देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना महामारी के कारण नर्सों की भारी कमी से जूझ रहा विश्व, अमीर देश गरीब देशों की नर्सों की कर रहे नियुक्ति

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के आने के बाद धनी देशों ने गरीब देशों से नर्सों की भर्ती को तेज कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय संगठनों का कहना है कि यह चलन गरीब देशों को भारी पड़ रहा है।

एस. के. राणा
January 25 2022 Updated: January 25 2022 23:53
0 39184
कोरोना महामारी के कारण नर्सों की भारी कमी से जूझ रहा विश्व, अमीर देश गरीब देशों की नर्सों की कर रहे नियुक्ति प्रतीकात्मक

नई दिल्ली (रायटर)। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के आने के बाद धनी देशों ने गरीब देशों से नर्सों की भर्ती को तेज कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय संगठनों का कहना है कि यह चलन गरीब देशों को भारी पड़ रहा है। 

 कोविड महामारी ने अमीर और गरीब सभी देशों में स्वास्थ्यकर्मियों की भयानक परीक्षा ली है इसलिए लगभग सभी देश स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से जूझ रहे हैं। हालत ऐसी है कि अस्पताल अपने कर्मचारियों की छुट्टियों पर ना जाने और ज्यादा देर काम करने की गुजारिश करते रहते हैं, जो पिछले दो साल से चल रहा है। इस परेशानी का हल धनी देशों ने गरीब देशों में खोजा है।

इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेज (ICN) ने कहा है कि धनी देश बड़ी संख्या में गरीब देशों से नर्सों को भर्ती कर रहे हैं जिसका असर गरीब देशों की स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ रहा है जहां स्वास्थ्यकर्मी पहले ही काम के बोझ की अति से जूझ रहे हैं। 

ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण संक्रमण के मामलों में उफान आने के बाद पूरी दुनिया स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से जूझ रही है। जेनेवा स्थित इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेज 130 देशों के राष्ट्रीय संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है जिनमें 2.7 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। संगठन के सीईओ हॉवर्ड कैटन ने कहा कि बीमारी, काम के बोझ और स्वास्थ्यकर्मियों के देश छोड़कर चले जाने के कारण ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच इतनी ज्यादा संख्या में नर्सें काम से गैरहाजिर हैं, जितना दो साल की महामारी के दौरान पहले कभी नहीं देखा गया। स्वास्थ्यकर्मियों की भारी कमी धनी देशों में भी स्वास्थ्यकर्मियों की कमी देखी जा रही है जिसे पूरा करने के लिए ये देश स्वयंसेवियों और सेवानिवृत्त कर्मियों का रुख कर रहे हैं। बहुत से देशों ने अंतरराष्ट्रीय भर्तियां भी तेज कर दी हैं जिसके कारण असमानता बढ़ रही है।

कैटन ने कोविड-19 के दौरान अंतरराष्ट्रीय नर्सों की स्थिति पर एक रिपोर्ट तैयार की है। इस बारे में उन्होंने कहा, "हमने यूके, जर्मनी, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में अंतरराष्ट्रीय भर्तियों में उछाल देखा है। मुझे यह रफू करने वाला हल लगता है। ऐसा ही हमने पीपीई किट और वैक्सीन के मामले में भी देखा था जबकि अमीर देशों ने अपनी ताकत के बल पर खरीदने और जमा करने का काम किया था अगर वे नर्सों के साथ भी वैसा ही करते हैं तो यह असमानता को बदतर बनाएगा।” 

आईसीएन के आंकड़ों के मुताबिक महामारी के आने से पहले भी दुनिया में कम से कम 60 लाख नर्सों की कमी थी और इस कमी का 90 प्रतिशत शिकार गरीब और मध्य आय वाले देश थे। धनी देशों ने हाल ही में जो भर्तियां की हैं, वे ज्यादातर नाइजीरिया, कैरेबिया और अन्य अफ्रीकी क्षेत्रों से हुई हैं।

कैटन कहते हैं कि ज्यादा तन्ख्वाह और बेहतर परिस्थितियां इन नर्सों को अपना देश छोड़कर विदेश जाने को प्रोत्साहित कर रही हैं। आईसीएन की रिपोर्ट कहती है कि नर्सों को इमिग्रेशन में प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे इस प्रक्रिया को और तेजी मिली है। 

