देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

स्वाइन फ्लू को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार ने जारी की हेल्थ गाइडलाइंस

जुलाई 2022 महीने के अंत तक स्वाइन फ्लू को 1,455 मामले सामने आ चुके है। स्वाइन फ्लू से जुड़े इन आंकड़ों को देखते हुए जानकारों का अनुमान है कि आने वाले समय में स्वाइन फ्लू के मामलों में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।

विशेष संवाददाता
September 02 2022 Updated: September 03 2022 01:51
0 24271
स्वाइन फ्लू को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार ने जारी की हेल्थ गाइडलाइंस प्रतीकात्मक चित्र

हैदराबाद। स्वाइन फ्लू और टोमैटो फ्लू के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश राज्य में इस बीमारी का सामना करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं वहीं प्रशासन की तरफ से लोगों को टोैमैटो फ्लू और स्वाइन फ्लू के खतरे के प्रति आगाह भी किया है।

 

नेशनल सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल (National Centre for Disease Control) के आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक स्वाइन फ्लू (Swine Flu) के 424 मामले पाए गए हैं जबकि इससे 30 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जुलाई 2022 महीने के अंत तक स्वाइन फ्लू को 1,455 मामले सामने आ चुके है। स्वाइन फ्लू से जुड़े इन आंकड़ों को देखते हुए जानकारों का अनुमान है कि आने वाले समय में स्वाइन फ्लू के मामलों में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।

 

बता दें कि आंध्र प्रदेश के पड़ोसी राज्यों जैसे महाराष्ट्र (Maharashtra), कर्नाटक (Karnataka) और केरल ( Kerala) में स्वाइन फ्लू के मामले भारी संख्या में सामने आए हैं और इन सभी राज्यों से आंध्र प्रदेश से ट्रेनों, बसों और हवाई जहाज से प्रतिदिन यात्रियों का आना-जाना होता है। ऐसे में स्वाइन फ्लू (Swine Flu) के प्रसार की संभावना भी बहुत अधिक है।  हालांकि राहत भरी बात यह है कि अभी तक आंध्र प्रदेश राज्य में स्वाइन फ्लू के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है।

 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग (state health department) ने एक एडवाजरी (advisory) जारी करते हुए लोगों को कुछ निर्देश दिए हैं जिनके अनुसार,

  • किसी भी प्रकार का बुखार होने पर डॉक्टर से सम्पर्क करें।
  • स्वास्थ्य ठीक ना होने पर हमेशा मास्क (mask) पहनकर रखें।
  • स्वास्थ्य इकाइयों को भी लोगों के बीच जागरूकता लाने और बीमारियों के प्रसार की रोकथाम के लिए उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • हेल्दी डाइट लें और रोजाना एक्सरसाइज करें।
  • बच्चों को साफ-सफाई रखने में मदद करें और उनके स्वास्थ्य में होने वाले बदलावों पर ध्यान दें। त्वचा, मुंह और हाथों-पैरों पर किसी तरह के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सम्पर्क करें।

ग्रामीण स्तर पर हर गांव का सर्वे किया जाए और संदिग्धों की पहचान की जाए और उनका समय पर इलाज किया जाए।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोवैक्सीन के दो डोज लेने वाले व्यक्ति को तीसरे डोज के तौर पर कोविशील्ड देने से एंटीबॉडीज 6 गुना तक बढ़ जाती हैं

कोवैक्सीन के दो डोज लेने वाले व्यक्ति को तीसरे डोज के तौर पर कोविशील्ड देने से एंटीबॉडीज 6 गुना तक बढ़ जाती हैं

एस. के. राणा March 17 2022 25393

जांच के शुरुआती नतीजों से पता चला है कि अगर कोवैक्सीन के दो डोज लेने वाले व्यक्ति को तीसरे डोज के तौ

यूपी में भयानक रूप ले रहा लंपी वायरस , 21 जिलों में 12000 से अधिक पशु बीमारी की चपेट में

यूपी में भयानक रूप ले रहा लंपी वायरस , 21 जिलों में 12000 से अधिक पशु बीमारी की चपेट में

आरती तिवारी August 30 2022 27151

इससे प्रभावित पशुओं की मृत्युदर काफी कम है लेकिन जरा सी लापरवाही यूपी में भी अन्य राज्यों की तरह ही

किडनी ट्रांसप्लांट से दो युवकों को बचाया हिम्स अस्पताल ने: आचार्य मनीष

किडनी ट्रांसप्लांट से दो युवकों को बचाया हिम्स अस्पताल ने: आचार्य मनीष

हुज़ैफ़ा अबरार September 22 2022 54693

हिम्स अस्पताल ने हाल ही में गुर्दे की गंभीर बीमारियों से पीड़ित और लंबे समय से डायलिसिस पर चल रहे दो

अपोलो हॉस्पिटल्स ने खर्चों में कटौती कर समाप्त तिमाही में अर्जित किया 49.14 प्रतिशत लाभ।     

अपोलो हॉस्पिटल्स ने खर्चों में कटौती कर समाप्त तिमाही में अर्जित किया 49.14 प्रतिशत लाभ।     

हे.जा.स. February 15 2021 22854

रोगियों को शिक्षित करने के हमारे सफल प्रयासों का यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि अपोलो अस्पताल समूह बह

दिव्यांग बच्चों की पहचान और विकास हेतु लखनऊ में खुला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र।

दिव्यांग बच्चों की पहचान और विकास हेतु लखनऊ में खुला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र।

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2021 38243

दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत सभी प्रकार की अक्षमताओं को कवर करते दिव्यांग बच्चों (0-6 वर्ष

Breast cancer mortality in 500 000 women with early invasive breast cancer in England, 1993-2015

Breast cancer mortality in 500 000 women with early invasive breast cancer in England, 1993-2015

British Medical Journal July 18 2023 89545

These five year breast cancer mortality risks for patients with a recent diagnosis may be used to es

45 साल से अधिक उम्र वाले आज से कराएं टीकाकरण।

45 साल से अधिक उम्र वाले आज से कराएं टीकाकरण।

एस. के. राणा April 01 2021 26443

आप एडवांस में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना चाहते हैं तो फिर आपको दोपहर तीन बजे के बाद अपने नजदीकी अस्पताल

एसआईबी शाइन फेलो बायोडिजाइन नवाचारों की नई संस्कृति बनाए: दुर्गा शंकर मिश्र

एसआईबी शाइन फेलो बायोडिजाइन नवाचारों की नई संस्कृति बनाए: दुर्गा शंकर मिश्र

हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2022 26115

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में केजीएमयू और आईआईटी कानपुर

खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं संतरे के ये नुस्खे

खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं संतरे के ये नुस्खे

श्वेता सिंह September 26 2022 29444

संतरे से आपका खोया हुआ निखार वापस आ जाएगा। बता दें संतरा ना केवल हमारे शरीर के लिए बल्कि हमारी स्किन

आ सकता है कोविड का डेल्टा से भी घातक वैरिएंट, देगा वैक्सीनों को भी धोखा।

आ सकता है कोविड का डेल्टा से भी घातक वैरिएंट, देगा वैक्सीनों को भी धोखा।

एस. के. राणा November 30 -0001 30584

कोरोना का डेल्टा रूप दुनिया के अधिकतर देशों को चपेट में ले चुका है। वायरस अब अपना जीवन बचाने के लिए

Login Panel