्लांट।

हुज़ैफ़ा अबरार December 13 2020 23347

मरीज को सफलतापूर्वक हार्ट और लंग ट्रांसप्लांट इंस्टीट्यूट, केआईएमएस, हैदराबाद में स्थानांतरित कर दिय

प्राण को नियन्त्रित करने से शरीर और मन स्वस्थ होता है।

प्राण को नियन्त्रित करने से शरीर और मन स्वस्थ होता है।

अध्यात्म January 12 2021 570306

प्राण भौतिक संसार, चेतना और मन के मध्य सम्पर्क सूत्र है। यही तो भौतिक स्तर पर जीवन को संभव बनाता है।

लापरवाही ! ग्वालियर के एक अस्पताल से मिले अज़िथ्रोमिसिन सिरप में कीड़े ?

लापरवाही ! ग्वालियर के एक अस्पताल से मिले अज़िथ्रोमिसिन सिरप में कीड़े ?

हे.जा.स. October 16 2025 5286

ग्वालियर के मुरार के प्रसूति गृह अस्पताल में एक महिला अपने बीमार बच्चे को डॉक्टर को दिखाने आई थी। डॉ

इस बार बाराबंकी सरकारी अस्पताल में आम आदमी बन कर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

इस बार बाराबंकी सरकारी अस्पताल में आम आदमी बन कर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 19 2022 26022

उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक सोमवार को अचानक बाराबंकी सरकारी अस्पताल पहुंचे

आज फिर बढ़े कोरोना के केस

आज फिर बढ़े कोरोना के केस

एस. के. राणा April 27 2023 29272

देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 18 हजार 628 हो गई है। जबकि ठीक होने वाल

ब्रिटेन: कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों पर से क्वारेंटाइन का गतिरोध खत्म। 

ब्रिटेन: कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों पर से क्वारेंटाइन का गतिरोध खत्म। 

हे.जा.स. October 08 2021 32945

चार अक्टूबर को प्रभावी हुए ब्रिटेन के नए नियमों के अनुसार, कोविशील्ड टीके की दोनों खुराक लगवा चुके भ

Login Panel