कैटन कहते हैं, "कुल जमा बात यह है कि कुछ लोग इस पूरी प्रक्रिया को देखेंगे और कहेंगे कि अमीर देश नई नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों को शिक्षित और प्रशिक्षित करने का खर्च बचा रहे हैं।” कैटन यह चेतावनी भी देते हैं कि दुनिया जिस तरह स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से जूझ रही है, अंततः अमीर देशों को भी नुकसान झेलने पड़ेंगे। वह कहते हैं कि कार्यबल को बढ़ाने के लिए दस वर्षीय योजना और बड़े निवेश की जरूरत है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

प्रेग्‍नेंसी में ये खाने से, तेज होगा बच्‍चे का दिमाग

प्रेग्‍नेंसी में ये खाने से, तेज होगा बच्‍चे का दिमाग

लेख विभाग October 21 2022 31423

प्रेग्‍नेंसी के आखिर में सीएनएस ग्रोथ और भ्रूण के मस्तिष्‍क के विकास के लिए ओमेगा-3 आवश्‍यक होता है।

जच्चा और बच्चा, दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है पोस्ट पार्टम डिप्रेशन : मनोरोग विशेषज्ञ

जच्चा और बच्चा, दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है पोस्ट पार्टम डिप्रेशन : मनोरोग विशेषज्ञ

हे.जा.स. October 12 2025 4834

ब्रिटिश नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार प्रति एक हजार महिलाओं में से एक को प्रसव के बाद पोस्ट पार्टम डि

कोविड-19: देश में नए संक्रमित और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

कोविड-19: देश में नए संक्रमित और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

एस. के. राणा August 12 2022 27240

देश में संक्रमण से 49 लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,26,928 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों

विश्व जनसंख्या दिवस पर आईएमए में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

विश्व जनसंख्या दिवस पर आईएमए में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर July 11 2022 41300

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आईएमए ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें जनसंख्या से जुड़े मुद्दे प

आईएमए गोरखपुर का मिशन जनकल्याण: निशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर देगा स्वस्थ्य सेवायें

आईएमए गोरखपुर का मिशन जनकल्याण: निशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर देगा स्वस्थ्य सेवायें

आनंद सिंह April 03 2022 31385

जनकल्याण मिशन के तहत आज शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में डॉक्टर शिव शंकर शाही ने लेजर विधि द्वारा 3 बुजुर्गो

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना संक्रमण ने तोड़े रिकॉर्ड, अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना संक्रमण ने तोड़े रिकॉर्ड, अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा

हे.जा.स. January 19 2022 30897

ऑस्ट्रेलिया में अब ओमिक्रॉन का प्रकोप शीर्ष पर है और मंगलवार को 73,000 नए संक्रमित दर्ज किए गए।

क्रोनिक आब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज की नई अन्तरराष्ट्रीय गाईडलाइंस हुयी जारी

क्रोनिक आब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज की नई अन्तरराष्ट्रीय गाईडलाइंस हुयी जारी

हुज़ैफ़ा अबरार November 17 2022 31289

आईएमए-एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेशलिटीज के नेशनल वायस चेयरमैन  डॉ  सूर्यकान्त ने बताया कि पहली गोल्ड गाईडल

चैन की नींद: डीआरडीओ, मैटेरियल साइंस तथा स्लीप साइंस की तकनीक पर आएं स्मार्टग्रिड मैट्रेस

रंजीव ठाकुर July 20 2022 29521

अच्छी नींद सेहत के लिए बहुत जरुरी है लेकिन बिस्तर सही ना होने से शरीर रिलेक्स नहीं हो पाता है। इस फि

दिल्ली एम्स में इंट्रा-हॉस्पिटल सिस्टम हो रहा है तैयार

दिल्ली एम्स में इंट्रा-हॉस्पिटल सिस्टम हो रहा है तैयार

एस. के. राणा April 18 2023 40514

मरीजों की समस्या को देखते हुए एम्स ने स्वदेशी इंट्रा-हॉस्पिटल नेविगेशन सिस्टम की खरीद के लिए समिति क

पर्यावरण प्रदूषण स्वास्थ्य के समक्ष गम्भीर चुनौती।

पर्यावरण प्रदूषण स्वास्थ्य के समक्ष गम्भीर चुनौती।

हुज़ैफ़ा अबरार June 04 2021 65334

पर्यावरण के प्रदूषण के कारण उत्पन्न होने वाले रोगों रोगों के उपचार में होम्योपैथिक दवाइयाँ पूरी तरह

Login Panel