











































लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में उद्घाटन करते केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज नई दिल्ली में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) और सम्बद्ध अस्पताल में अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी आउट-पेशेंट और इन-पेशेंट (OPD/IPD) ब्लॉक का उद्घाटन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार भी इस अवसर पर उपस्थिति थीं।
नए आईपीडी ब्लॉक बन जाने से से लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (Lady Hardinge Medical College) में बेड़ों की संख्या 877 से बढ़कर 1000 गयी। इसी ब्लॉक में एक अतिरिक्त अत्याधुनिक सीटी स्कैनर (CT scanner) भी लगाया गया है। नया मल्टी-स्पेशियलिटी ओपीडी ब्लॉक सभी चिकित्सा और शल्य चिकित्सा सुविधाओं, आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और होम्योपैथी सहित समग्र स्वास्थ्य देखभाल के लिए अतिरिक्त सुविधाओं से युक्त हैं।

इस अवसर पर डॉ. मनसुख मंडाविया (Dr. Mansukh Mandaviya) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra) के नेतृत्व में केंद्र सरकार का लक्ष्य, निवारक स्वास्थ्य देखभाल और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के बीच तालमेल के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में समग्रता से काम करना है। गरीबों के लिए चिकित्सा की लागत (cost of treatment) कम करने के साथ ही डॉक्टरों की संख्या तेजी से बढ़ाने के लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए किसी भी कार्यक्रम को लागू करने में राज्य बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुजरात के केवड़िया में पिछले दिनों आयोजित 3 दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर के दौरान सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया और इस बारे में बहुत लाभदायक चर्चा भी की गई कि इन प्रथाओं को किस प्रकार सार्वभौमिक बना सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा बनाई गई किसी भी कार्य योजना, कार्यक्रम या योजना को लागू करने के लिए जनभागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य को सुलभ किफायती और रोगी के अनुकूल बनाना बहुत महत्वपूर्ण है।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार (Dr. Bharti Praveen Pawar) ने देश की राजधानी के सबसे पुराने मेडिकल कॉलेज में उपस्थित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस मेडिकल कॉलेज का एक सदी से भी अधिक पुराना इतिहास है। इस संस्थान ने समय के साथ-साथ आगे बढ़ने के लिए लंबा रास्ता तय किया है। यह ध्यान में रखना बहुत महत्वपूर्ण है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं (better health facilities) केवल बीमारियों के इलाज तक ही सीमित नहीं हैं। ये सामाजिक न्याय को प्रोत्साहन और बढ़ावा भी देती हैं। जब गरीबों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलेगा तो उनका व्यवस्था में विश्वास मजबूत होगा।
इस उद्घाटन कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. राम चंद्र, संकाय सदस्य, कर्मचारी और संस्थान के छात्र भी उपस्थित थे।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9765
एस. के. राणा January 20 2026 0 5950
एस. के. राणा February 01 2026 0 5943
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र और होमी भाभा कैंसर अस्पताल के डॉक्टरों ने कमाल कर दिखाया
महारक्तदान शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया। इसमें हॉस्पिटल के कई स्टॉफ के साथ सामान्य जन भी शामिल
युवाओ की जि़ंदगी में आगे बढऩे का दबाव होता है, पढ़ाई का दबाव, अच्छी जॉब का दबाव, शादी का दबाव, आर्थि
हाल ही में चीन से आएं आंकड़ों ने भारतीय स्वास्थ्य विभाग को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि लगभग एक जैसे
जहरीला फल खाने से बच्चों की तबीयत खराब हो गई। आपको बता दें कि मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के कां
यूनाइटेड थेरेप्यूटिक्स के सीईओ मार्टिन रोथब्लाट ने कहा-इस सफलता से मनुष्यों में आने वाले दिनों में स
एम्स दिल्ली को एक बार फिर से विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके एक मास्टर प्लान सरकार को सौंप
आयुर्वेद यह मानता है कि दिनचर्या शरीर और मन का अनुशासन है। दिनचर्या के नियमित रूप से पालन करने पर प्
एम्स आरडीए ने एक बयान में कहा कि रामदेव की ऐसी ‘‘अपमानजक टिप्पणियां स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के खिलाफ
मेरठ में 175 किलो के व्यक्ति की बैरिएट्रिक सर्जरी की गयी। डॉक्टर्स का दावा है कि यूपी में पहली बार

COMMENTS